मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होंगी, लेकिन मंडल द्वारा तैयारियां धीमी हैं। अभी तक सैंपल पेपर और परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं किए गए हैं। शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगने से भी देरी हो रही है। नकल रोकने के लिए 200 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सचिव का पद खाली होने से भी तैयारी प्रभावित हो रही...
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा शुरू होने में करीब ढाई माह का समय शेष है। इसके बावजूद अब तक मंडल ने न तो सैंपल पेपर अपलोड किया है और न ही जिलेवार केंद्रों का निर्धारण हो पाया है, जबकि इस बार हर साल की अपेक्षा एक माह पहले परीक्षा आयोजित की जा रही है। तैयारियों में पिछड़े परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अब दिसंबर में ही हो सकेगा। अब तक माशिमं की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। दरअसल, शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगा दी गई है। इस कारण भी परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हो सका है। हर साल लगभग पौने चार हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं और सितंबर तक केंद्रों की सूची तैयार कर ली जाती है, ताकि वहां पर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जा सके। डीईओ को दिए निर्देश मंडल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि अपने जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में बनाए जाने वाले केंद्रों के नाम तय कर सूची जल्द भेजें। इस बार 10वीं व 12वीं परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए 200 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया जा रहा है। अगली बार से सभी केंद्रों पर कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए पहले केंद्रों का निर्धारण होना आवश्यक है। सचिव का पद रिक्त बता दें कि, परीक्षा की तैयारी में इसलिए भी देरी हो रही है, क्योंकि मंडल के सचिव का पद करीब साढ़े तीन माह से खाली है। जुलाई में तात्कालीन सचिव केडी त्रिपाठी के सेवानिवृत होने के बाद शासन की ओर से किसी की पदस्थापना नहीं हो सकी है। अब अगर महत्वपूर्ण समय में सचिव का पद खाली रहेगा तो परीक्षा की तैयारी पर तो असर पड़ना लाजिमी है। रैंडेमाइज तरीके से सीएस व एसीएस का होगा नाम तय मंडल की ओर से केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। रैंडेमाइज तरीके से इनके नामों का चयन होगा। माशिमं के पौने चार हजार परीक्षा केंद्रों पर जिला स्तर पर केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति होगी। सैंपल पेपर तैयार नहीं मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के करीब 18 लाख विद्यार्थियों को सैंपल पेपर नहीं दे पाया है। ये पेपर परीक्षा शुरू होने के तीन माह पहले विद्यार्थियों को मिल जाना चाहिए थे। पूर्व में माशिमं द्वारा वार्षिक परीक्षा शुरू होने के छह महीने पहले सैंपल पेपर जारी कर दिए जाते थे, जिससे विद्यार्थी छमाही और वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर लेते थे। मंडल के ढीले रवैये के चलते परीक्षा के तीन माह पहले भी सैंपल पेपर जारी नहीं कर सके हैं। सैंपल पेपर जारी नहीं होने से अंक योजना के आधार पर भी विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष के पास अनुमोदन के लिए गया है। केंद्रों का निर्धारण भी इस माह के अंत तक हो जाएगा।-प्रियंका गोयल, प्रभारी सचिव, माशिमं.
