आईपीएल 2023 में 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले गिल का मौजूदा सीजन खराब रहा है। अभी तक 11 मैच में 32.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म होने के बावजूद शुभन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम की रिजर्व सूची में शामिल होने के लिए खुद को भाग्यशाली समझें। सहवाग ने कहा कि केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ को भी रिजर्व में जगह मिलनी चाहिए थी। क्योंकि इन दोनों की फॉर्म शुभमन गिल से बेहतर है। आईपीएल 2023 में 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले गिल का मौजूदा सीजन खराब रहा है। अभी तक 11 मैच में 32.
20 की औसत से 322 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने गिल के लिए कहा कि वह अपनी जगह को हल्के में न लें और अपनी जगह बरकरार रखने के लिए लगातार रन बनाने होंगे। सहवाग ने शुभमन गिल को दी सलाह सहवाग ने कहा, मुझे लगता है कि वह भाग्यशाली है कि उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप के रिजर्व में है। केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ उसमें नहीं हैं। यह एक अच्छी बात है और उन्हें इससे प्रेरित होना चाहिए। अगली बार, उन्हें अपनी जगह एक बार भी नहीं जाने देनी चाहिए। उसे मौका मिले, उसे अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर ध्यान देना चाहिए ताकि उसकी जगह न ली जाए। यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: आखिर किस आधार पर हुआ Shivam Dube का चयन, कप्तान Rohit Sharma ने बताई यह बड़ी वजह; देखें वीडियो आरसीबी के खिलाफ बनाए थे दो रन गुजरात टाइटंस के कप्तान ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सात गेंद में केवल दो रन बनाए। कप्तान के असफल होने के कारण टाइटंस केवल 144 रन ही बना सकी थी। मेजबान ने चार विकेट से मैच जीत लिया था। यह भी पढ़ें- 17 साल की इंडोनेशियाई गेंदबाज ने टी20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 20 गेंद फेंकी; बिना रन दिए झटके 7 विकेट
T20 World Cup 2024 T20 World Cup Shubman Gill IPL 2024 IPL News Cricket News Sports News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
EXCLUSIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मयंक यादव की तरफ भी देख सकते हैं भारतीय सेलेक्टर्स- जहीर खानजहीर खान ने बताया कि बुमराह के अलावा किन तेज गेंदबाजों को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह दी जा सकती है और इसमें एक नाम मयंक यादव का भी है।
Read more »
टॉप पर ट्रैफिक जाम के बीच क्या CSK के कप्तान ऋतुराज को T20WC 2024 की टीम में मिलनी चाहिए जगह, जानिए आकाश चोपड़ा का जवाबसीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में जगह मिलनी चाहिए या नहीं आकाश चोपड़ा ने बताया।
Read more »
बाबर आजम की कप्तानी में T20WC 2024 के लिए ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की टीम, मोहम्मद आमिर की वापसी तय!बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने को बेताब है। इस वर्ल्ड कप के लिए इस टीम की संभावित 15 खिलाड़ी ये हो सकते हैं।
Read more »
T20 World Cup: इरफान पठान ने इन 2 खिलाड़ियों के नहीं चुने जाने पर उठाए सवाल, कहा- गले से नीचे नहीं उतर रहा फैसलाबीसीसीआई की सीनियर मेन्स सेलेक्शन कमेटी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी टीम में शुभमन गिल, खलील अहमद, रिंकू सिंह और आवेश खान को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा है।
Read more »
चहल को मिली T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह तो धनश्री ने यूं जाहिर की खुशीचहल को मिली T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह तो धनश्री ने यूं जाहिर की खुशी
Read more »
