Delhi Judge Yashwant Varma Bungalow Cash Recovery Case Update; Follow Supreme Court, CJI BR Gavai, Kapil Sibal Latest News On Dainik Bhaskar.
स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई; कहा- आरोप गंभीर, पद से हटाने की कार्रवाई जरूरीकैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्पीकर ने कहा, 'मुझे रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है।' उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग है। स्पीकर ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के 1-1 जज और 1 कानूनविद शामिल हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यह महाभियोग प्रस्ताव लंबित रहेगा। इस साल 14 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के घर का वायरल वीडियो। इसमें अधजले 500-500 के नोटों को गड्डियां नजर आई थीं।'हमने न्यायाधीश जांच अधिनियम के प्रावधानों का अध्ययन किया है। हमने सुप्रीम कोर्ट के घोषित कानूनों के साथ-साथ कई अन्य फैसलों की जानकारी भी रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने शिकायत को गंभीर प्रकृति का पाया है। इनहाउस प्रक्रिया का पालन किया।' 'CJI ने इस मामले पर विचार करने के बाद जस्टिस वर्मा की प्रतिक्रिया और दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की प्रतिक्रिया पर राय बनाई कि इस पर गहन जांच जरूरी है। इसलिए एक 3 सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई।' 'हमें याद है कि तत्कालीन CJI ने यह रिपोर्ट PM और राष्ट्रपति को भेजी है। यह भी कहा है कि इस केस में पूर्व प्रावधानों के अनुसार काम किया है। समिति की रिपोर्ट में आरोप इस प्रकृति के हैं कि जस्टिस वर्मा को हटाने की कार्रवाई शुरू करने की जरूरत है।' 'स्वतंत्र जांच के बाद हमें यह पता चला है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत जज को हटाने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार शुरू की जानी चाहिए। बेदाग चरित्र न्यायपालिका में एक आदमी के विश्वास की नींव है। वर्तमान केस में जुड़े तथ्य भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हैं और कार्रवाई के लिए प्रेरित करते हैं।' 'संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस वर्मा को पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करते हैं। इस पर आगे की कार्रवाई की जाए। इसे उचित पाते हुए मैंने इसकी स्वीकृति दी है। मैंने जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार, मद्रास हाईकोर्ट चीफ जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीवी आचार्य शामिल हैं।'भारत में आजादी के बाद से अभी तक किसी भी जज को महाभियोग के जरिए हटाया नहीं गया है। हालांकि, महाभियोग प्रस्ताव करीब छह बार लाया गया, लेकिन केवल दो मामलों तक अभियोग पर सार्थक बहस हो सकी, लेकिन कोई भी जज हटाया नहीं गया।सुप्रीम कोर्ट के जज से जुड़े अनियमित व्यवहार पर महाभियोग प्रस्ताव लोकसभा में आया, लेकिन दो-तिहाई समर्थन नहीं मिलने के कारण यह रद्द हो गया।: कोलकाता हाईकोर्ट के जज पर धन का गबन करने के आरोप लगे। राज्यसभा ने महाभियोग प्रस्ताव पास किया, लेकिन लोकसभा में बहस से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते प्रस्ताव पेश हुआ, लेकिन वे इस्तीफा दे चुके थे, इसलिए प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।आरक्षण पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाया गया, लेकिन बाद में विवादात्मक टिप्पणी हटने पर यह रद्द हो गया।दलित जज को टारगेट करने और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे, लेकिन सांसदों के समर्थन हट जाने पर प्रस्ताव रद्द हो गया।: उपचारात्मक प्रक्रिया का उपयोग किए जाने और जस्टिस लोया मामले में अनियमितताओं के आरोपों पर महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी हुई, लेकिन राज्यसभा अध्यक्ष ने इसे पहले फेज में ही खारिज कर दिया।क्या जस्टिस वर्मा ने कॉल करके जले नोट ठिकाने लगाए; खुल गए सारे राज, 100 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से जले नोटों का ढेर मिले 100 दिन पूरे हो चुके हैं। 