Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने फतह हासिल की है. यहां भाजपा लगातार तीसरी बार जीती है, लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी को टेंशन है. क्योंकि अब भी एक कसक रह गई है. विस्तार से पढ़िये पूरी खबर....
देहरादून. देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आए. इसमें उत्तराखंड से बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाई. बावजूद इसके उत्तराखंड बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, यह उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद यह पांचवां लोकसभा चुनाव है.
साल 2014 और 2019 के चुनाव में भी बाजेपी ने जीत का परचम लहराया था, पर अब वोटर्स का मन बदलता नजर आ रहा है. वोटर्स का मन बदलने का मतलब यहां साल 2019 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत में कमी आई है. साल 2019 के चुनाव में उत्तराखंड में कुल 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसमें बीजेपी के हिस्से में 61 प्रतिशत मत आए थे, जबकि कांग्रेस को 31.4 प्रतिशत वोट मिले थे. इस बार राज्य की पांचों सीटों पर कुल मतदान प्रतिशत 57.22 रहा है. जिसमें से भाजपा को 56.81 प्रतिशत मत और कांग्रेस को 32.83 प्रतिशत मत मिले हैं. पिछली बार की अपेक्षा इस बार बीजेपी को 4.19 प्रतिशत कम वोट मिले हैं. यह भी पढ़ेंः CM Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी का जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी खास बधाई, जानें क्या कहा गौरतलब है कि उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद पहले चुनाव में साल 2009 में कांग्रेस की झोली में सभी पांच सीट गई थीं. जबकि इसके बाद साल 2014, 2019 और अब भाजपा ने क्लीन स्वीप किया. कुल मिलाकर 18 लोकसभा चुनावों में यह 11वां मौका था, जब उत्तराखंड में किसी दल ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की. ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद राज्य में भाजपा के कुल मत प्रतिशत में इस बार गिरावट दर्ज की गई है. उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. यहां की पौड़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी के अनिल बलूनी ने जीत दर्ज की है. जबकि माला राज्य लक्ष्मी टिहरी में जीत के परचम लहराया है. हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जलवा बरकरार रहा. तो अल्मोड़ा में अजय टम्टा ने जीत दर्ज की. नैनीताल सीट पर अजय भट्ट ने बाजी मारी है.
Uttarakhand Loksabha Chunav Result Uttarakhand Loksabha Chunav News Uttarakhand Loksabha Election Cm Pushkar Dhami Uttarakhand Politics Uttarakhand News Uttarakhand Latest News Uttarakhand Politics News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Election 2024: दिग्विजय की जीत के लिए श्मशान में तांत्रिक क्रिया, आधी रात में की गई अनोखी कोशिशMP Lok Sabha Election 2024: श्योपुर में मतदान से पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए श्मशान में देर रात विशेष तंत्र क्रिया के साथ साधना की गई.
Read more »
संपादकीय: महानगरों में बिलबोर्डों का गिरना और लोगों की जान की कीमत, लापरवाही दर लापरवाही पर लगाम नहींहैरानी की बात यह है कि मुंबई में एक मुख्य जगह पर लगे इस होर्डिंग को बाद में अवैध बताया गया, जिसे लगाने के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।
Read more »
अगर इन तीन चुनौतियों से पार पा लें AAP – कांग्रेस तो जीत सकते हैं दिल्ली की सभी सातों सीटें, वरना मुश्किलDelhi Lok Sabha Chunav: बीजेपी पिछले दो लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर परचम फहरा चुकी है। अगर वह इस बार भी ऐसा करती है तो यह हैट्रिक होगी।
Read more »
Lok Sabha Chunav Exit Poll Results: ‘बेकार की बातों और फर्जी पत्रकारों से…’ Exit Poll के अनुमान पर प्रशांत किशोर ने क्यों दी ये सलाह?Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: एग्जिट पोल्स के अनुमान में एनडीए को तीसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने की बात कही गई है। इसके बाद प्रशांत किशोर ने रिएक्शन दिया है।
Read more »
Katihar Lok Sabha Chunav Result 2024: कटिहार में नीतीश और राहुल के खास के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला, जानिए कैसे हुई जीतKatihar Lok Sabha Chunav Result 2024 : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान में 5.92% की गिरावट दर्ज की गई। कटिहार लोकसभा सीट पर 64.
Read more »
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, 36 सीटों पर आगे है पार्टी; सामने आया मिठाई बांटते हुए वीडियोLok Sabha Chunav 2024: यूपी में 36 सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव जीत रही है. ऐसे में पार्टी के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
