Apple ने भारत में लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जबरदस्त फीचर्स के साथ जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फेस्टिव ऑफर्स

Apple News

Apple ने भारत में लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जबरदस्त फीचर्स के साथ जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फेस्टिव ऑफर्स
Ipad ProIpad Pro M5 ChipWhat Is M5 Chip
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 126%
  • Publisher: 63%

Apple ने आखिरकार अपना नया iPad Pro लॉन्च कर दिया है, जिसमें M5 चिप लगाई गई है. अगर आप भी इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए पहले जान लेते हैं कि इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन.

Apple के नए प्रोडक्ट्स को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है, जिनमें से एक iPad Pro भी है, जिसे अब आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस को लेटेस्ट M5 चिप से लैस किया है. इस नए चिप की वजह से iPad अब पहले से भी ज्यादा फास्ट हो गया है, इसमें ऑन-डिवाइस AI की बेहतर सुविधा मिलती है और बैटरी भी पहले से ज्यादा देर तक चलती है.

कुल मिलाकर, ये iPad परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और बैटरी के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले मॉडल से 3.5 गुना तेज है AI परफॉर्मेंस Apple की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नया iPad Pro पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 3.5 गुना तेज AI परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ ही इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में कई नए और बेहतर फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे इसका इस्तेमाल और भी स्मार्ट और पावरफुल हो गया है. Meet the new iPad Pro. Furiously fast with M5, making it even more powerful for all of your creative ideas. pic.twitter.comEowZJ7hAt3 — Tim Cook October 15, 2025 M5 चिप में GPU कोर के अंदर एक Neural Accelerator दिया गया है, जिसकी मदद से iPad पर कई एडवांस AI वाले काम आसानी से किए जा सकते हैं. इसमें इमेज बनाना, रियल-टाइम में लेंग्वेज ट्रांसलेट करना और क्रिएटिव वर्क जैसे डिजाइन या एडिटिंग के प्रोसेस को ऑटोमैटिक करना शामिल है. चलिए जानते हैं Apple के इस नए iPad Pro में क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं और इसकी कीमत कितनी रखी गई है. iPad Pro के स्पेसिफिकेशन पावरफुल M5 चिप: नया iPad Pro में लेटेस्ट M5 चिप से लैस होने की वजह से इसमें पहले से ज्यादा स्मार्ट और फास्ट वर्क करेगा. ये चिप वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइन बनाने और AI से जुड़े कामों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है. Apple का कहना है कि क्रिएटिव टास्क्स में ये M1 मॉडल से करीब 5.6 गुना ज्यादा तेज है. डिस्प्ले: iPad Pro दो साइज में लॉन्च किया गया है, 11 इंच और 13 इंच. दोनों ही मॉडल्स में शानदार Ultra Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो काफी ब्राइट है. इसमें HDR सपोर्ट मिलता है और ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलती है, जिससे स्क्रीन स्मूद और बेहतर रिस्पॉन्स देती है. बैटरी और चार्जिंग: Apple का कहना है कि नया iPad Pro पूरे दिन चलने वाली बैटरी के साथ आता है. इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में बैटरी 50% तक चार्ज हो जाती है. कैमरा और ऑडियो: iPad Pro में फ्रंट कैमरा को अपग्रेड किया गया है, जो अब Center Stage फीचर को सपोर्ट करता है और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कुछ नए सुधार भी किए गए हैं. इसके अलावा इसमें स्टूडियो क्वालिटी वाले माइक्रोफोन और चार स्पीकर्स का ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो Spatial Sound देता है. कनेक्टिविटी: नए iPad Pro में अब Wi-Fi 7 और C1X मॉडेम दिया गया है, जिससे इंटरनेट स्पीड काफी तेज मिलती है. इसके साथ ही इसमें N1 वायरलेस चिप भी है, जो नेटवर्क को ज्यादा स्टेबल बनाती है और बैटरी की खपत भी कम करती है. सॉफ्टवेयर: iPad Pro, iPadOS 26 के साथ आता है, जिसमें Apple का नया Intelligence Suite शामिल है. यह एक AI सिस्टम है जो स्मार्ट राइटिंग टूल्स, इमेज बनाने की सुविधा और अलग-अलग डिवाइसेज पर काम करने की क्षमता को बेहतर बनाता है. घर बैठे ही बंद कर सकते हैं कार का इंजन, स्वदेशी Mappls देगा हर अलर्ट जानें भारत में कितनी रखी गई कीमत iPad Pro भारत में भी उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, जो 11-इंच वाले Wi-Fi बेस मॉडल के लिए है. अगर आप ज्यादा स्टोरेज और 13-इंच वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको लगभग 1.4 लाख तक की कीमत देनी होगी. यह कीमत आपके जो आपके चुने गए मॉडल और कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है. कंपनी ने इस iPad को दो रंगों- Space Black और Silver में लॉन्च किया है. कस्टमर्स इसके लिए Apple के ऑनलाइन स्टोर से अभी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इसकी डिलीवरी और रिटेल स्टोर्स में उपलब्धता 22 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो जाएगी. Apple ने दिया धोखा! iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज हुआ पिंक... मची हाहाकार ऐसे कर सकते हैं एक्स्ट्रा सेविंग फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए Apple India ने इस iPad Pro को खरीदना अब और आसान कर दिया रहा है. अगर आप अभी इसे खरीदते हैं तो कंपनी इसके लिए 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है और साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. यानी अब लोग बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए आसान किस्तों में भी iPad Pro खरीद सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Ipad Pro Ipad Pro M5 Chip What Is M5 Chip Ipad Pro News Ipad Pro Launch In India Ipad Pro Price Ipad Pro Specification Ipad Pro Features Ipad Pro Latest News Ipad Pro Availability Ipad Pro Latest News Ipad Pro Details Ipad Pro News In Hindi एप्पल आईपैड प्रो

