November 2025 Car Ghar Kharidne Ka Shubh Muhurat: नवंबर का महीना शुरू होने वाला है. नवंबर में आपको नई कार खरीदनी है या नया मकान या कोई प्रॉपर्टी तो केवल 7 दिन ही शुभ मुहूर्त है. आपके लिए कौन सा दिन बेस्ट है? जानने के लिए देखें नवंबर 2025 में नई कार और मकान खरीदने का शुभ मुहूर्त.
November 2025 Car Ghar Kharidne Ka Shubh Muhurat: अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां महीना नवंबर शुरू होने वाला है. 1 नवंबर को देव उठनी एकादशी है. उसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाएगा. उसके बाद से मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त प्राप्त होने लगेंगे.
चातुर्मास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे शुभ कार्य नहीं करते हैं. नवंबर 2025 में आपको नई कार खरीदनी है या फिर कोई प्रॉपर्टी लेनी है तो आपको शुभ मुहूर्त की जरूरत होगी. नवंबर में कार या प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए केवल 7 ही शुभ मुहूर्त हैं. आपके लिए कौन सा मुहूर्त बेस्ट रहेगा? इसे जानने के लिए देखें नवंबर में कार और प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त. नवंबर में कार खरीदने का मुहूर्त यदि नवंबर में आपको नई कार खरीदनी है तो 7 दिन शुभ हैं. आप नवंबर की 3, 7, 9, 10, 17, 26 और 28 तारीख में अपने लिए नई कार खरीद सकते हैं. इसके मुहूर्त नीचे दिए गए हैं. ये भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी से शुरू होगा शादी सीजन, नवंबर में 14 दिन बजेगी शहनाई, देखें शुभ विवाह मुहूर्त नवंबर में कार खरीदने की तारीख नवंबर में कार खरीदने का मुहूर्त 3 नवंबर, सोमवार वाहन क्रय मुहूर्त: 03:05 पी एम से 4 नवंबर को 02:05 ए एम तक नक्षत्र: रेवती तिथि: कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी 7 नवंबर, शुक्रवार वाहन क्रय मुहूर्त: 11:05 ए एम से 8 नवंबर को 06:38 ए एम तक नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया 9 नवंबर, रविवार वाहन क्रय मुहूर्त: 08:04 पी एम से 10 नवंबर को 06:40 ए एम तक नक्षत्र: पुनर्वसु तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी, षष्ठी 10 नवंबर, सोमवार वाहन क्रय मुहूर्त: 06:40 ए एम से 11 नवंबर को 12:07 ए एम तक नक्षत्र: पुनर्वसु, पुष्य तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी 17 नवंबर, सोमवार वाहन क्रय मुहूर्त: 06:45 ए एम से 18 नवंबर को 06:46 ए एम तक नक्षत्र: चित्रा, स्वाति तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी 26 नवंबर, बुधवार वाहन क्रय मुहूर्त: 06:53 ए एम से 27 नवंबर को 12:01 ए एम तक नक्षत्र: श्रवण तिथि: मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी 28 नवंबर, शुक्रवार वाहन क्रय मुहूर्त: 06:54 ए एम से 29 नवंबर को 12:15 ए एम तक नक्षत्र: शतभिषा तिथि: मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी नवंबर में प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त यदि नवंबर में आपको नया मकान, फ्लैट, जमीन या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी है, या फिर उसके लिए टोकन मनी देनी है, रजिस्ट्रेशन कराना है तो इसके लिए केवल 6 मुहूर्त हैं. आप नवंबर में 7, 13, 14, 20, 21 और 28 तारीख में प्रॉपर्टी या नई कार ले सकते हैं. आइए देखते हैं मुहूर्त. ये भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी से चातुर्मास खत्म, करना है गृह प्रवेश, तो देख लें नवंबर-दिसंबर मुहूर्त कैलेंडर नवंबर में प्रॉपर्टी खरीदने की तारीख नवंबर में प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त 7 नवंबर, शुक्रवार सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: 12:33 ए एम से 8 नवंबर को 06:38 ए एम तक नक्षत्र: मृगशिरा तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया 13 नवंबर, बृहस्पतिवार सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: 