वॉट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- निर्देशों का पालन करेंगे: विज्ञापन कंपनियों से डेटा शेयर नहीं करेंगे; यूज...

Whatsapp Data Sharing News

वॉट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- निर्देशों का पालन करेंगे: विज्ञापन कंपनियों से डेटा शेयर नहीं करेंगे; यूज...
Whatsapp Privacy Vs SCNCLATMeta Privacy Policy
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 3 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 51%

Supreme Court WhatsApp Meta Privacy Policy CCI Penalty Hearing Update; Follow CJI Surya Kant, WhatsApp Privacy Rules, NCLAT Latest News, Reports And Details On Dainik Bhaskar.

ग्लोबल टेक कंपनियों मेटा और वॉट्सएप ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की प्राइवेसी और गाइडलाइंस को एडवरटाइजिंग से जुड़े डेटा शेयर करने के मामले में NCLAT के निर्देशों का पालन करेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच पिछले साल दिसंबर में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल के निर्देशों के खिलाफ इन टेक कंपनियों की अपील पर सुनवाई कर रही थी। CJI की सख्ती के बाद वॉट्सएप और मेटा ने CCI के आदेशों को स्वीकार कर लिया। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भरोसा दिया कि 16 मार्च 2026 तक प्राइवेसी पॉलिसी के सभी नियम लागू कर दिए जाएंगे। कंपनी ने इस संबंध में NCLAT के आदेश के खिलाफ दायर अपनी अंतरिम अर्जी वापस ले ली। कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है। अब यूजर को विज्ञापन कंपनियों को डेटा शेयर करने का ऑप्शन देना होगाCCI की अपील अबी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। आयोग NCLAT द्वारा पांच साल की डेटा शेयरिंग रोक हटाए जाने को बहाल कराने की मांग कर रहा है। CCI का कहना है कि यह मामला केवल निजता का नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा कानून से जुड़े गंभीर मुद्दों का है। कंपनियों को CCI के समक्ष एक अनुपालन हलफनामा भी दाखिल करना होगा। सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उपभोक्ता के रूप में दायर हस्तक्षेप अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि विवाद CCI और कंपनियों के बीच है और आवेदक कानून के तहत अन्य उपाय अपना सकता है। 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी की वैधता पर अंतिम फैसला आना बाकी है।4 नवंबर, 2025 को, NCLAT ने CCI का डेटा शेयरिंग से जुड़ा ऑर्डर रद्द कर दिया था। ऑर्जर में इंस्टेंट-मैसेजिंग ऐप को पांच साल के लिए एडवरटाइजिंग के मकसद से मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ डेटा शेयर करने से बैन कर दिया गया था। लेकिन सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म पर 213 करोड़ रुपये का जुर्माना बरकरार रखा था। बाद में, ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि प्राइवेसी और सहमति सुरक्षा उपायों पर वॉट्सएप मामले में उसका आदेश गैर-वॉट्सएप उद्देश्यों के लिए यूजर-डेटा कलेक्शन और शेयरिंग पर भी लागू होता है।सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मेटा और वॉट्सएप को उनकी प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम आपको एक भी जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे। CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश में लोगों के प्राइवेसी के अधिकार की कड़ी सुरक्षा की जाती है। कोर्ट ने कहा कि इन एप्स में गोपनीयता से जुड़ी शर्तें इतनी चालाकी से लिखी जाती हैं कि आम आदमी उन्हें समझ ही नहीं पाता। यह लोगों की निजी जानकारी चोरी करने का शालीन तरीका है। कोर्ट ने कहा कि हम आपको ऐसा करने की अनुमति नहीं देंगे। आपको इस पर साफ-साफ भरोसा दिलाना होगा, नहीं तो कोर्ट को आदेश जारी करना पड़ेगा।भास्कर एक्सप्लेनर- क्या वॉट्सएप भारत में नहीं चलेगा: प्राइवेसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया; चोरी से यूजर्स का डेटा बेचने का क्या मामला 140 करोड़ की आबादी वाले हिंदुस्तान में सोशल मैसेजिंग एप ‘वॉट्सएप’ के 85 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। अब इसी वॉट्सएप को सुप्रीम कोर्ट ने भारत छोड़ने की चेतावनी दे दी है। वजह है- एड, यूजर डेटा और प्राइवेसी।कांग्रेस से बोले- महिला सांसदों को भेजकर, सीट पर कब्जा करके प्रधानमंत्री नहीं बन सकतेAI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप; पिता बोले- कुछ नहीं बताया3 घायल, गश्त करते पुलिस वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मारी, CM देंगे 5 लाख का मुआवजादोनों बोलीं- मैं इसकी पत्नी, थप्पड़ मारे, जूड़ा पकड़ घसीटा; लुधियाना से जाकर फाजिल्का में हंगामाउत्तराखंड दिनभर, 10 बड़ी खबरेंधुंध की वजह से संगरूर में दस गाड़ियां टकराईश्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पारगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 12.

4 °Cसागर में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Whatsapp Privacy Vs SC NCLAT Meta Privacy Policy Supreme Court CJI Surya Kant

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग नहीं रुकेगा: सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज की, कैश कांड में कार्रवाई को...जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग नहीं रुकेगा: सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज की, कैश कांड में कार्रवाई को...Delhi Judge Yashwant Varma Bungalow Cash Recovery Case Update; Follow Supreme Court, CJI BR Gavai, Kapil Sibal Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

जस्टिस वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव मंजूर: स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई; कहा- आरोप गंभीर, ...जस्टिस वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव मंजूर: स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई; कहा- आरोप गंभीर, ...Delhi Judge Yashwant Varma Bungalow Cash Recovery Case Update; Follow Supreme Court, CJI BR Gavai, Kapil Sibal Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

देश के 53वें चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत: CJI बीआर गवई ने नाम की सिफारिश की; 14 महीने का होगा कार्यकालदेश के 53वें चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत: CJI बीआर गवई ने नाम की सिफारिश की; 14 महीने का होगा कार्यकालSupreme Court Next Chief Justice of India; Follow Justice Surya Kant, BR Gavai Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट का लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस: पूछा- राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव नामंजूर फिर जांच...जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट का लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस: पूछा- राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव नामंजूर फिर जांच...Delhi Judge Yashwant Varma Bungalow Cash Recovery Case Update; Follow Supreme Court, CJI BR Gavai, Kapil Sibal Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

सुप्रीम कोर्ट बोला- मेटा-वॉट्सएप कानून मानें या भारत छोड़ें: भारतीयों का डेटा शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे;...सुप्रीम कोर्ट बोला- मेटा-वॉट्सएप कानून मानें या भारत छोड़ें: भारतीयों का डेटा शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे;...Supreme Court WhatsApp Meta Privacy Policy Case Update; Follow Chief Justice Of India, CJI Surya Kant, WhatsApp Privacy Rules, NCLAT Latest News, Reports And Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

क्या व्हाट्सएप भारत में बंद हो जाएगा: प्राइवेसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया; चोरी से यूजर्स का डेटा बेच...क्या व्हाट्सएप भारत में बंद हो जाएगा: प्राइवेसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया; चोरी से यूजर्स का डेटा बेच...Supreme Court WhatsApp Meta Privacy Policy Controversy Explained; Follow CJI Surya Kant, WhatsApp Privacy Rules, NCLAT Latest News, Reports And Details On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:32:19