Nepal Dhading Highway Bus Accident Update; नेपाली मीडिया के मुताबिक, हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हैं।
25 घायल, मरने वालों में 2 विदेशी नागरिक; कंट्रोल खोने से हादसानेपाल के धादिंग जिले में सोमवार देर रात एक बस हाईवे से नदी में गिर गई। नेपाली मीडिया के मुताबिक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालांकि, यह किस देश से थे और इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। आर्म्ड पुलिस फोर्स के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाद में एक अन्य यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी, तभी किसी कारण ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया और बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा देर रात करीब रात 1:30 बजे धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग इलाके में हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की अन्य वजहों की भी जांच कर रही है।नदी में गिरने से बस बुरी तरह डैमेज हो गई।हादसे के समय बस में 44 लोग सवार थे मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। घायल 26 यात्रियों को बचा लिया गया है। कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रैफर कर दिया गया है। यह दुर्घटना आधी रात को होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव कार्य किया।इससे पहले नेपाल के बैतड़ी जिले में 5 फरवरी को बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए थे। बस गांव से दुल्हन लेकर सुनकुड़ा जा रही थी। बस एक मोड़ पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसा ओवरलोडिंग के कारण हुआ था। वहीं, साल 2024 में लैंडस्लाइड की वजह से दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं थीं। दोनों बसों में चालकों समेत 63 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 7 भारतीयों और एक बस चालक की मौत हुई।त्रिशूली नदी नका नाम भगवान शिव के त्रिशूल से आया है। इसके पीछे एक प्रचलित कथा है कि गोसाइकुंडा में शिव जी ने अपना त्रिशूल जमीन में गाड़ा, जिससे तीन झरने निकले और ये नदी बनी। ये तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में शुरू होती है। वहाँ दो नदियाँ - क्यिरोंग त्सांगपो और लेंदे खोला से मिलकर त्रिशूली बनाती हैं। नेपाल में ये रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन जैसे जिलों से गुजरती है। पृथ्वी हाईवे के साथ-साथ बहती है, जो काठमांडू और पोखरा को जोड़ता है। आखिर में ये नारायणी नदी में मिल जाती है। इसकी लंबाई लगभग 200 किलोमीटर है। पुराने समय में ये काठमांडू वैली और तिब्बत के बीच व्यापार का मुख्य रास्ता था। ये नदी स्थानीय लोगों के लिए पानी, सिंचाई, मछली पकड़ने और संस्कृति का हिस्सा है। पर्यटन से भी अर्थव्यवस्था को फायदा होता है। नदी के किनारे कई रिजॉर्ट्स, होटल और गांव हैं, जहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ये इलाका बौद्ध और हिंदू संस्कृति का मिश्रण है। हालांकि, मानसून में तेज बहाव, लैंडस्लाइड के कारण और यहां कई दुखद घटनाएँ हुई हैं।मेक्सिकन सेना के ऑपरेशन में ड्रग-कार्टेल लीडर की मौत:भड़के समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, एयरपोर्ट में तोड़फोड़, गाड़ियां फूंकी; 136 करोड़ का इनामी था मेक्सिकन सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन के तहत देश के सबसे बड़े ड्रग कार्टेल के लीडर को मार गिराया। नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का लीडर था और दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में शामिल था।ट्रम्प के दबाव के बाद एक्शन, देशभर में हिंसा शुरू, समर्थकों ने एयरपोर्ट-मॉल में आग लगाईशिवपुरी में ओले, जबलपुर में बारिश.
..गेहूं-चना की फसलें खराबनारनौल में बारिश के साथ ओले गिरेहिमाचल में फरवरी में नॉर्मल से 83% कम बादल बरसेटोंक में बारिश से किसानों की चिंता बढ़ीचंडीगढ़ मेयर की आधी रात में रेड का VIDEO
Dhading Accident River Crash Road Accident Nepal Foreign Nationals Killed Passenger Bus Tragedy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेपाल में बस हादसा: त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 की मौतनेपाल के धादिंग जिले में पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 से 27 लोग घायल हुए हैं। घटना रात के समय हुई, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई हुई। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Read more »
Terrible Bus Accident: ভোররাতে বিভীষিকা! যাত্রীবাহী বাস উলটে গিয়ে পড়ল নদীতে, মৃত অন্তত ১৮...18 Dead As Passenger Bus Plunges Into Trishuli River In Dhading in nepal
Read more »
Nepal Bus Accident: നേപ്പാളില് ബസ് നദിയിലേക്ക് മറിഞ്ഞ് അപകടം; 18 പേര്ക്ക് ദാരുണാന്ത്യം; നിരവധി പേര്ക്ക് പരിക്ക്നേപ്പാളിൽ ബസ് നദിയിലേക്ക് മറിഞ്ഞ് 18 ജീവൻ പൊലിഞ്ഞു.
Read more »
Nepal bus tragedy:18 people killed as bus falls into river in DhadingAround eighteen people were killed and twenty five people were injured in the accident.
Read more »
8th Pay Commission: लेवल 1 से 18 तक, अलग-अलग हो सकता है फिटमेंट फैक्टर; 25 को आयोग की बैठक से पहले समझें पूरा कैलकुलेशन8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज है। डॉ.
Read more »
विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार छह बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषितगैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के छह फरार आरोपियों, जिनमें मुख्य शूटर और साजिशकर्ता आशुतोष, विशाल, आकाश शामिल हैं, पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है
Read more »
