दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या के बीच, वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई का डेटा लगभग 10 घंटे तक गायब रहा। डेटा रात 10 बजे अपडेट किया गया, जिससे दिन भर वायु गुणवत्ता की जानकारी नहीं मिल पाई और प्रदूषण स्तर की निगरानी में बाधा आई।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी के लोगों को सोमवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। स्मॉग की चादर ने शहर को ढके रखा, लेकिन रात 10 बजे तक भी वायु गुणवत्ता का आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं था। दोपहर एक बजे के बाद न तो प्रति घंटा एक्यूआई अपडेट जारी हुआ और न ही शहर का दैनिक औसत। जबकि दिन भर हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप और वेबसाइट पर दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक के अपडेट आंकड़े भी नहीं दिखे। रात 10.
05 बजे समीर एप चला। इस पर दिल्ली का एक्यूआई 391 आया। रात 11.05 पर यह और बढ़कर 394 हो गया। बाद में सीपीसीबी ने एयर क्वालिटी बुलेटिन भी जारी किया। इसके मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 362 दर्ज हुआ। ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही हवा समीर एप ने सोमवार दोपहर के बाद डाटा अपडेट करना बंद कर दिया, जबकि 24 घंटे का औसत एक्यूआई, जो हर दिन शाम चार बजे जारी होता है, रात 10 बजे तक भी अपडेट नहीं हुआ। अधिकारियों ने इस व्यवधान का कारण नहीं बताया। एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। सुबह से 345 रीडिंग दर्ज की गई और दिन भर कोई और अपडेट नहीं आया। दीवाली की रात भी ऐसा हुआ था। सीपीसीबी के अनुसार, रविवार सुबह एक्यूआई 391 था, जो इस मौसम में अब तक का उच्चतम रिकार्ड है। 24 घंटे का औसत एक्यूआई 370 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के लिए आइआइटीएम पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम ने दर्शाया कि सोमवार को प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान शून्य था, जबकि परिवहन क्षेत्र का योगदान 21.4 प्रतिशत था। सुबह पालम व सफदरजंग में दृश्यता घटकर 1000 मीटर रह गई। स्विस एप आइक्यू एयर ने सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक्यूआई 469 यानी ‘खतरनाक’ श्रेणी में दर्ज किया। शाम चार बजे आइक्यू एयर ने 316 यानी बहुत खराब रही। रात 11 बजे यह 631 यानी फिर से ‘खतरनाक’ श्रेणी में जा पहुंचा।
AQI Data Missing Air Quality Index Delhi Delhi Pollution Levels Air Quality Monitoring Environmental Data Delhi Delhi AQI Update Pollution Information Delay Delhi Air Quality AQI Data Outage New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: AQI खतरनाक स्तर पर, हवा की गुणवत्ता चिंताजनकदिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। कई इलाकों में 400 से ऊपर AQI दर्ज किया गया, जिससे शहर में वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, साथ ही केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Read more »
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर: कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में रविवार को वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन वे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में 'माइनर' सुधार, CAQM का बड़ा फैसला, क्या 365 AQI पर रुकेगा GRAP Stage-III...Delhi AQI; Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. CAQM ने बताया कि औसत AQI 391 से घटकर 365 तक पहुंच गया है. आयोग ने कहा कि फिलहाल GRAP का Stage-III लागू नहीं होगा. Stage-I और II के मौजूदा प्रतिबंध जारी रहेंगे, जबकि आने वाले दिनों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है.
Read more »
‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air PollutionProtests erupted at India Gate over Delhi’s worsening air pollution; residents demanded clean air, several were detained, and AAP accused BJP of manipulating AQI data to downplay the crisis.
Read more »
ठंडी हवाएं और धुंध... दिल्ली NCR का तापमान पहुंचा 11 डिग्री, AQI 450 के पारDelhi NCR Weather Today : ठंडी हवाएं, धुंध... दिल्ली एनसीआर का तापमान 11 डिग्री, AQI 450 के पार, IMD का अलर्ट
Read more »
ठंडी हवाएं और धुंध... दिल्ली NCR का तापमान पहुंचा 11 डिग्री, AQI 450 के पारDelhi NCR Weather Today : ठंडी हवाएं, धुंध... दिल्ली एनसीआर का तापमान 11 डिग्री, AQI 450 के पार, IMD का अलर्ट
Read more »
