Noida Air Quality today: ग्रैप-3 लागू होने के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में सभी गैर-जरूरी निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर रोक रहेगी. बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.
Noida Air Quality today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ते ही वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण मंगलवार से लागू कर दिया है.
इसके तहत अब दिल्ली और आसपास के शहरों में कई सख्त पाबंदियां लागू होंगी. ग्रैप-3 लागू होने के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में सभी गैर-जरूरी निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर रोक रहेगी. बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इसके साथ ही नागरिकों को सुबह के समय खुले में टहलने या एक्सरसाइज करने से परहेज करने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से अस्थमा या सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है. मंगलवार को दिल्ली के बाद नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया. यहां का एक्यूआई 425 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. सुबह 10 बजे जहां AQI 415 था, वहीं दोपहर दो बजे यह बढ़कर 424 हो गया. सेक्टर 125 – 416 सेक्टर 116 – 429 सेक्टर 1 – 416 शाम होते-होते नोएडा का AQI 426 तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन की शिकायतें हुईं. ये भी पढ़ें: दिल्ली में AQI अभी भी 400 पार, स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, जानें नोएडा का हाल ग्रेटर नोएडा में भी गंभीर स्थिति ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी 406 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए नियमों का पालन यहां कमजोर दिखा. न तो सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर का उपयोग हुआ और न ही पुराने डीजल वाहनों के खिलाफ कोई विशेष कार्रवाई देखी गई. गौतमबुद्ध नगर में अब तक की सबसे प्रदूषित हवा इस साल पहली बार गौतमबुद्ध नगर जिले में एक्यूआई 425 के पार गया. यह आंकड़ा साफ बताता है कि जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. हालांकि, जगह-जगह ग्रैप-3 के नियमों की अनदेखी होती दिखाई दी. ग्रैप-3 के तहत लागू प्रमुख पाबंदियां सभी गैर-जरूरी निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर प्रतिबंध, पुराने बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक, सीमेंट, रेत और अन्य निर्माण सामग्री की ढुलाई पर रोक, अंतरराज्यीय डीजल बसों के संचालन पर प्रतिबंध, स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों पर पाबंदी, डीजल जनरेटरों का उपयोग केवल आपात सेवाओं में ही अनुमति
Noida Air Quality Today Noida Air Pollution Air Quality Index Noida GRAP Stage 3 Delhi NCR Pollution Air Quality Management Pollution In Gautam Buddh Nagar Noida AQI Air Pollution Crisis Pollution Control Measures Health Impacts Of Pollution Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठंडी हवाएं और धुंध... दिल्ली NCR का तापमान पहुंचा 11 डिग्री, AQI 450 के पारDelhi NCR Weather Today : ठंडी हवाएं, धुंध... दिल्ली एनसीआर का तापमान 11 डिग्री, AQI 450 के पार, IMD का अलर्ट
Read more »
ठंडी हवाएं और धुंध... दिल्ली NCR का तापमान पहुंचा 11 डिग्री, AQI 450 के पारDelhi NCR Weather Today : ठंडी हवाएं, धुंध... दिल्ली एनसीआर का तापमान 11 डिग्री, AQI 450 के पार, IMD का अलर्ट
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: AQI डेटा गायब, चिंता बढ़ीदिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या के बीच, वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई का डेटा लगभग 10 घंटे तक गायब रहा। डेटा रात 10 बजे अपडेट किया गया, जिससे दिन भर वायु गुणवत्ता की जानकारी नहीं मिल पाई और प्रदूषण स्तर की निगरानी में बाधा आई।
Read more »
Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3Delhi AQI Today: Delhi Air quality reaches severe category, AQI crosses 400, GRAP-3 implemented in NCR Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3
Read more »
Punjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਠੰਢਣ ਵਧਣ ਲੱਗੀ; ਜਾਣੋ ਮੀਂਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੀ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀPunjab Weather News: ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਵਾ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ, ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਦੀ ਹਵਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਹਵਾ ਸਭ ਤੋਂ ਸਾਫ਼ ਹੈ। ਸਵੇਰੇ 6 ਵਜੇ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ AQI 114, ਬਠਿੰਡਾ ਦਾ AQI 192, ਜਲੰਧਰ ਦਾ AQI 158, ਖੰਨਾ ਦਾ AQI 169, ਲੁਧਿਆਣਾ ਦਾ AQI 163, ਮੰਡੀ ਗੋਬਿੰਦਗੜ੍ਹ ਦਾ AQI 206, ਪਟਿਆਲਾ ਦਾ...
Read more »
Noida AQI 426 Severe: Indias 2nd Most Polluted; GRAP III Bans C&D & BS3/BS4 VehiclesNoida AQI hit 426 (Severe), making it Indias 2nd most polluted. GRAP Stage III bans non-essential C&D and BS-III/BS-IV vehicles. Reports flag poor enforcement across Gautam Buddh Nagar.
Read more »
