बिहार ने अबकी बार गर्दा उड़ा दिया... NDA पहुंचा 200 पार, महागठबंधन 35 पर सिमटा

Bihar Election Results News

बिहार ने अबकी बार गर्दा उड़ा दिया... NDA पहुंचा 200 पार, महागठबंधन 35 पर सिमटा
NDA 200 SeatsNitish Kumar GovernmentBihar NDA Victory
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 211 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 133%
  • Publisher: 63%

बिहार के चुनावी रण में इस बार एनडीए ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है. एनडीए की ऐतिहासिक जीत केवल सीटों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वोट शेयर में भी यह बढ़त साफ दिखाई दी. BJP और JDU ने लगभग 101-101 सीटों में दावेदारी की थी.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमीनी पकड़ आज भी अडिग है.

15 साल बाद NDA ने सीटों के लिहाज से दोहरा शतक लगाते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंबिहार के चुनावी रण में इस बार एनडीए ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की है. गठबंधन ने कुल 202 सीटें हासिल कीं, जो पिछले चुनाव की तुलना में 80 सीटों की बड़ी बढ़त है. वोट शेयर भी बढ़कर 47% पहुंच गया. BJP और JDU ने लगभग 101-101 सीटों में दावेदारी की थी. वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. राज्य में हुई ऐतिहासिक वोटिंग से बिहार के लोगों ने इस बार एनडीए को मेगा मंडेट देते हुए गर्दा उड़ा दिया. बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टीबीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 सीटें जीतीं और पिछले चुनाव के मुकाबले अपने खाते में 15 सीटों की बढ़त दर्ज करते हुए राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जेडीयू ने भी जोरदार वापसी की और 85 सीटों के साथ 42 सीटों की बढ़त हासिल की. Advertisement sport_base_arraysport_base_arraysport_base_arrayपहली बार एनडीए में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ी लोजपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि जीतनराम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम ने क्रमशः 5 और 4 सीटें अपने नाम कीं. इन पार्टियों का यह प्रदर्शन गठबंधन को निर्णायक बहुमत दिलाने में अहम रहा. महागठबंधन की करारी हारमहागठबंधन के लिए यह चुनाव बड़ा झटका लेकर आया. गठबंधन कुल मिलाकर 35 सीटों पर सिमट गया, जो पिछली बार की तुलना में 79 सीटों की भारी गिरावट है. उनका वोट शेयर 39% रहा, लेकिन सीटों में इसका कोई लाभ नजर नहीं आया. आरजेडी ने मात्र 25 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव से 50 सीटें कम हैं. 61 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहद कमजोर रहा और पार्टी इस बार 13 सीटों की गिरावट के साथ महज 6 सीटों पर सिमट गई. वहीं वाम दलों समेत अन्य के खाते में चार सीटें गई हैं.डिप्टी सीएम का दावा ठोकने वाले मुकेश सहनी हारेमहागठबंधन में डिप्टी सीएम की दावेदारी ठोकने वाले मुकेश सहनी को भी करारी हार का सामना करना पड़ा है. सीट शेयरिंग के दौरान 60 सीटों पर दावेदारी पेश करने वाली उनकी पार्टी काफी मान-मनौबल के बाद 15 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन नतीजों में उनका खाता भी नहीं खुल सका. सहनी चुनाव प्रचार से दौरान लगातार तेजस्वी यादव के साथ नजर आ रहे थे. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि क्या मुकेश सहनी महागठबंधन के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए? Advertisement ओवैसी की पार्टी ने किया बढ़िया प्रदर्शनअसदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. पार्टी ने इस बार 243 सीटों में से 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 24 सीटें मुस्लिम-बहुल सीमांचल क्षेत्र में आती हैं. यह वही इलाका है जहां ओवैसी की पार्टी का जनाधार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है. पार्टी ने अमौर, कोचाधामन, बायसी, जोकीहाट और बहादुरगंज सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की.बसपा ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है.जन सुराज पार्टी रही फ्लॉपप्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जिसे ‘X फैक्टर’ माना जा रहा था, कोई बड़ा असर नहीं दिखा सकी. बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों के बावजूद पार्टी राज्य के राजनीतिक समीकरण नहीं बदल पाई. बड़े जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतरी पीके की पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका. BJP-JDU का वोट शेयर बढ़ा, महागठबंधन का घटाबिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत केवल सीटों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वोट शेयर में भी यह बढ़त साफ दिखाई दी. बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 20.07% हो गया, जो 2020 में 19.46% था. इस बार बीजेपी ने 110 की बजाय केवल 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था. Advertisement इसी तरह जेडीयू ने इस चुनाव में सबसे उल्लेखनीय छलांग लगाई. पार्टी का वोट शेयर 15.39% से बढ़कर 19.26% हो गया. जेडीयू ने पिछली बार के मुकाबले कम यानी 115 के बजाय 101 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था.वहीं महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी RJD ने इस बार 141 सीटों पर चुनाव लड़ा और 23% वोट शेयर हासिल किया, जो 2020 के 23.11% से थोड़ा कम है. हालांकि वोट शेयर लगभग स्थिर है, लेकिन सीटों में भारी गिरावट यह दर्शाती है कि वोटों का भूगोल इस बार उसके पक्ष में नहीं रहा.कांग्रेस का वोट शेयर भी गिरकर 8.72% रह गया, जो 2020 में 9.5 के करीब था. पिछली बार उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि इस बार लड़ाई 61 सीटों तक सीमित रही. वाम दलों में सीपीआई लिबरेशन का वोट शेयर 3.16% से घटकर 2.84% हो गया.असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने अकेले चुनाव लड़ते हुए करीब 2% वोट शेयर हासिल किया. यह 2020 के 1.24% की तुलना में बढ़ोतरी है, जिससे पता चलता है कि कुछ इलाकों में पार्टी का राजनीतिक असर बढ़ा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

