NEET Paper Leak: EOU का बड़ा एक्शन, पटना में 9 स्टूडेंट्स को भेजा नोटिस, अबतक 19 गिरफ्तार

Neet Paper Leak Case News

NEET Paper Leak: EOU का बड़ा एक्शन, पटना में 9 स्टूडेंट्स को भेजा नोटिस, अबतक 19 गिरफ्तार
NEET Paper LeakUg Neet19 Arrest
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 155%
  • Publisher: 51%

NEET Paper Leak: नेशन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी नीट एग्जाम में पेपर लीक मामले को लेकर अब तक 19 लोगों को हो चुकी गिरफ्तारी, पटना में स्टूडेंट्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा.

NEET Paper Leak: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली एंट्रेंस एग्जाम NEET को लेकर इन दिनों माहौल गर्माया हुआ है. पेपर लीक से लेकर स्टूडेंट्स के करियर तक कई तरह के सवाल इस परीक्षा को लेकर उठे हैं.

मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. इस बीच इस मामले में लगातार नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU का बिहार में बड़ा एक्शन देखने को मिला है. दरअसल नीट एग्जाम में पेपर लीक को लेकर बिहार से कनेक्शन सामने आया है. इस कनेक्शन के चलते अब तक यहां से 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यही नहीं शनिवार को भी इओयू ने 9 परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है. इन सभी परीक्षार्थियों से सबूत के साथ दफ्तर आने को कहा गया है. क्यों पटना से जुड़े नीट पेपर लीक के तारदरअसल बिहार की राजधानी पटना में एक घटना से सबका ध्यान नीट पेपर लीक की तरफ खींचा. यहां सॉल्वर गिरोह ने एक प्राइवेट स्कूल में कुछ स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र को रटवाया था. इसी स्कूल से जले हुए प्रश्नपत्रों को यानी एग्जाम पेपर के टुकड़े भी मिले थे. इसके बाद पटना से नीट एग्जाम में पेपर लीक की बातें सामने आने लगीं. इस मामले में EOU की ओर से एक्शन लिया गया और अब तक सिर्फ बिहार से ही 14 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. यह भी पढ़ें - गुजरात के अमरेली में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, 17 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन गुजरात के गोधरा से भी जुड़े पेपर लीक के तार अकेलेपेपर लीक के तार अकेले बिहार के पटना से नहीं जुड़े बल्कि इसका कनेक्शन गुजरात के गोधरा से भी मिला है. यहां के पंचमहल जिले में कुछ लोगों को आरोप हैं कि उन्होंने 27 स्टूडेंट्स से 10 लाख रुपए की रिश्वत लेकर NEET-UG एग्जाम पास कराने में मदद की. इसके चलते अब तक गुजरात से भी 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. यानी इस मामले में अब तक 19 लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं. गोधरा के एक स्कूल में हुई धांधली का खुलासा 9 मई को की गई एक एफआईआर के जरिए हुआ. दरअसल गोधरा के एक स्कूल में नीट-यूजी में 5 मई को हुई एग्जाम के दौरान सेंटर बनाया गया था. कलेक्टर को इससे जुड़ी एक शिकायत मिली कि एग्जाम में कुछ गड़बड़ी हुई है. जांच पड़ताल में पूरा मामला सामने आया था. बिहार में पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासाबिहार के पटना में पकड़े गए चार छात्रों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. इन छात्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि एग्जाम से चार घंटे पहले ही इन्हें प्रश्न पत्र मिल गया था. इसका प्रिंट आउट भी लेने के बाद इसे एक निजी स्कूल में ले जाकर स्टूडेंट्स को रटाया गया था. EOU के एक अधिकारी की मानें तो NTA की ओर से उन्हें जरूरी एग्जाम पेपर नहीं भेजे गए हैं, यही वजह है कि स्कूल से मिले जले हुए प्रश्न पत्र का मिलान अब तक नहीं किया जा सका है. सियासत भी गर्माईनीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासत भी गर्मा चुकी है. विपक्षी दल कांग्रेस ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है. आगामी संसद सत्र में कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाने की बात कही है. दरअसल कोर्ट में भी इस मामले को लेकर कई याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. कहीं एग्जाम रद्द करने तो कहीं दोबारा करने तो कहीं कुछ और मांगों के साथ याचिकाएं दायर की गई हैं. सुप्रीम कोर्ट और 7 हाई कोर्ट मिलाकर अब तक 41 याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं. मामले कोर्ट में चल रहा है और 8 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई होना है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

NEET Paper Leak Ug Neet 19 Arrest Paper Leak Bihar Gujrat Nta India News In Hindi Latest India News Updates NEET Result NTA National Testing Agency Patna Godhra NEET परीक्षा NEET परिणाम NTA राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी पटना गोधरा यूजी नीट 19 गिरफ्तार पेपर लीक न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pune Porsche Case: पुणे पोर्शे केस में बड़ा एक्शन, डॉक्टर सहित दो को सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में किया गया गिरफ्तारPune Porsche Case: पुणे पोर्शे केस में बड़ा एक्शन, सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार
Read more »

NEET परिणामों पर Zee News की खबर का हुआ बड़ा असरNEET परिणामों पर Zee News की खबर का हुआ बड़ा असरNEET UG 2024 Result Irregularities: NEET के परीक्षा परिणामों को लेकर ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

जेल में बंद दहेज हत्या के आरोपी से करवाना चाहते थे शादी, बेटी ने किया इनकार तो पिता और सौतेली मां ने उठाया ...जेल में बंद दहेज हत्या के आरोपी से करवाना चाहते थे शादी, बेटी ने किया इनकार तो पिता और सौतेली मां ने उठाया ...Gonda News: गोंडा जिले में सोमवार को हुए श्वेता शुक्ला मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता राजेश शुक्ला और सौतेली मां किरण शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
Read more »

NEET UG 2024: নিট গরমিলে দুর্নীতি যোগ? জানতে চেয়ে NTA-CBI-কে সুপ্রিম নোটিস!NEET UG 2024: নিট গরমিলে দুর্নীতি যোগ? জানতে চেয়ে NTA-CBI-কে সুপ্রিম নোটিস!NEET UG 2024 scam Paper leak case Supreme Court sends notice to NTA and CBI
Read more »

NEET 2024: Bihar में जांच हुई धीमी, EOU का आरोप- NTA से मिली अधूरी जानकारीNEET 2024: Bihar में जांच हुई धीमी, EOU का आरोप- NTA से मिली अधूरी जानकारीNEET 2024: NEET परीक्षा को लेकर लगातार बवाल बढ़ता जा रहा है. नीट काउंसलिंग (NEET Counselling) पर एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं को उच्च न्यायालयों से शीर्ष अदालत में ट्रांसफर करने के अनुरोध वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की याचिका पर सभी पक्षों को नोटिस जारी किया.
Read more »

NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक से जुड़ी बड़ी खबर, EOU ने 9 परीक्षार्थियों को भेजा नोटिस; पेरेंट्स को भी बुलायाNEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक से जुड़ी बड़ी खबर, EOU ने 9 परीक्षार्थियों को भेजा नोटिस; पेरेंट्स को भी बुलायापांच मई को नीट की परीक्षा से पहले ही पटना में सॉल्वर गिरोह के द्वारा एक निजी स्कूल में कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र रटवाने का मामला सामने आया था। पुलिस की छानबीन में सॉल्वर गिरोह के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शेष नौ की जानकारी मिलने के बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:00