बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारी

Olympian Bajrang Punia News

बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड, खतरे में ओलंपिक की दावेदारी
Paris OlympicParis Olympic 2024Olympian Bajrang Punia Suspended By NADA
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

Bajrang Punia: बजरंग पुनिया को लगा बड़ा झटका, NADA ने इस वजह से किया सस्पेंड

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया. नाडा का यह कदम बजरंग पुनिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इससे इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में उनकी भागीदारी खतरे में पड़ गई है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में चयन ट्रायल के लिए अपने पेशाब का नमूना देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया. बता दें, बीते साल दिसंबर में बजरंग ने एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्सपायर होने का आरोप लगाया था. बजरंग ने इसके बाद सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के दौरान डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है यह भी पढ़ेंबजरंग के खिलाफ एक्शन लेने पर नाडा ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. प्रेस रिलीज के अनुसार,"पैराग्राफ 4:1:2 के अधीन और एनएडीआर 2021 के अनुच्छेद 7.4 के अनुसार, बजरंग पुनिया को इस मामले में सुनवाई में अंतिम निर्णय से पहले किसी भी प्रतियोगिता या गतिविधि में भाग लेने से तुरंत अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है." बता दें, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के साथ उन पहलवानों में शामिल थे, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था. टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया के निलंबित होने के चलते इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है. 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है. सुजीत कलकल विश्व क्वालीफायर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो 9 मई को इस्तांबुल में शुरू होने वाला है। बजरंग पुनिया का निलंबन नोटिस, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा मान्यता प्राप्त फेडरेशन के विपरीत भारतीय कुश्ती महासंघ की अब निष्क्रिय तदर्थ समिति को संबोधित किया गया था. वहीं डोप एकत्र करने वाले अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, वह बिना सैंपल दिए चले गए. इस दौरान उन्हें बताया गया था कि ऐसा ना करने पर डोपिंग रोधी नियमों को तोड़ने के लिए उन्हें चेतावनी दी जाएगी. डीसीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा,"अपने समर्थकों से घिरे पुनिया ने लगातार अपना बयान दोहराया और डोप सैंपल देने से इनकार करते हुए तुरंत कार्यक्रम स्थल से चले गए." पुनिया को सहायक दस्तावेज और पेशाब का नमूना जमा करने से इनकार करने के लिए 7 मई तक लिखित स्पष्टीकरण पेश करने के लिए कहा गया था. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comइस पत्र में कहा गया है,"यदि आप परिणामों को स्वीकार करते हैं, तो अपील के अधिकार के अधीन, मामले को आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही के बिना हल किया जाएगा. यदि आप असहमत हैं, तो मामले को डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल को निर्णय के लिए भेजा जाएगा." Bajrang PuniaWrestlingOther Sportsटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Paris Olympic Paris Olympic 2024 Olympian Bajrang Punia Suspended By NADA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Bengal: स्कूल शिक्षक भर्ती मामले में ममता सरकार को बड़ा झटका, कलकत्ता कोर्ट ने रद्द किए एडमिशनWest Bengal: स्कूल शिक्षक भर्ती मामले में ममता सरकार को बड़ा झटका, कलकत्ता कोर्ट ने रद्द किए एडमिशनWest Bengal: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को लगा बड़ा झटका, स्कूल शिक्षक भर्ती मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला, रद्द की सभी भर्तियां.
Read more »

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफालोकसभा चुनाव: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफादिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
Read more »

Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, रफ्तार के सौदागर मयंक यादव हुए IPL से बाहरMayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, रफ्तार के सौदागर मयंक यादव हुए IPL से बाहरलखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी को बीच आईपीएल में तगड़ा झटका लगा है। उनके तेज तर्रार गेंदबाज मयंक यादव चोटिल होने की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
Read more »

Bajrang Punia: बजरंग पूनिया को NADA ने किया सस्पेंड, इस गलती के लिए भुगतना पड़ा खामियाजाBajrang Punia: बजरंग पूनिया को NADA ने किया सस्पेंड, इस गलती के लिए भुगतना पड़ा खामियाजाBajrang Punia Suspended: टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता बजरंग पूनिया को नेशनल एंट्री डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं दिया था, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है.
Read more »

Bajarang Punia को करारा झटका, NADA ने किया सस्पेंड, खतरे में पेरिस ओलिंपिक की दावेदारीBajarang Punia को करारा झटका, NADA ने किया सस्पेंड, खतरे में पेरिस ओलिंपिक की दावेदारीबजरंग पूनिया को मार्च के महीने में पेरिस ओलिंपिक क्वालीफायर्स के लिए आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा था। अब नाडा से अस्थायी तौर पर सस्पेंड होने के बाद उनकी ओलिंपिक दावेदारी पर भी खतरा मंडराने लगा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:04:45