MacBook Pro का इंतजार हुआ खत्म, Apple ने कमाल के फीचर्स के साथ किया लॉन्च, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Apple News

MacBook Pro का इंतजार हुआ खत्म, Apple ने कमाल के फीचर्स के साथ किया लॉन्च, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये बातें
Macbook ProMacbook Pro NewsMacbook Pro M5 Chip
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 178 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 63%

Apple ने MacBook Pro को लॉन्च कर दिया है. M5 चिप वाले इस मैकबुक में M4 Pro और M4 Max वेरिएंट भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं कि भारतीयों के लिए इसकी कीमत कितनी रखी गई है.

Apple ने भारत में अपना नया MacBook Pro लॉन्च कर दिया है. इस बार इसमें लेटेस्ट M5 चिप के साथ-साथ पहले से मौजूद M4 Pro और M4 Max वेरिएंट भी दिए गए हैं. कस्टमर्स अभी इसके लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और इसकी डिलीवरी 22 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.

नया MacBook Pro अब और भी ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देने वाला है. इसमें AI की बेहतर सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही बैटरी भी पहले से ज्यादा देर तक चलेगी. अगर आप भी इस MacBook Pro को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए पहले जान लेते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत. MacBook Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स डिस्प्ले: MacBook Pro में Liquid Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,600 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस और लगातार 1,000 निट्स HDR ब्राइटनेस देता है. इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1,000,000:1 है, जिससे स्क्रीन पर कलर और डिटेल्स बहुत क्लियर नजर आते हैं. इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रीन का रिस्पॉन्स काफी स्मूद होता है. जो लोग तेज रोशनी वाले माहौल में काम करते हैं, उनके लिए इसमें एक खास nano-texture डिस्प्ले ऑप्शन भी है, जो रिफ्लेक्शन को कम करता है और आउटडोर करते वक्त भी स्क्रीन को ज्यादा क्लियर बनाता है. कैमरा, ऑडियो और माइक: MacBook Pro में 12MP का इनबिल्ट Center Stage कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल के दौरान यूजर के मूव करने पर भी उन्हें फ्रेम में बनाए रखता है. इसमें एक Desk View मोड भी है, जिससे वीडियो कॉल के दौरान आप खुद को और अपने वर्कस्पेस को एक साथ दिखा सकते हैं. ऑडियो के लिए इसमें स्टूडियो-क्वालिटी के तीन माइक्रोफोन और छह स्पीकर्स का सेटअप है, जो Spatial Audio और Dolby Atmos को सपोर्ट करता है, जिससे साउंड का अनुभव और भी शानदार हो जाता है. बैटरी लाइफ और चार्जिंग: Apple का कहना है कि नए MacBook Pro में अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ दी जा रही है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 24 घंटे तक चल सकती है. इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में बैटरी 50% तक चार्ज हो जाती है. प्रोसेसर ऑप्शन: नया 14-इंच MacBook Pro अब तीन चिप ऑप्शन के साथ आया है, M5, M4 Pro और M4 Max. वहीं, 16-इंच मॉडल में M4 Pro और M4 Max चिप्स ही मिल रहे हैं, जबकि M5 चिप की वजह से CPU और GPU से जुड़े कामों में काफी बेहतर परफॉर्मेंस मिलते है, खासकर AI वाले टास्क्स में. Apple का कहना है कि कुछ खास कामों में M5 चिप की AI परफॉर्मेंस M1 चिप से करीब 6 गुना ज्यादा तेज है. कनेक्टिविटी और पोर्ट्स: हर MacBook Pro में तीन Thunderbolt 4 या Thunderbolt 5 पोर्ट्स दिए गए हैं, साथ ही एक HDMI पोर्ट, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, SDXC कार्ड स्लॉट और हेडफोन जैक भी मिलता है. यूजर इसमें कई एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट कर सकते हैं. अगर आपके पास M4 Pro या M5 चिप वाला मॉडल है तो आप दो एक्सटर्नल मॉनिटर जोड़ सकते हैं, वहीं अगर M4 Max चिप वाला मॉडल है तो चार डिस्प्ले तक सपोर्ट मिलता है. Apple ने दिया धोखा! iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज हुआ पिंक... मची हाहाकार सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स: नया MacBook Pro macOS Tahoe के साथ आता है, जिसमें नया Liquid Glass डिजाइन देखने को मिलता है और प्रोडक्टिविटी टूल्स पहले से बेहतर हो गए हैं. इसमें Apple Intelligence नाम का AI सिस्टम भी शामिल है, जो ऑटोमैटिक समरी बनाने, क्रिएटिव इमेज जनरेट करने और Shortcuts के जरिए स्मार्ट ऑटोमेशन जैसे फीचर्स देता है, जिसे प्राइवेसी को ध्यान रखते हुए काम करते हैं. यह सिस्टम खासतौर पर AI ऐप्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, जैसे DiffusionBee , LM Studio और Topaz Video . पर्यावरण का रखा गया ध्यान: MacBook Pro का बाहरी बॉडी 100% रिसाइकल किए गए एल्युमिनियम से बनाई गई है. Apple ने इसकी बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती पर खास ध्यान दिया है, ताकि यह सालों तक टिके और पर्यावरण के लिए भी बेहतर साबित हो. Apple ने लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फेस्टिव ऑफर्स भारत में MacBook Pro की कीमत Apple ने भारत में भी अपना नया MacBook Pro लॉन्च कर दिया है और अब यह Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,69,900 रुपये रखी गई है, जो बेस 14-इंच MacBook Pro मॉडल के लिए है. इस मॉडल में 16 GB यूनिफाइड मेमोरी और 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Macbook Pro Macbook Pro News Macbook Pro M5 Chip Macbook Pro Price Macbook Pro 14 Inch Price Macbook Pro Specification Macbook Pro Features Macbook Pro Details Macbook Pro Display Macbook Pro Latest Price Macbook Pro News In Hindi एप्पल आईफोन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Apple TV+ का नाम बदला गया: अब सिर्फ 'Apple TV'Apple TV+ का नाम बदला गया: अब सिर्फ 'Apple TV'Apple ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple TV+ का नाम बदलकर अब 'Apple TV' कर दिया है। कंपनी ने इसे नई और आकर्षक पहचान बताया है। यह बदलाव चुपचाप किया गया, जिसमें 2019 में लॉन्च हुए प्लेटफॉर्म के भविष्य के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, वेबसाइट पर पुराना लोगो अभी भी दिख रहा है। नाम बदलने से कन्फ्यूजन बढ़ने की भी संभावना है, क्योंकि 'Apple TV' नाम पहले से ही कंपनी के हार्डवेयर डिवाइस और ऐप के लिए इस्तेमाल होता है। कीमत में वृद्धि के बावजूद, Apple TV बिना विज्ञापन वाला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है।
Read more »

