मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट पुल पर भीषण ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस में 14 माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी और उसे एसकेएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन जाम के कारण देरी हो गई। परिजनों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को बचाया जा सकता था। मूर्ति विसर्जन के कारण पुलिस की तैनाती न होने से जाम लगा...
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar News : अखाड़ाघाट पुल पर बुधवार की रात करीब 10 बजे लगी भीषण ट्रैफिक जाम में केजरीवाल अस्पताल की एक एंबुलेंस फंस गई। भीषण जाम के कारण वाहनों को पीछे मुड़ने की भी जगह नहीं थी। उसी ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस में 14 माह की एक बच्ची जिंदगी व मौत से जूझती रही। स्वजन बच्ची की हालत को देख एंबुलेंस में विलाप करने लगे। यह देख मशक्कत कर चालक अखाड़ाघाट पुल से एंबुलेंस को पीछे कर सरैयागंज टावर के रास्ते ब्रह्मपुरा होकर बैरिया के रास्ते एसकेएमसीएच पहुंचा। तब तक डेढ़ घंटे से अधिक समय बीत गए। एंबुलेंस से उतारते हुए एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड के ट्राइएज में बच्ची को ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पीआईसीयू वार्ड के बाहर स्वजन बच्ची को गोद में लेकर चीत्कार मार रहे थे। मृत बच्ची शिवहर जिला के महम्मदपुर कटसरी के मनोज साह की बेटी अर्निका थी। उसके मामा विजय ने बताया कि बुधवार की सुबह में अचानक उसे तेज बुखार होने के बाद सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद बच्ची को लेकर केजरीवाल अस्पताल आए। यहां चिकित्सक इलाज कर रहे थे। शाम आठ बजे बच्ची को वेंटिलेटर स्पोर्ट की जानकारी देते हुए एसकेएमसीएच रेफर किया। एसकेएमसीएच आने के दौरान अखाड़ाघाट पुल पर ट्रैफिक जाम में फंस गए। इसमें करीब दो घंटे का समय लग गए। नतीजतन एसकेएमसीएच आते-आते बच्ची की मौत हो गई। पीआईसीयू के चिकित्सक सिनियर रेजिडेंट डा.
कमल कुमार ने बताया कि समय रहते बच्ची यहां आई होती तो उसे बचाने का प्रयास किया जाता। इधर, सिकंदरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण बच्ची की मौत होने की उन्हें जानकारी नहीं है। विसर्जन को लेकर नहीं थी पुलिस की तैनाती : अखाड़ाघाट पुल पर से मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस की तैनाती नहीं थी। इसके कारण जीरोमाइल की ओर से आ रही कई ट्रक फंसी हुई थी। इसके बाद वाहनों का परिचालन दोनों ओर से ठप हो गया। सिकंदरपुर से शेखपुर मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विसर्जन को लेकर विधि व्यवस्था व यातायात सुचारू करने को लेकर जवानों की तैनाती नहीं की गई थी। जबकि अहियापुर व सिकंदरपुर थाने के सीमा में अखाड़ाघाट पुल आता है। कुछ समय बाद में उधर से जा रहे एसएसबी जवानों ने रुककर वाहनों का परिचालन कराया।
Ambulance Stuck In Traffic Infant Death Muzaffarpur Bihar News Road Accident SKMCH Muzaffarpur Akhara Ghat Bridge Traffic Congestion Negligence Medical Emergency Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra News: जन्मदिन की पार्टी बन गई मातम का अड्डा, विरार हादसे में 14 लोगों की मौतMaharashtra News: Birthday party turned into a place of mourning, 14 people died in Virar accident जन्मदिन की पार्टी बन गई मातम का अड्डा, विरार हादसे में 14 लोगों की मौत
Read more »
यूपी: प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर, एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले; पढ़िए लिस्ट14 IAS transferred: यूपी के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। गुरुवार की शाम शासन ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
Read more »
यूपी में 14 IAS अफसरों के तबादले, मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के विभागों में छंटनीUP 14 IAS transferred: यूपी के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। गुरुवार की शाम शासन ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
Read more »
Leh Violence: सोनम वांगचुक को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, 14 अक्टूबर तक टली सुनवाईLeh Violence: Supreme Court does not grant relief to Sonam Wangchuk, hearing postponed till October 14 सोनम वांगचुक को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, 14 अक्टूबर तक टली सुनवाई
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. ఈరోజు అనవసరంగా గొడవలకు దిగకండి, కొత్త పనుల చేపట్టకండి..Today Horoscope October 14 Telugu: 2025 అక్టోబర్ 14వ తేదీ మంగళవారం సూర్యోదయం ఉదయం 5:55 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 5:46 గంటలకు అష్టమి తిథి పునర్వసు నక్షత్రం రాశుల ఫలాలు ఎలా ఉండనున్నాయి తెలుసుకుందాం..
Read more »
50MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ये नया फोन, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हैHuawei ने चीन में अपना नया Nova 14 Vitality Edition लॉन्च किया है। ये Nova 14 सीरीज का चौथा मॉडल है, जिसमें 6.
Read more »
