Bihar Politics: रिजल्ट से पहले आए एग्जिट पोल्स से एनडीए खेमा काफी उत्साहित है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (बुधवार, 12 नवंबर) भाईचारे का बड़ा संदेश देते हुए पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की, पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका और हाई कोर्ट स्थित मजार पर चादरपोशी की.
Nitish Kumar News : बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की रिजल्ट पर टिकी हैं. शुक्रवार 14 नवंबर को सुबह 08 वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. मतगणना स्थलों पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यस्था की गई है.
पहली लेयर में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, मध्य स्तर पर बिहार विशेष सशस्त्र बल और मतगणना परिसर के बाहर जिला सशस्त्र पुलिस की तैनाती की गई है. वहीं दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से एनडीए सरकार की वापसी हो रही है. इससे एनडीए खेमा काफी उत्साहित है. रिजल्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भाईचारे का बड़ा संदेश देते हुए पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की, पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका और हाई कोर्ट स्थित मजार पर चादरपोशी की. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी साथ रहे. बिहार चुनाव से जुड़ी सारी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह-सुबह पहले पटना के महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने किशोर कुणाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी साथ मौजूद थे. इसके बाद मुख्यमंत्री पटना हाईकोर्ट मजार पहुंचे और इबादत की. इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे. वहीं इसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. इस दौरान खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा नहीं दिखाई दिए. इसको लेकर भी सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. ये भी पढ़ें- बिहार के एग्जिट पोल में महागठबंधन की शर्मनाक हार के संकेत, जानें इसके 5 बड़े कारण सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि वे अपने लिए एक दरवाजा खोलकर रखते हैं. अगर एग्जिट पोल्स के मुताबिक, नतीजे नहीं आए तो इसके लिए भी उनका का मास्टर प्लान जरूर तैयार होगा. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को बीजेपी का करीबी बताया जाता है, जबकि अशोक चौधरी पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. वहीं विजय चौधरी की छवि न्यूट्रल नेता वाली है. बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Nitish Kumar Gave Message Of Brotherhood Nitish Kumar Visit Mahavir Mandir Nitish Kumar In Mosque Nitish Kumar In Gurudwara Bihar Chunav Result 2025 Bihar NDA Bihar Chunav 2025 Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Bihar Assembly Election 2025 NDA Vs Mahagathbandhan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »
'त्यांना' भाजपामध्ये घेऊ नका! सुप्रिया सुळेंचं थेट CM फडणवीसांना पत्र; 'आपल्यासमोर अनेक...'Supriya Sule Letter To CM Devendra Fadnavis: लोकशाही व्यवस्थेत प्रत्येक राजकीय पक्षाला आपली संघटना वाढविण्याचा अधिकार आहे, त्याबद्दल दुमत असण्याचे कारण नाही, असा उल्लेखही पत्रात करण्यात आला आहे.
Read more »
CM Revanth Reddy: జూబ్లిహిల్స్ బైపోల్స్ ఫలితాల వేళ ఢిల్లీకి సీఎం రేవంత్ రెడ్డి.. తెలంగాణ రాజకీయాల్లో రచ్చ.. అసలు మ్యాటర్ ఏంటంటే..?cm Revanth reddy Delhi Tour: జూబ్లిహిల్స్ ఉపఎన్నికల రిజల్ట్ ఫలితాలు నవంబర్ 14న వెలువడనున్నాయి.ఈ క్రమంలో సీఎం రేవంత్ రెడ్డి అనూహ్యంగా ఢిల్లీకి వెళ్తనుండటం ప్రస్తుతం తెలంగాణ రాజకీయాల్లో హాట్ టాపిక్ గా మారింది.
Read more »
Mamata Banerjee Gets DLitt: ডিলিট পেয়ে আবেগে আপ্লুত মুখ্যমন্ত্রী বললেন, আমি LIP,বাংলায় জন্মে গর্বিত...CM Mamata Banerjee has been conferred with DLitt from Okayama University in Japan
Read more »
Nitish Kumar News: पलटूराम या राजनीति के‘मौसम वैज्ञानिक’? आखिर क्या है नीतीश कुमार की सियासी कुंजीBihar CM Nitish Kumar Profile: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेहद खुश हैं. एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी इसकी बड़ी वजह है. लोग चिंतन-मनन कर रहे हैं कि नीतीश कुमार पलटूराम हैं या मौसम वैज्ञानिक, जो आने वाले भविष्य को पहले ही भांप लेते हैं.
Read more »
Bihar Elections Result: 'इस बार भी होगी Nitish Kumar की ही जीत', बोले रामकृपाल यादवBihar Elections Result: दो सीटें भी मिल जाएं तो उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी. वहीं, ओवैसी सीमांचल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. राज्य। बिहार
Read more »
