केदारनाथ धाम Kedarnath Winter Closure के कपाट भाई दूज के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति को अब छह महीने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ ले जाया गया है। कपाट बंद होने से पहले 'समाधि पूजा' की जाती है, तो आइए इस विशेष अनुष्ठान के बारे में जानते...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल भाई दूज के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा अनुष्ठानों के साथ मंदिर के कपाट अगले छह महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति को चल विग्रह डोली में विराजमान कर उनके शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना किया गया है, तो चलिए इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं। बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट गुरूवार यानी आज भैयादूज के शुभ दिन पर सुबह 8.
30 पर बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह 6 बजे गर्भ गृह के कपाट बंद किए गए, जबकि 8.30 पर मंदिर के मुख्य द्वार के कपाट बंद हुए। अब 6 महीने के लिए बाबा केदारनाथ की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। समाधि पूजा और उसका महत्व केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने से पहले सबसे महत्वपूर्ण रस्म 'समाधि पूजा' की जाती है। यह पूजा कई घंटों तक चलती है और बहुत ही गोपनीय व विशेष होती है। समाधि पूजा क्या है? समाधि पूजा वह अंतिम पूजा है, जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी महादेव का विशेष शृंगार करते हैं। इस शृंगार में शिवलिंग को भस्म, फूल, और विभिन्न अनाजों के लेप से ढंककर एक समाधिस्थ रूप दिया जाता है। इस रूप में भगवान शिव को इस तरह से ढक दिया जाता है, जैसे वे अगले छह महीने के लिए ध्यान या समाधि में चले गए हों। समाधि पूजा का महत्व ऐसी मान्यता है कि जब मनुष्य के लिए मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, तब अगले छह महीने के लिए देवता स्वयं यहां आकर बाबा केदार की पूजा करते हैं। यह पूजा भगवान शिव के तपस्या और वैराग्य का प्रतीक है। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है, जो छह महीने बाद कपाट खुलने तक जलती रहती है। समाधि पूजा के बाद गर्भगृह को बंद कर दिया जाता है, और यह भी माना जाता है कि बाबा केदार खुद इस दौरान धाम में विराजमान रहते हैं। समाधि पूजा सिर्फ कपाट बंद करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा को बनाए रखने का पर्व है। यह भी पढ़ें: Chitragupta Puja 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये विशेष चीजें, सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा यह भी पढ़ें- बाबा केदारनाथ के रक्षक भुकुंट भैरवनाथ के कपाट बंद, धाम की यात्रा के लिए पांच दिन शेष अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Bhai Dooj 2025 Omkareshwar Temple Ukhimath Char Dham Yatra Vedic Rituals Devotional Ceremonies Uttarakhand
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gujarat Temple Theft: ക്ഷേത്രത്തിൽ നടന്ന കോടികളുടെ മോഷണത്തിൽ പൂജാരി ഉൾപ്പെടെ അഞ്ച് പേർ പിടിയിൽ; സംഭവം ഗുജറാത്തിൽഭക്തിയുടെ മറവിൽ വൻ മോഷണം. ഗുജറാത്തിൽ ക്ഷേത്രത്തിൽ നിന്നും വെള്ളി ആഭരണങ്ങൾ മോഷ്ടിച്ച കേസിൽ പൂജാരി ഉൾപ്പെടെ 5 പേരെ ക്രൈംബ്രാഞ്ച് അറസ്റ്റു ചെയ്തു
Read more »
केदारनाथ धाम के कब पर बंद होंगे कपाट? जानिए अब 6 महीने कहां होगी पूजा, प्रशासन भी तैयारियों में जुटाkedarnath temple closing date 2025: 2 मई 2025, अक्षय तृतीया के मौके पर केदार नाथ धाम के कपाट खोले गए थे. महाशिवरात्रि पर कपाट खुलने की तारीख घोषित की गई थी. वहीं अब बाबा केदार के कपाट बंद होने वाले हैं.
Read more »
Dalits Humiliated In UP, MP: Victims Forced To ‘Drink Urine’ And ‘Lick Ground’; Accused ArrestedIn Uttar Pradesh, a 60-year-old Dalit man, Rampal Rawat, was allegedly forced to lick the ground near a temple in Lucknow after being accused of urinating there on Diwali evening.
Read more »
केदारनाथ के कल बंद होंगे कपाट, DM ने बताई पूरी तैयारी, किए गए हैं प्रशासनिक इंतजामKedarnath Kapat Close News: केदारनाथ के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूरा कराया गया है।
Read more »
दिल्ली में एयर क्वालिटी और खराब हुई: AQI 353, आनंद विहार में AQI 500 पार हुआ; लोगों को घरो में रहने की सलाह(AQI) 353Delhi Air Pollution 2025 (Air Quality) Today Update; Follow Delhi NCR, Anand Vihar, Akshardham Temple AQI Today, Visibility Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Kedarnath Dham Yatra: बंद हुए केदरा बाबा के कपाट, अब कहां होंगे दर्शनKedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में गुरुवार 23 अक्टूबर को भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला. भाई दूज के शुभ अवसर पर सुबह करीब 8:30 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए
Read more »
