NDA INDIA Meeting: एनडीए-INDIA के घटक दल आज अलग-अलग करेंगे बैठक; सरकार बनाने पर होगा मंथन

Nda News

NDA INDIA Meeting: एनडीए-INDIA के घटक दल आज अलग-अलग करेंगे बैठक; सरकार बनाने पर होगा मंथन
India AlliancePm ModiJdu
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों ने भाजपा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने में पार्टी का साथ देंगे। जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना दिल्ली में बुधवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, चार बजे एनडीए के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगी। शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल होंगे एनडीए में शामिल शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। दोनों ही दलों के नेता आज दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। तेलुगुदेशम पार्टी भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। चिराग भी होंगे शामिल लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रहा है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा। शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों ने भाजपा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने में पार्टी का साथ देंगे। जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना दिल्ली में बुधवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, चार बजे एनडीए के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगी। शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल होंगे एनडीए में शामिल शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। दोनों ही दलों के नेता आज दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। तेलुगुदेशम पार्टी भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। चिराग भी होंगे शामिल लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रहा है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा। शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India Alliance Pm Modi Jdu Tdp Lok Sabha Election Results India News In Hindi Latest India News Updates एनडीए India गठबंधन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AAP की साइकिल रैली वर्सेज बीजेपी की बाइक रैली, दिल्ली में वोटिंग से पहले देखिए दिलचस्प तस्वीरेंAAP की साइकिल रैली वर्सेज बीजेपी की बाइक रैली, दिल्ली में वोटिंग से पहले देखिए दिलचस्प तस्वीरें आज आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर साइकिल और बाइक रैली का आयोजन किया।
Read more »

आज जारी होंगे अप्रैल के खुदरा महंगाई के आंकड़े: इसमें आ सकती है गिरावट, मार्च में ये 4.85% रही थीआज जारी होंगे अप्रैल के खुदरा महंगाई के आंकड़े: इसमें आ सकती है गिरावट, मार्च में ये 4.85% रही थीRetail Inflation Rates In India - April 2024 Update सरकार आज अप्रैल की खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी करेंगे। इस महीने खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिल सकती है।
Read more »

Jaipur News: फिर होगा अनूठा सामूहिक विवाह, एक मंडप के नीचे अलग-अलग समाजों के जोड़े लेंगे फेरेJaipur News: फिर होगा अनूठा सामूहिक विवाह, एक मंडप के नीचे अलग-अलग समाजों के जोड़े लेंगे फेरेJaipur News: राजस्थान के जयपुर शहर में 16 मई जानकी नवमी पर अनूठा विवाह समारोह आयोजित होने वाला है, जिसमें अलग-अलग समाजों के कई जोड़े फेरे लेंगे.
Read more »

पीएम मोदी पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिल चौधरी का बड़ा हमलापीएम मोदी पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिल चौधरी का बड़ा हमलालोकसभा चुनाव के बीच सभी राजनीतिक दल अलग अलग दावे कर रहे हैं। जहां एक ओर गृह मंत्री अमित शाह का कहना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

चुनाव खत्म होते ही आया केजरीवाल का EXIT POLL, बताया- NDA और I.N.D.I.A. को मिलेंगी कितनी सीटेंचुनाव खत्म होते ही आया केजरीवाल का EXIT POLL, बताया- NDA और I.N.D.I.A. को मिलेंगी कितनी सीटेंदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए और चुनाव बाद की रणनीतियों पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा I.N.D.I.A.
Read more »

PM मोदी ने की चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की तारीफ, BJP के बाद NDA में TDP-JDU सबसे बड़े दलPM मोदी ने की चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की तारीफ, BJP के बाद NDA में TDP-JDU सबसे बड़े दललोकसभा चुनाव परिणाम के सामने आने के बाद तेलुगु देशम और जनता दल यूनाइटेड भाजपा के बाद एनडीए के दो सबसे बड़े घटक दल हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:07