NEET पेपर लीक मामले में CBI का शिकंजा, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार

Neet Paper Leak News

NEET पेपर लीक मामले में CBI का शिकंजा, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार
NEET Paper Leak CaseCBI TeamHazaribagh
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

नीट पेपर लीक को लेकर हजारीबाग में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां पर ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है. उनकी कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है.

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा एक पत्रकार को भी पकड़ा गया है. प्रिंसिपल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है.

तीन माह की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है. सीबीआई ने इसके अलावा प्रिंसिपल का लैपटॉप भी अपने कब्जे में ले लिया है. सीबीआई की टीम को प्रिंसिपल सहित स्कूल स्टाफ के बयान से ये पता चला है कि UGC NET का एग्जाम भी इसी सेंटर मे दिया गया. NTA की लिस्ट ओएसिस पब्लिक स्कूल में हुए UGC NET के एग्जाम को दिखाती है. सीबीआई जांच में जुटी है कि क्या UGC-NET के पेपर लीक में हजारीबाग से तार जुड़े हुए हैं? ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक्शन में आए LG, दो महीनों तक अफसरों की छुट्टियां कैंसिल, ये आदेश भी दिए NEET पेपर लीक केस में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एहसान-उल-हक और सेंटर सुप्र‍िटेंडेट इम्त‍ियाज को सीबीआई ने आज ग‍िरफ्तार कर लिया. डॉ एहसान नीट परीक्षा हजारीबाग के डिस्ट्र‍िक कोऑर्ड‍िनेटर भी थे. सीबीआई ओएसिस स्कूल हजारीबाग के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम के संग एक पत्रकार को भी हजारीबाग से पटना लेकर आ सकती है. सीबीआई आगे की पूछताछ पटना में करने वाली है. दरअसल, नीट पेपर लीक केस को लेकर बिहार पुलिस को गिरफ्तार अभ्यर्थियों के कमरे अधजले कागज मिले. इसमें प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी भी थी. इसके बाद बिहार की आर्थिक इकाई ने इन जले हुए कागजात का मिलान किया. इसे एनटीए की ओर से उपलब्ध कराए गए मूल प्रश्नपत्र से मिलाया गया. इसमें अधजले कागजात में 68 प्रश्न मूल प्रश्नपत्र से पूरी तरह से मिलते हुए पाए गए. आगे की जांच में ये सामने आया कि पुलिस को जो प्रश्नपत्र मिले, ये हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के बुकलेट से मिलते हैं. इसके बाद से ओएसिस स्कूल पर सीबीआई की नजर है.UGC NET की परीक्षा 18 जून को हुई थी. इसमें सरकार ने पेपर लीक की आशंका को जताते हुए पेपर रद्द कर दिया था. इसकी जांच सीबीआई को सौप दी. हजारीबाग में सीबीआई अब एक तरफ NEET पेपर लीक तो दूसरी तरफ UGC NET पेपर लीक केस की जांच में जुटी हुई है. सवाल ये उठता है कि एक तरफ जब नीट का पेपर लीक हुआ तो हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल पर संदेह था. इसके बाद भी NTA ने UGC NET का पेपर भी इसी स्कूल में क्यों करवाया?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

NEET Paper Leak Case CBI Team Hazaribagh Oasis School नीट पेपर लीक सीबीआई टीम हजारीबाग झारखंड न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कैसे रटाया गया पेपर, खुद परीक्षार्थी ने खोला राजNEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कैसे रटाया गया पेपर, खुद परीक्षार्थी ने खोला राजNEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा, पेपर लीक पर परीक्षार्थियों के कबूनामे से मची सनसनी
Read more »

NEET Controversy 2024 Update: NTA के गिरोह में कुछ गड़बड़ है?NEET Controversy 2024 Update: NTA के गिरोह में कुछ गड़बड़ है?NEET Controversy 2024: NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले की जांच जारी है, मामले में मुख्य Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'अगर क‍िसी तरह की कोई गड़बड़ी होती...', NEET पेपर लीक मामले में ओएस‍िस स्कूल ने दी सफाई, देखें'अगर क‍िसी तरह की कोई गड़बड़ी होती...', NEET पेपर लीक मामले में ओएस‍िस स्कूल ने दी सफाई, देखेंNEET-UG पेपर लीकर मामलों का कनेक्शन झारखंड के हजारीबाग से जु़ड़ा है. बिहार EOW के सूत्रों की मानें तो हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से नीट यूजी का पेपर लीक हुआ था. वहीं अब इस मामले को लेकर ओएस‍िस स्कूल के प्रिंस‍िपल ने बयान दिया है. देखिए VIDEO
Read more »

NEET पेपर लीक में स्कूल प्रिंसिपल को CBI ने छोड़ा: झारखंड के ओएसिस स्कूल से पेपर लीक का शक; पटना में 18 आरोप...NEET पेपर लीक में स्कूल प्रिंसिपल को CBI ने छोड़ा: झारखंड के ओएसिस स्कूल से पेपर लीक का शक; पटना में 18 आरोप...बुधवार, 26 जून को पटना की विशेष CBI अदालत ने NEET पेपर लीक मामले के आरोपी बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू और मुकेश कुमार को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है। बिहार पुलिस की जांच के मुताबिक, चिंटू ने ही पेपर की फोटकॉपी
Read more »

NEET पेपर लीक में हजारीबाग पहुंची CBI टीम, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सहित 10 को हिरासत में लियाNEET पेपर लीक में हजारीबाग पहुंची CBI टीम, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल सहित 10 को हिरासत में लियाNEET Paper Leak Case: बुधवार को सीबीआई आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर के घर पहुंची थी. सीबीआई टीम ने संजीव मुखिया के बारे में उसकी मां से जानकारी ली थी.
Read more »

NEET पेपर लीक-CBI ने झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार किए: इनमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल; स्कूल म...NEET पेपर लीक-CBI ने झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार किए: इनमें ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल; स्कूल म...NEET पेपर लीक में चिंटू और मुकेश कुमार से ED की पूछताछ जारी है। शुक्रवार को टीम दोनों को पटना के अलग-अलग ठिकानों पर लेकर पहुंची है। एजेंसी पेपर लीक को लेकर साक्ष्य पुख्ता कर रही है। इधर, झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:14:43