06:42 ए एम से 14 नवंबर को 06:43 ए एम तक नक्षत्र: मघा, पूर्वाफाल्गुनी तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी, दशमी 14 नवंबर, शुक्रवार सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: 06:43 ए एम से 09:20 पी एम नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी 20 नवंबर, बृहस्पतिवार सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: 06:48 ए एम से 21 नवंबर को 06:49 ए एम तक नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा तिथि: मार्गशीर्ष अमावस्या, मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा 21 नवंबर, शुक्रवार सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: 06:49 ए एम से 01:56 पी एम तक नक्षत्र: अनुराधा तिथि: मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा 28 नवंबर, शुक्रवार सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: 02:49 ए एम से 29 नवंबर को 06:55 ए एम तक नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद तिथि: मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी
November Buying Dates 2025 Car Kharidne Ka Shubh Muhurat November 2025 Property Purchase Auspicious Dates November 2025 November 2025 Mein Gadi Kharidne Ka Shubh Muhurt Ghar Kharidne Ka Shubh Muhurat November 2025 November 2025 Shubh Muhurat November Muhurat November 2025 Purchase Muhurat November 2025 Shopping Muhurat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Griha Pravesh Muhurat 2025: नए घर में गृह प्रवेश के लिए शुरू होंगी शुभ तिथियां, देवउठनी एकादशी से दिसंबर तक ये है लिस्ट!Griha Pravesh Shubh Date in 2025: नवंबर से लेकर दिसंबर तक गृह प्रवेश के शुभ तिथियां आइए जान लें. ताकिनए घर में प्रवेश करने की अपनी योजना पर आप कान करना शुरू कर दें. यहां है तिथियों की लिस्ट.
Read more »
Vivah Muhurat 2025 : इस बार देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, सूर्य की चाल बनेगी वजह, जानें किस दिन से शुरू होंगे विवाहधर्म-कर्म Dev Uthani Ekadashi Vivah Muhurat 2025: विवाह मुहूर्त 2025 में देवउठनी एकादशी के दिन सूर्य की चाल के कारण शुभ कार्य वर्जित रहेंगे. इस दिन विवाह या मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे.
Read more »
நவம்பர் 1 முதல் முக்கிய மாற்றங்கள்: LPG, ஆதார், ஆயுள் சான்றிதழ், 8வது ஊதியக்குழு.... முழு பட்டியல் இதோMajor Changes from November 1 2025: நவம்பர் மாதத்தில் பல மாற்றங்கள் அமலுக்கு வரவுள்ளன. நவம்பர் 1 முதல் எற்படவுள்ள முக்கிய மாற்றங்கள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
Honda ने पेश की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार, Tata Nano से भी छोटी, मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्सहोंडा ने 2025 जापान मोबिलिटी शो में सुपर-वन प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार पेश की, जो 2025 गुडवुड फेस्टिवल में दिखाए गए सुपर ईवी कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 3.
Read more »
Bank Holidays November 2025: নভেম্বরে ১২দিন ছুটি! জেনে নিন কবে কবে বন্ধ ব্যাংক...Bank will be closed for 12 days in November 2025
Read more »
November 2025 Monthly Rashifal : मेष से मीन राशि का नवंबर 2025 का मासिक राशिफल, जानिए किसे मिलेगा पद, पैसा और प्यार?नवंबर 2025 महीने का राशिफल : ज्योतिष के अनुसार इस महीने सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जो साहस और नेतृत्व क्षमता को प्रभावित करेगा. चंद्रमा लगातार विभिन्न राशियों में गोचर करेगा, जिससे मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर उतार-चढ़ाव रहेगा. मंगल मासभर वृश्चिक में रहेगा, जो कार्य और धन मामलों में सक्रियता और परिश्रम की मांग करेगा.
Read more »