14 मार्च की रात करीब 11:30 बजे, फायर ब्रिगेड को जस्टिस वर्मा के ‘30 तुगलक क्रिसेंट’ बंगले के स्टोर रूम में आग की सूचना मिली। आग बुझाते हुए वहां अधजले नोटों की गड्डियां दिखीं। अगले दिन नोट गायब भी हो गए। इस मामले में कई तरह के सवाल उठे थे।6 लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर बाघ से अलग किया; किसान को खा गयाबारिश के कारण उत्तराखंड के देहरादून में स्कूल बंद, केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक रुकीस्ट्रेचर नहीं मिला, पैर पकड़कर मॉर्चुरी तक ले गए; 4 दिन से लापता थे रिटायर्ड कर्मीजम्मू-कश्मीर के डोडा में ओडिशा के जवान की मौत, राइफल का चैंबर खाली करते समय गोली चलीमुरादाबाद में बाढ़ की निगरानी कर रहा सिपाही बहाआगरा में अब तक 40% ज्यादा बारिशचलती बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थरपटना, गोपालगंज में तेज बारिश, पूरे प्रदेश में अलर्टजैसलमेर में हवाओं की वजह से कमजोर हुआ मानसून.
स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई; कहा- आरोप गंभीर, पद से हटाने की कार्रवाई जरूरीकैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्पीकर ने कहा, 'मुझे रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है।' उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग है। स्पीकर ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के 1-1 जज और 1 कानूनविद शामिल हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यह महाभियोग प्रस्ताव लंबित रहेगा। इस साल 14 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के घर का वायरल वीडियो। इसमें अधजले 500-500 के नोटों को गड्डियां नजर आई थीं।'हमने न्यायाधीश जांच अधिनियम के प्रावधानों का अध्ययन किया है। हमने सुप्रीम कोर्ट के घोषित कानूनों के साथ-साथ कई अन्य फैसलों की जानकारी भी रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने शिकायत को गंभीर प्रकृति का पाया है। इनहाउस प्रक्रिया का पालन किया।' 'CJI ने इस मामले पर विचार करने के बाद जस्टिस वर्मा की प्रतिक्रिया और दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की प्रतिक्रिया पर राय बनाई कि इस पर गहन जांच जरूरी है। इसलिए एक 3 सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई।' 'हमें याद है कि तत्कालीन CJI ने यह रिपोर्ट PM और राष्ट्रपति को भेजी है। यह भी कहा है कि इस केस में पूर्व प्रावधानों के अनुसार काम किया है। समिति की रिपोर्ट में आरोप इस प्रकृति के हैं कि जस्टिस वर्मा को हटाने की कार्रवाई शुरू करने की जरूरत है।' 'स्वतंत्र जांच के बाद हमें यह पता चला है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत जज को हटाने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार शुरू की जानी चाहिए। बेदाग चरित्र न्यायपालिका में एक आदमी के विश्वास की नींव है। वर्तमान केस में जुड़े तथ्य भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हैं और कार्रवाई के लिए प्रेरित करते हैं।' 'संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस वर्मा को पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करते हैं। इस पर आगे की कार्रवाई की जाए। इसे उचित पाते हुए मैंने इसकी स्वीकृति दी है। मैंने जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार, मद्रास हाईकोर्ट चीफ जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीवी आचार्य शामिल हैं।'भारत में आजादी के बाद से अभी तक किसी भी जज को महाभियोग के जरिए हटाया नहीं गया है। हालांकि, महाभियोग प्रस्ताव करीब छह बार लाया गया, लेकिन केवल दो मामलों तक अभियोग पर सार्थक बहस हो सकी, लेकिन कोई भी जज हटाया नहीं गया।सुप्रीम कोर्ट के जज से जुड़े अनियमित व्यवहार पर महाभियोग प्रस्ताव लोकसभा में आया, लेकिन दो-तिहाई समर्थन नहीं मिलने के कारण यह रद्द हो गया।: कोलकाता हाईकोर्ट के जज पर धन का गबन करने के आरोप लगे। राज्यसभा ने महाभियोग प्रस्ताव पास किया, लेकिन लोकसभा में बहस से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते प्रस्ताव पेश हुआ, लेकिन वे इस्तीफा दे चुके थे, इसलिए प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।