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा शुरू होने में करीब ढाई माह का समय शेष है। इसके बावजूद अब तक मंडल ने न तो सैंपल पेपर अपलोड किया है और न ही जिलेवार केंद्रों का निर्धारण हो पाया है, जबकि इस बार हर साल की अपेक्षा एक माह पहले परीक्षा आयोजित की जा रही है। तैयारियों में पिछड़े परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अब दिसंबर में ही हो सकेगा। अब तक माशिमं की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। दरअसल, शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगा दी गई है। इस कारण भी परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हो सका है। हर साल लगभग पौने चार हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं और सितंबर तक केंद्रों की सूची तैयार कर ली जाती है, ताकि वहां पर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जा सके। डीईओ को दिए निर्देश मंडल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि अपने जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में बनाए जाने वाले केंद्रों के नाम तय कर सूची जल्द भेजें। इस बार 10वीं व 12वीं परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए 200 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया जा रहा है। अगली बार से सभी केंद्रों पर कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए पहले केंद्रों का निर्धारण होना आवश्यक है। सचिव का पद रिक्त बता दें कि, परीक्षा की तैयारी में इसलिए भी देरी हो रही है, क्योंकि मंडल के सचिव का पद करीब साढ़े तीन माह से खाली है। जुलाई में तात्कालीन सचिव केडी त्रिपाठी के सेवानिवृत होने के बाद शासन की ओर से किसी की पदस्थापना नहीं हो सकी है। अब अगर महत्वपूर्ण समय में सचिव का पद खाली रहेगा तो परीक्षा की तैयारी पर तो असर पड़ना लाजिमी है। रैंडेमाइज तरीके से सीएस व एसीएस का होगा नाम तय मंडल की ओर से केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। रैंडेमाइज तरीके से इनके नामों का चयन होगा। माशिमं के पौने चार हजार परीक्षा केंद्रों पर जिला स्तर पर केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति होगी। सैंपल पेपर तैयार नहीं मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के करीब 18 लाख विद्यार्थियों को सैंपल पेपर नहीं दे पाया है। ये पेपर परीक्षा शुरू होने के तीन माह पहले विद्यार्थियों को मिल जाना चाहिए थे। पूर्व में माशिमं द्वारा वार्षिक परीक्षा शुरू होने के छह महीने पहले सैंपल पेपर जारी कर दिए जाते थे, जिससे विद्यार्थी छमाही और वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर लेते थे। मंडल के ढीले रवैये के चलते परीक्षा के तीन माह पहले भी सैंपल पेपर जारी नहीं कर सके हैं। सैंपल पेपर जारी नहीं होने से अंक योजना के आधार पर भी विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष के पास अनुमोदन के लिए गया है। केंद्रों का निर्धारण भी इस माह के अंत तक हो जाएगा।-प्रियंका गोयल, प्रभारी सचिव, माशिमं
Madhya Pradesh Board 10Th 12Th Exams Sample Paper Exam Center Allocation CCTV Cameras Secretary Post Vacant MPBSE Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Board Exam Datesheet: बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, ये रहा नया टाइम टेबलउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी की है. हिंदी व संस्कृत की परीक्षा की तिथि व समय में फेरबदल किया गया है.
Read more »
Agra News: 10 सालों से निष्क्रिय 7.82 लाख खातों में 240 करोड़ ₹ डंप राशि, बैंक कराएगा समाधानपिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय 22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में जमा 240.
Read more »
ICSE Date Sheet 2026: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से, देखें कब होगी कौन सी परीक्षा?ICSE Date Sheet 2026: CISCE ने ICSE क्लास 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी कर दी है. अगर आप भी इस बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हों तो फटाफट अपनी परीक्षा की तारीखें देख लें. आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर शेड्यूल चेक किया जा सकता है.
Read more »
ICSE, ISC Date Sheet 2026 OUT: फरवरी में शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूलICSE, ISC Date Sheet 2026 Released: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE, ISC की बोर्ड परीक्षा 2026 का डेटशीट जारी कर दिया है.
Read more »
CISCE Board Exam: 12 फरवरी से शुरू होंगी सीआइएससीई की बोर्ड परीक्षाएं, विस्तृत शेड्यूल जारीकाउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से और 10वीं की 17 फरवरी से होंगी। इस वर्ष 10वीं में लगभग 2.6 लाख और 12वीं में लगभग 1.
Read more »
MP News: रतलाम में चलते वाहन में लहसुन के कट्टे उतारते दो आरोपित पकड़े, मामला दर्जकृषि उपज मण्डी से जावर की ओर जा रहे लहसुन से भरे लोडिंग वाहन में दो युवकों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपित ग्राम मेवासा निवासी पुरणसिंह पुत्र नेपालसिंह राजपुत और राहुल पुत्र मांगु बागरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया...
Read more »
