NADA ने हमें अंधेरे में रखा... बजरंग पूनिया सस्पेंशन मामले में नया मोड़, WADA से शिकायत करेगा भारतीय कुश्ती...

Bajrang Punia News

NADA ने हमें अंधेरे में रखा... बजरंग पूनिया सस्पेंशन मामले में नया मोड़, WADA से शिकायत करेगा भारतीय कुश्ती...
NADAWADASanjay Singh
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि नाडा ने डब्ल्यूएफआई को अंधेरे में रखा. उन्होंने कहा कि नाडा ने बजरंग पूनिया को निलंबित करने के बारे में कुश्ती महासंघ को सूचित नहीं किया. डब्ल्यूएफआई वाडा से शिकायत करने की योजना बना रहा है.

नई दिल्ली. भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया मुश्किलों में फंस गए हैं. नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी ने उन्हें अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया है. नाडा का कहना है कि बजरंग ने नेशनल ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था.

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. भारतीय कुश्ती महासंघ इस मामले में नाडा द्वारा उसे ‘अंधेरे में’ रखने का आरोप लगाते हुए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी से शिकायत करने की बात कर रहा है. बजरंग को 23 अप्रैल को नाडा ने अस्थायी निलंबन सौंपा था. उन्हें आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए 7 मई तक अपना जवाब भेजने को कहा गया था. बिश्केक में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए पुरुषों की राष्ट्रीय टीम चुनने के लिए ट्रायल 10 मार्च को सोनीपत में आयोजित किया गया था और बजरंग अपना मुकाबला हारने के बाद मूत्र का नमूना दिए बिना ही प्रतियोगिता स्थल से चले गए थे. बजरंग ने अपने निलंबन पर कहा कि उन्होंने कभी भी नाडा अधिकारियों को अपना नमूना देने से इनकार नहीं किया. बजरंग अगर तय समय में अपना जवाब देने में असफल रहते हैं तो वह पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो जाएंगे. 36 की उम्र में ठोका 64वां शतक… नेशनल टीम से हुआ बाहर तो पहुंच गया विदेश.. चयनकर्ताओं को लंदन से दिया जवाब मेरे बारे में जो डोप टेस्ट के लिए ख़बर आ रही है उसके लिये मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ !!! मैंने कभी भी नाडा अधिकारियों को sample देने से इनकार नहीं किया, मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे मुझे जवाब दें कि उन्होंने पहले मेरा sample लेने के लिए जो एक्सपायरी किट लाई थी, उस पर उन्होंने क्या… pic.twitter.com/aU676ADyy3 — Bajrang Punia May 5, 2024 ‘यह वास्तव में आश्चर्यजनक है’ इस बीच डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने आश्चर्य व्यक्त किया कि नाडा ने उन्हें बजरंग के निलंबन के बारे में सूचित नहीं किया. संजय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि नाडा ने बजरंग को निलंबित करते समय हमें सूचित नहीं किया. मैंने 25 अप्रैल को नाडा महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उस बैठक में यह मामला नहीं उठाया गया था. वे रहने के स्थान संबंधी शर्तों, लंबी सूची आदि जैसे मामलों पर हमारे साथ संवाद करते रहते हैं. यहां तक कि हमने हाल ही में हुए फेडरेशन कप के बारे में भी चर्चा की, जहां उन्होंने विजेताओं से नमूने इकट्ठा करने के लिए अधिकारियों को भेजा था. उन्होंने हमें बजरंग पूनिया के निलंबन के बारे में नहीं बताया. मैंने आज सुबह नाडा अधिकारियों को फोन किया और उनके पास मेरे प्रश्न का कोई जवाब नहीं था. अब मैं नाडा को पत्र लिखने और वाडा को इस बारे में सूचित करने की योजना बना रहा हूं.’ ‘हमें किसी ने भी यह नहीं बताया’ इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि विनेश फोगाट ने भी पटियाला में महिलाओं के 50 किग्रा का ट्रायल जीतने के बाद शुरू में अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था. संजय सिंह ने कहा, ‘हमें किसी ने भी यह नहीं बताया कि ट्रायल के बाद किसके नमूने लिए गए थे और उन नमूनों से क्या निकला. जरा कल्पना करें कि अगर बजरंग फेडरेशन कप में प्रतिस्पर्धा करने आए होते तो हमने उन्हें अनुमति दे दी होती क्योकि हमारे पास कोई जानकारी नहीं थी कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है.’ 9 मई को विश्व क्वालीफायर्स का आयोजन होगा ओलंपिक के लिए विश्व क्वालीफायर्स का आयोजन 9 मई से तुर्की में होगा. भारतीय पहलवानों के लिए पेरिस खेलों का कोटा हासिल करने का यह आखिरी मौका होगा. भारत की चार महिला पहलवानों ने अब तक ओलंपिक कोटा हासिल किए है. इसमें विनेश अंतिम पंघाल अंशु मलिक और रितिका हुड्डा का नाम शामिल है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

NADA WADA Sanjay Singh Wrestling Federation Of India Sanjay Sing On Nada Sanjay Singh On Wada Bajrang Punia Suspended Bajrang Punia Dope Test Bajrang Punia Refuse Dope Test Bajrang Punia Paris Olympics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चिकित्सक ने पीएमओ को कक्ष में घुसकर धमकाया, मामला दर्जचिकित्सक ने पीएमओ को कक्ष में घुसकर धमकाया, मामला दर्जएनपीए के मामले ने पकड़ा तूल, राजकार्य में बाधा का आरोप, जांच शुरू, कलक्टर को शिकायत
Read more »

साक्षी मलिक TIME Magazine की टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ खोल चुकी हैं मोर्चाभारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर पहलवानों के आंदोलन में साक्षी मलिक मुख्य चेहरों में से एक थीं।
Read more »

विनेश के बाद बजरंग पूनिया और रवि दहिया के पेरिस जाने की भी खुली राह, World Qualifiers के लिए फिर से ट्रायल्स कराएगा WFIबजरंग पूनिया और रवि दहिया फरवरी में हुए ट्रायल्स में हार गए थे।
Read more »

Dhanbad News: झारखंड में सामने आया चावल घोटाला! धनबाद के सरकारी गोदाम से गायब हुआ 29 क्विटंल चावल, अब तक दर्ज नहीं हुई FIRDhanbad News: झारखंड में सामने आया चावल घोटाला! धनबाद के सरकारी गोदाम से गायब हुआ 29 क्विटंल चावल, अब तक दर्ज नहीं हुई FIRDhanbad News: इस मामले में बीईओ अहमद हुसैन ने बाघमारा थाना में लिखित शिकायत दी है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नही की गई है.
Read more »

बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारीबजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारीBajrang Punia: बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:21