आरक्षण पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाया गया, लेकिन बाद में विवादात्मक टिप्पणी हटने पर यह रद्द हो गया।दलित जज को टारगेट करने और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे, लेकिन सांसदों के समर्थन हट जाने पर प्रस्ताव रद्द हो गया।: उपचारात्मक प्रक्रिया का उपयोग किए जाने और जस्टिस लोया मामले में अनियमितताओं के आरोपों पर महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी हुई, लेकिन राज्यसभा अध्यक्ष ने इसे पहले फेज में ही खारिज कर दिया।क्या जस्टिस वर्मा ने कॉल करके जले नोट ठिकाने लगाए; खुल गए सारे राज, 100 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से जले नोटों का ढेर मिले 100 दिन पूरे हो चुके हैं। 14 मार्च की रात करीब 11:30 बजे, फायर ब्रिगेड को जस्टिस वर्मा के ‘30 तुगलक क्रिसेंट’ बंगले के स्टोर रूम में आग की सूचना मिली। आग बुझाते हुए वहां अधजले नोटों की गड्डियां दिखीं। अगले दिन नोट गायब भी हो गए। इस मामले में कई तरह के सवाल उठे थे।6 लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर बाघ से अलग किया; किसान को खा गयाबारिश के कारण उत्तराखंड के देहरादून में स्कूल बंद, केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक रुकीस्ट्रेचर नहीं मिला, पैर पकड़कर मॉर्चुरी तक ले गए; 4 दिन से लापता थे रिटायर्ड कर्मीजम्मू-कश्मीर के डोडा में ओडिशा के जवान की मौत, राइफल का चैंबर खाली करते समय गोली चलीमुरादाबाद में बाढ़ की निगरानी कर रहा सिपाही बहाआगरा में अब तक 40% ज्यादा बारिशचलती बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थरपटना, गोपालगंज में तेज बारिश, पूरे प्रदेश में अलर्टजैसलमेर में हवाओं की वजह से कमजोर हुआ मानसून
Justice Yashwant Varma Delhi High Court Judge Justice Yashwant Varma Judge Yashwant Verma Case Judge Cash Scandal
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने किए दस्तखतRahul Gandhi signed the impeachment motion against Justice Yashwant Varma जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने किए दस्तखत
Read more »
जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आना तय, क्या सुप्रीम कोर्ट संसद के फैसले को पलट सकता है? जानिए...जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी ने न्यायपालिका और संसद के बीच की संवैधानिक सीमाओं को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.
Read more »
Justice Yashwant Verma के खिलाफ चलेगा महाभियोगकैश कांड में घिरे Justice Yashwant Verma के खिलाफ चलेगा महाभियोग, 207 सांसदों ने प्रस्ताव का किया समर्थन
Read more »
Justice Verma Impeachment: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू, 208 सांसदों ने दिया नोटिसइलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए राज्यसभा और लोकसभा में 208 सांसदों ने नोटिस दिया है। लोकसभा में 145 सांसदों ने और राज्यसभा में 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। जस्टिस वर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी पहले ही जांच कर चुकी...
Read more »
Parliament Monsoon Session Live: जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया शुरू, स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी का किया गठनसंसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
Read more »
Justice Varma Cash Row: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ ओम बिरला का एक्शन, महाभियोग पर लोकसभा में बड़ा कदमJustice Yashwant Varma Cash Row: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लोकसभा में स्वीकार किया गया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कैश कांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें जस्टिस अरविंद कुमार, जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और बी. वी. आचार्य शामिल हैं.
Read more »