Something Powerful is Coming! iPhone 17 के बाद Apple ने जारी किया नया टीजर, फैंस बोले– ये तो M5 MacBook हैSomething Powerful is Coming! iPhone 17 के बाद Apple ने जारी किया नया टीजर, फैंस बोले– ये तो M5 MacBook हैApple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ मार्केटिंग Greg Joswiak ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में लिखा- “Something powerful is coming.” इस मैसेज के साथ एक MacBook Pro का एनिमेशन दिखाया गया.
Read more »

Apple M5 MacBook Pro इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें इस बार नए लैपटॉप में क्या-क्या खासApple M5 MacBook Pro इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें इस बार नए लैपटॉप में क्या-क्या खासApple इस हफ्ते एम5 चिपसेट के साथ नया मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकता है। नए लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एम5 चिपसेट, मिनी-एलईडी डिस्प्ले और डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें बेहतर वेबकैम, अधिक रैम और तेज़ चार्जिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। यह लैपटॉप स्पीड और बैटरी लाइफ में सुधार...
Read more »

नया MacBook Pro भारत में लॉन्च, M5 चिप और 14.2-इंच लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले से है लैस; इतनी है कीमतनया MacBook Pro भारत में लॉन्च, M5 चिप और 14.2-इंच लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले से है लैस; इतनी है कीमतApple ने अपना नया 14-इंच MacBook Pro 2025 लॉन्च किया है, जिसमें नया M5 चिप लगा है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल M4 MacBook से 3.5 गुना बेहतर AI और 1.
Read more »

Apple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्सApple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्सApple ने MacBook Pro M5 लॉन्च कर दिया है. नए M5 चिपसेट में कई AI बेस्ड कैपिब्लिटीज हैं जो ऑन डिवाइस LLM को पावर करेंगी. आइए जानते हैं क्या है खास.
Read more »

Apple ने भारत में लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जबरदस्त फीचर्स के साथ जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फेस्टिव ऑफर्सApple ने भारत में लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जबरदस्त फीचर्स के साथ जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फेस्टिव ऑफर्सApple ने आखिरकार अपना नया iPad Pro लॉन्च कर दिया है, जिसमें M5 चिप लगाई गई है. अगर आप भी इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए पहले जान लेते हैं कि इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:36:39