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone 17 के बाद Apple अब लाएगा स्मार्ट Glasses की क्रांति! फोन और वॉच दोनों को कर देगी फीकाiPhone 17 के बाद Apple अब लाएगा स्मार्ट Glasses की क्रांति! फोन और वॉच दोनों को कर देगी फीकाBloomberg की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्लासेस visionOS पर चलेंगे- वही सॉफ्टवेयर जो Apple के Vision Pro हेडसेट को पावर देता है. यानी यह चश्मा, Apple के मिक्स्ड रियलिटी और AI को एक नए स्तर पर ले जाएगा.
Read more »

Apple TV+ का नाम बदला गया: अब सिर्फ 'Apple TV'Apple TV+ का नाम बदला गया: अब सिर्फ 'Apple TV'Apple ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple TV+ का नाम बदलकर अब 'Apple TV' कर दिया है। कंपनी ने इसे नई और आकर्षक पहचान बताया है। यह बदलाव चुपचाप किया गया, जिसमें 2019 में लॉन्च हुए प्लेटफॉर्म के भविष्य के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, वेबसाइट पर पुराना लोगो अभी भी दिख रहा है। नाम बदलने से कन्फ्यूजन बढ़ने की भी संभावना है, क्योंकि 'Apple TV' नाम पहले से ही कंपनी के हार्डवेयर डिवाइस और ऐप के लिए इस्तेमाल होता है। कीमत में वृद्धि के बावजूद, Apple TV बिना विज्ञापन वाला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है।
Read more »

Something Powerful is Coming! iPhone 17 के बाद Apple ने जारी किया नया टीजर, फैंस बोले– ये तो M5 MacBook हैSomething Powerful is Coming! iPhone 17 के बाद Apple ने जारी किया नया टीजर, फैंस बोले– ये तो M5 MacBook हैApple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ मार्केटिंग Greg Joswiak ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में लिखा- “Something powerful is coming.” इस मैसेज के साथ एक MacBook Pro का एनिमेशन दिखाया गया.
Read more »

Apple M5 MacBook Pro इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें इस बार नए लैपटॉप में क्या-क्या खासApple M5 MacBook Pro इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें इस बार नए लैपटॉप में क्या-क्या खासApple इस हफ्ते एम5 चिपसेट के साथ नया मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकता है। नए लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एम5 चिपसेट, मिनी-एलईडी डिस्प्ले और डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें बेहतर वेबकैम, अधिक रैम और तेज़ चार्जिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। यह लैपटॉप स्पीड और बैटरी लाइफ में सुधार...
Read more »

नया MacBook Pro भारत में लॉन्च, M5 चिप और 14.2-इंच लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले से है लैस; इतनी है कीमतनया MacBook Pro भारत में लॉन्च, M5 चिप और 14.2-इंच लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले से है लैस; इतनी है कीमतApple ने अपना नया 14-इंच MacBook Pro 2025 लॉन्च किया है, जिसमें नया M5 चिप लगा है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल M4 MacBook से 3.5 गुना बेहतर AI और 1.
Read more »

Apple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्सApple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्सApple ने MacBook Pro M5 लॉन्च कर दिया है. नए M5 चिपसेट में कई AI बेस्ड कैपिब्लिटीज हैं जो ऑन डिवाइस LLM को पावर करेंगी. आइए जानते हैं क्या है खास.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:53:07