भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गई एसयूवी Maruti Victoris के दो वेरिएंट्स से कुछ फीचर हटाए गए हैं। किन वेरिएंट्स से कौन से फीचर्स को हटाया गया है। इन वेरिएंट्स की क्या कीमत है। आइए जानते...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Maruti Victoris को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपनी इस एसयूवी के दो वेरिएंट्स से कुछ फीचर हटाए हैं। निर्माता ने किन फीचर को किन वेरिएंट्स से हटाया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। किस कीमत पर इन वेरिएंट्स को ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। दो वेरिएंट्स से हटे फीचर रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी की ओर से दो वेरिएंट्स से एक फीचर को हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक निर्माता ने ZXI और ZXI वेरिएंट्स से लेदरेट सीट के फीचर को हटा दिया है। टॉप वेरिएंट्स में मिलेगा फीचर निर्माता की ओर से इस फीचर को अब सिर्फ टॉप वेरिएंट्स ZXI Plus और ZXI Plus में ही दिया जाएगा। इसके साथ ही किसी और फीचर को दोनों मिड वेरिएंट्स से हटाया नहीं गया है। मिलते हैं बेहतरीन फीचर मारुति की ओर से विक्टोरिस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड रियर टेल लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, 26.
03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर बॉडी सीएनजी किट, डॉल्बी एटमॉस सिस्टम, जेस्टर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एलेक्सा ऑटो वॉयस असिस्टेंट, 35 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इंटीरियर में काले, ग्रे और सिल्वर रंग का उपयोग किया गया है। कितनी है सुरक्षित निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस नई एसयूवी को भारत एनसीएपी और ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। साथ ही छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन मारुति की नई एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का दमदार इंजन दिया गया है। जिससे इसे की पावर और न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसे छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया गया है। एसयूवी को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक और सीएनजी विकल्प के साथ भी लॉन्च किया गया है। कीमत में भी हुई है बढ़ोतरी मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली विक्टोरिस एसयूवी की कीमत में भी हाल में ही बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Victoris एसयूवी के जिन दो वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, उनमें ZXI+ मैनुअल और ZXI+ AT वेरिएंट्स हैं। इन दोनों की कीमत में 15 हजार रुपये की कीमत बढ़ोतरी हुई है। किनसे है मुकाबला मारुति की ओर से लॉन्च की गई नई एसयूवी विक्टोरिस को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Honda Elevate, Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ होगा।
Mid-Size SUV India Victoris Features Maruti Victoris Safety Rating Maruti Victoris Price Hike Victoris Engine Specifications Maruti Victoris Variants Victoris Leatherette Seats Removed
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुरी खबर: दिवाली जाते ही Maruti ने बढ़ाए इस नई SUV के दाम, अब चुकानी पड़ेगी इतनी रकमMaruti Victoris Price Hike: कीमत बढ़ने से पहले, विक्टोरिस ZXi+ (O) वेरिएंट मैनुअल के लिए ₹15.82 लाख, ऑटोमैटिक के लिए ₹17.77 लाख, ऑटोमैटिक AWD के लिए ₹19.22 लाख और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड eCVT वेरिएंट के लिए ₹19.99 लाख में उपलब्ध था.
Read more »
Maruti Victoris का बायोगैस से चलने वाला नया वेरिएंट होगा शोकेस, जापान में दिखाई जाएगी पहली झलकMaruti Victoris का CBG वेरिएंट Japan Mobility Show 2025 में पेश किया जाएगा। यह मॉडल जैविक कचरे से तैयार फ्यूल पर चलेगा, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है। सीबीजी वेरिएंट में 1.
Read more »
Maruti Suzuki उतारेगी Victoris का Bio-Gas मॉडल, जानें कहां होगा पेशMaruti Suzuki Victoris Bio Gas Variant: मारुति सुजुकी एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 2025 जापान मोबिलिटी एक्सपो में विक्टोरिस का कॉम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) यानी बायो-गैस वेरिएंट पेश करेगी.
Read more »
Victoris Bio Gas SUV: బయో-గ్యాస్తో తిరిగే SUV.. Maruti విక్టోరిస్ కారు ఫీచర్స్, లీకైన వివరాలు ఇవే..Maruti Victoris Bio Gass SUV Car 2026: మారుతి కంపెనీ మార్కెట్లోకి బయోగ్యాస్తో కూడిన SUV కారును విడుదల చేయబోతోంది. ఇది అద్భుతమైన ఫీచర్స్ను కలిగి ఉంటుంది. ఈ కారుకు సంబంధించిన మరిన్ని వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకోండి.
Read more »
7-सीटर Grand Vitara से लेकर 35 Kmpl माइलेज वाली SUV तक, Maruti ला रही 4 गेम चेंजर गाड़ियांमारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी एसयूवी लाइनअप का विस्तार कर रही है। कंपनी चार नई एसयूवी गाड़ियां पेश करने की योजना बना रही है। इनमें पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा, 7-सीटर ग्रैंड विटारा, एक माइक्रो एसयूवी और फ्रोंक्स का हाइब्रिड वर्जन शामिल...
Read more »
