Bihar Election 2025 Analysis: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एक खास पैटर्न निकलकर सामने आया है. प्रशांत किशोर यानी PK और उनकी जन सुराज पार्टी का वोट बैंक. न कहीं पूरी तरह गर्म और न ही न पूरी तरह ठंडा साबित हुआ.
Bihar Election 2025 Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने जहां सत्ता की बाजी को एक बार फिर रोमांचक बना दिया है वहीं एक नाम चुपचाप पूरे समीकरण को हिलाता दिखा. वो है प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी.
भले ही पार्टी को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली लेकिन 35 सीटों पर मिले वोट ने NDA और महागठबंधन दोनों के चुनावी गणित में बड़ा उलटफेर कर दिया. इन सीटों पर जन सुराज को मिले वोट न सिर्फ जीत-हार के अंतर से ज्यादा रहे बल्कि कई जगहों पर यह तय कर गए कि किसके हाथ से सत्ता की डोर फिसल जाएगी. नतीजों के इस चौंकाने वाले पैटर्न ने बिहार की राजनीति में एक नया सवाल खड़ा कर दिया है क्या PK की पार्टी ‘स्पॉयलर’ साबित हुई, या यह किसी बड़े राजनीतिक उभार का संकेत है? बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट से पता चलता है कि राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भले ही बिहार चुनाव में एक भी सीट न जीत पाई हो लेकिन उसने कई सीटों पर स्पॉइलर यानी कि खेल बिगाड़ने वाली भूमिका निभाई है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जन सुराज ने जिन 238 सीटों पर चुनाव लड़ा उनमें से 236 पर किसी भी प्रत्याशी ने अपनी जमानत नहीं बचा पाई. लेकिन 35 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां जन सुराज को मिले वोटों की संख्या जीत के अंतर से ज्यादा है. ऐसे में लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि प्रशांत किशोर की पार्टी ने इन सीटों पर खेल बिगाड़ा है. क्या जन सुराज ने बदला परिणाम? बिहार की इन 35 सीटों में से NDA ने 19 सीटें जीतीं तो वहीं महागठबंधन के खाते में 14 सीटें आईं. AIMIM और BSP ने एक-एक सीट मिली. लेकिन यह साबित करना मुश्किल है कि जन सुराज के वोट सीधे तौर पर परिणाम को प्रभावित किए क्योंकि यह पता नहीं लगाया जा सकता कि जन स्वराज के न होने से ये वोट किस पार्टी को जाता. जन सुराज की स्थिति जन सुराज पार्टी 115 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही तो वहीं एक सीट मरहावरा पर उपविजेता रही. 35 सीटों पर किस गठबंधन को कितना नुकसान? NDA के अन्दर: JDU ने 10 सीटें जीतीं BJP ने 5 सीटें जीतीं LJP को 3 RLM को 1 सीट मिली ये भी पढे़ंः 88 का स्ट्राइक रेट, 89 सीटों पर शानदार जीत के बावजूद भाजपा को चुभ रहे ये 4 आंकड़े महागठबंधन खेमे में RJD ने 9 सीटें जीतीं कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं CPM, CPIML-L और IIP को एक-एक सीट मिली प्रशांत किशोर की बिहार चुनाव 2025 में उपस्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. कुछ राजनीति के जानकारों का मानना था कि वह बीजेपी के वोटों में सेंध लगाएंगे तो वहीं अन्य का तर्क था कि वह युवाओं के एंटी-इनकम्बेंसी यानी सत्ता विरोधी वोटों को प्रभावित करेंगे. ये भी पढे़ंः रोहिणी के आरोपों से हिला लालू परिवार! कौन है तेजस्वी का क्रिकेट वाला दोस्त
Bihar Election Analysis Bihar Assembly Election 2025 Prashant Kishor Jan Suraaj Party PK Spoiler Role Bihar Election Jan Suraaj 35 Seats Analysis NDA Mahagathbandhan PK Impact Bihar Election Results 2025 Prashant Kishor Vote Share Jan Suraaj Vote Difference PK 'Thanda Garam' Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रशांत किशोर जन सुराज पीके स्पॉयलर बिहार चुनाव जन सुराज 35 सीटें गणित एनडीए महागठबंधन प्रशांत किशोर बिहार चुनाव परिणाम 2025 जन सुराज का वोट बैंक ठंडा गरम साबित हुए पीके जन सुराज जीत हार का अंतर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार ने अबकी बार गर्दा उड़ा दिया... NDA पहुंचा 200 पार, महागठबंधन 35 पर सिमटाबिहार के चुनावी रण में इस बार एनडीए ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है. एनडीए की ऐतिहासिक जीत केवल सीटों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वोट शेयर में भी यह बढ़त साफ दिखाई दी. BJP और JDU ने लगभग 101-101 सीटों में दावेदारी की थी.
Read more »
नीतीश हिट, आपसी लड़ाई में 35 सीटों पर सिमटा महागठबंधन: चिराग के साथ से JDU को 32 सीटों का फायदा, NDA की जीत ...Bihar Election Results BJP NDA Vs RJD Congress Mahagathbandhan.
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA की प्रचंड जीत, कई सीटों पर कांटे का मुकाबलाबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में NDA को प्रचंड बहुमत मिला, जिसमें 202 सीटें जीती गईं। महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। कई सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे चुनाव रोमांचक बना रहा। बसपा ने रामगढ़ में जीत हासिल की, जबकि NDA में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार की वापसी हुई।
Read more »
Bihar Election Result: बिहार की ये 40 सीटें देती हैं सत्ता की चाभी, NDA ने 35 पर मारी बाजी; JDU पर सबसे ज्यादा भरोसाबिहार की 40 लोकसभा सीटें सत्ता की चाबी मानी जाती हैं। हाल के चुनावों में एनडीए ने 35 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जिससे राज्य में उनकी पकड़ मजबूत हुई है। जदयू JDU को सबसे अधिक सीटें मिली हैं, जो जनता के भरोसे को दर्शाती है। यह परिणाम बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता...
Read more »
Bihar Election: करारी हार के बावजूद जख्मों पर मरहम लगा रहे ये दो आंकड़े, तेजस्वी का दर्द करेंगे कम?Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में NDA की इतनी जोरदार जीत हुई कि आरजेडी(RJD), कांग्रेस और लेफ्ट जैसे महागठबंधन के सभी दल मिलकर सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गए.
Read more »
'RJD से डरकर वोटर्स NDA की तरफ गए': चुनाव में ZERO पर आउट होने वाली PK की पार्टी बोली- बिहार बदलकर रहेंगेबिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद जदयू की ओर से पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को धृतराष्ट्र, राबड़ी देवी को गांधारी और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के तौर पर दिखाया गया है। जबकि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय
Read more »