NDA 200 Seats Nitish Kumar Government Bihar NDA Victory Mahagathbandhan Defeat Bihar Assembly Election BJP JDU Win Bihar Politics News Bihar 2025 Election Nitish Kumar Comeback NDA Landslide In Bihar Bihar Mahagathbandhan Collapse Bihar RJD Defeat Bihar Congress Poor Performance

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हवा में उतरा 'चमगादड़', अमेरिकी F-35 से भी बेहद खतरनाक, आसमान में करेगा हुकूमतहवा में उतरा 'चमगादड़', अमेरिकी F-35 से भी बेहद खतरनाक, आसमान में करेगा हुकूमतपहली बार हवा में उतरा 'चमगादड़', अमेरिकी F-35 से भी बेहद खतरनाक, आसमान में करेगा हुकूमत
Read more »

Bihar Election Result 2025: টাইগার আভি জিন্দা হ্যায়... এবারেও রাহুল-তেজস্বীকে জমি ধরিয়ে দিয়ে শিক্ষা দিলেন ৭৪র চাচা নীতিশ...Bihar Election Result 2025: টাইগার আভি জিন্দা হ্যায়... এবারেও রাহুল-তেজস্বীকে জমি ধরিয়ে দিয়ে শিক্ষা দিলেন ৭৪র চাচা নীতিশ...Bihar Election result 2025 nda leading crosses majority in early trends
Read more »

टाटा मोटर्स पैसेंजर का मुनाफा 200 गुना बढ़ा, कितना रहा रेवेन्यू? Q2 रिजल्ट से जुड़ी 5 जरूरी बातेंटाटा मोटर्स पैसेंजर का मुनाफा 200 गुना बढ़ा, कितना रहा रेवेन्यू? Q2 रिजल्ट से जुड़ी 5 जरूरी बातेंटाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 200 गुना वृद्धि दर्ज की है, जो 76,170 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, राजस्व में 13.
Read more »

हम 160 सीटें जीतेंगे, बचा कुचा सबमें बंटेगा... BJP के इस नेता ने पहले ही कर दी थी सुनामी वाली जीत की भविष्यवाणीहम 160 सीटें जीतेंगे, बचा कुचा सबमें बंटेगा... BJP के इस नेता ने पहले ही कर दी थी सुनामी वाली जीत की भविष्यवाणीBihar Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। दोनों के नेतृत्व वाला एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
Read more »

Saffron Storm Sweeps Bihar: 5 Reasons NDA Roars Toward 200 Seats As Mahagathbandhan CollapsesSaffron Storm Sweeps Bihar: 5 Reasons NDA Roars Toward 200 Seats As Mahagathbandhan CollapsesBihar Assembly Election Result 2025: In the 2025 Bihar Assembly elections, women, who make up half of the states population, strongly supported the NDA. Nitish Kumars initiative to deposit Rs 10,000 into women’s accounts to provide financial suppo
Read more »

बिहार चुनाव: 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA को दो-तिहाई बहुमत, इतने सीटों पर हुई जीत, जानें महागठबंधन का हाल?बिहार चुनाव: 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA को दो-तिहाई बहुमत, इतने सीटों पर हुई जीत, जानें महागठबंधन का हाल?चुनाव आयोग के मुताबिक, 243 सीटों में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें पाने की ओर बढ़ चुकी है। दूसरी ओर महागठबंधन 40 का भी आंकड़ा नहीं छू पा रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:29:24