New HRA Claim Rules: HRA क्लेम में बड़ा बदलाव, अब मकान मालिक के साथ रिश्ते की देनी होगी जानकारी!

HRA News

New HRA Claim Rules: HRA क्लेम में बड़ा बदलाव, अब मकान मालिक के साथ रिश्ते की देनी होगी जानकारी!
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

इनकम टैक्स रुल्स 2026 में CBDT ने नया प्रस्ताव दिया है कि अब से किराएदारों को HRA डिक्लेरेशन फॉर्म में मकान मालिक के साथ रिश्ते की जानकारी भी देनी होगी. यूटिलिटीज

"New HRA Claim Rules: सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस से जुड़ा एक बड़ा नियम जल्द ही बदलने जा रहा है. आयकर कानून के तहत प्रस्तावित नए प्रावधानों में HRA छूट का दावा करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की तैयारी है.

यदि ये नियम लागू होते हैं तो कर्मचारियों को सिर्फ किराए की रसीदें नहीं बल्कि मकान मालिक के साथ अपने रिश्ते की जानकारी भी देनी होगी.Advertisment क्या-क्या जानकारी देनी होगी अनिवार्य? अब तक कर्मचारी अपने नियोक्ता को किराए की रसीद, रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक का PAN नंबर देकर HRA छूट का लाभ ले सकते थे. कई लोग अपने माता-पिता या रिश्तेदारों को किराया देकर भी यह छूट प्राप्त करते थे, जो नियमों के तहत मान्य है. लेकिन नए ड्राफ्ट नियमों में यह स्पष्ट किया गया है कि अब कर्मचारी को यह भी बताना होगा कि मकान मालिक से उनका क्या संबंध है. अब से फॉर्म में रिलेशनशिप कॉलम को भी एड कर दिया जाएगा. ये भी पढ़ें- EPFO ने बहाल की ये सुविधा, अब से मिलेगी ज्यादा पेंशन! जानें किसे फायदा क्यों लिया गया ऐसा फैसला? दरअसल, सरकार का उद्देश्य फर्जी HRA दावों पर रोक लगाना और टैक्स सिस्टम को ज्यादा डेटा-आधारित बनाना है. नए नियम लागू होने के बाद से आयकर विभाग यह जांच कर सकेगा कि किराया बैंक के माध्यम से लिया गया है या नहीं और मकान मालिक ने उसे अपनी आय में शामिल किया है या नहीं. इस नियम के तहत पता लग सकेगा कि वह संपत्ति वास्तव में उसी के नाम पर है या नहीं. इससे फर्जी और कागजी किराये लेने की प्रक्रिया पर रोक लगेगी. TDS भरने के लिए भी नियम इसके अलावा, यदि किराए की राशि तय सीमा से अधिक है तो संबंधित धाराओं के तहत TDS काटना भी जरूरी होगा. ऐसा न करने पर जुर्माना या पेनल्टी भी लग सकती है. गलत जानकारी देने या आय छिपाने की स्थिति में भी भारी दंड भोगना पड़ सकता है. क्या है टैक्स सलाहकारों की राय? टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग परिवार के सदस्यों को किराया देकर HRA से छूट लेते हैं, उन्हें अब ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. साफ-सुथरा रेंट एग्रीमेंट, बैंक ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड और मकान मालिक की आयकर रिटर्न जैसी दस्तावेजी तैयारी जरूरी होगी. फिलहाल, इस नियम को अंतिम स्वरूप देना बाकि है. बता दें कि नए नियमों का मकसद टैक्स प्रक्रिया में ट्रांस्पेरेंसी को बढ़ाना और फर्जीवाड़े को रोकना है. साथ ही सैलरी क्लास को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों को दुरुस्त कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी या पेनल्टी से बचा जा सके. ये भी पढ़ें- Holi Special Trains 2026: होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से चलेंगी इन राज्यों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

New Constituencies In AP: ఆంధ్రప్రదేశ్‌లో భారీగా పెరగనున్న నియోజకవర్గాల పెంపు..ఈసారి ఎన్ని వస్తాయంటే?New Constituencies In AP: ఆంధ్రప్రదేశ్‌లో భారీగా పెరగనున్న నియోజకవర్గాల పెంపు..ఈసారి ఎన్ని వస్తాయంటే?Constituency Redivision In Andhra Pradesh: ఏపీ రాజకీయాల్లో నియోజకవర్గాల పునర్విభజన అంశం మరోసారి హాట్ టాపిక్‌గా మారింది. 2029 ఎన్నికల నాటికి రాష్ట్రంలో అసెంబ్లీ, పార్లమెంట్ స్థానాల సంఖ్య పెరిగేలా కేంద్ర ప్రభుత్వం అడుగులు వేస్తోంది.
Read more »

PM Modi flags off Meerut Metro and Namo Bharat train in UPs Shatabdi Nagar stationPM Modi flags off Meerut Metro and Namo Bharat train in UPs Shatabdi Nagar stationPM Narendra Modi flaggs off Meerut Metro and Namo Bharat train, dedicating the 82 km Delhi-Meerut RRTS corridor with new sections, cutting travel times to Ghaziabad and Meerut.
Read more »

Air India cancels New York, Newark flights for Feb 23 due to severe winter storm warningAir India cancels New York, Newark flights for Feb 23 due to severe winter storm warningThe airline announced that heavy snowfall in New York, New Jersey, and surrounding areas on February 22–23 may cause major flight disruptions, leading to precautionary cancellations.
Read more »

वॉट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- निर्देशों का पालन करेंगे: विज्ञापन कंपनियों से डेटा शेयर नहीं करेंगे; यूज...वॉट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- निर्देशों का पालन करेंगे: विज्ञापन कंपनियों से डेटा शेयर नहीं करेंगे; यूज...Supreme Court WhatsApp Meta Privacy Policy CCI Penalty Hearing Update; Follow CJI Surya Kant, WhatsApp Privacy Rules, NCLAT Latest News, Reports And Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

कनाडा से भारतीयों के लिए आई बुरी खबर, बदला इस स्टडी परमिट का नियम, अब मिलेंगे सिर्फ 90 दिनकनाडा से भारतीयों के लिए आई बुरी खबर, बदला इस स्टडी परमिट का नियम, अब मिलेंगे सिर्फ 90 दिनCanada Study Permit Rules: कनाडा में भारतीय छात्रों को पढ़ने के लिए स्टडी परमिट की जरूरत पड़ती है। इसे लेकर नए नियम लाए गए हैं, जिसके दायरे में भारतीय भी आएंगे।
Read more »

अब 8वीं के बच्चे पढ़ेंगे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या है: NCERT ने सोशल साइंस में जोड़ा नया सेक्शन; इसमें पेंड...अब 8वीं के बच्चे पढ़ेंगे ज्यूडीशियरी में करप्शन क्या है: NCERT ने सोशल साइंस में जोड़ा नया सेक्शन; इसमें पेंड...NCERT 8th Class Social Science Book 2026 New Syllabus Update; NCERT ने सोशल साइंस में जोड़ा नया सेक्शन; इसमें पेंडिंग केस, पूर्व CJI का भी जिक्र
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:39:03