पटना में डेंगू का प्रकोप जारी है, जहाँ अब तक 1228 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 21-30 वर्ष के युवा सबसे अधिक प्रभावित हैं। पिछले तीन महीनों में मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, और नवंबर तक स्थिति चरम पर रहने की आशंका है। नागरिकों को सुरक्षा उपायों का पालन करने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई...
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक कुल 1228 डेंगू पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। विशेष तौर पर पिछले 24 घंटों में 15 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू के मामलों में 21-30 वर्ष के आयु वर्ग में सबसे अधिक मरीज पाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या 439 तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा, पिछले तीन महीनों में डेंगू के मामलों में एक बड़ा उछाल देखा गया है। जनवरी से जून तक जहां केवल 53 मामले सामने आए थे, वहीं जुलाई में यह संख्या बढ़कर 24 हो गई थी। अगस्त के बाद से मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है और इस महीने के अंत तक डेंगू के 213 मामले दर्ज किए गए हैं। सितंबर में यह आंकड़ा 540 तक पहुंच गया, जबकि अक्टूबर के पहले 20 दिनों में 393 मामले दर्ज किए गए। डेंगू का चरम अगले महीने तक रहने की संभावना पटना सिविल सर्जन डॉ.
अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष डेंगू के मामले पिछले वर्ष की तुलना में आधे से भी कम हैं, लेकिन यह अभी तक बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि नवंबर तक डेंगू का प्रकोप चरम पर रहेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अपील की है कि वे डेंगू से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतें और सुरक्षा के उपायों को अपनाएं। डेंगू से बचाव के उपाय डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपते हैं और यह मच्छर दिन में ज्यादा सक्रिय होते हैं। इस पर काबू पाने के लिए नागरिकों को अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में पानी के ठहरे हुए स्रोतों जैसे कूलर, गमले, टूटे-फूटे बर्तन और छतों पर जमा पानी को साफ करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, हर सप्ताह इन जगहों को खाली और साफ करना आवश्यक है। बताया कि मच्छरदानी का उपयोग रात और दिन दोनों समय किया जाना चाहिए, खासकर बच्चों के लिए। इसके अलावा, फुल स्लीव्स शर्ट और पैंट पहनने से भी डेंगू से बचाव हो सकता है। जलजमाव वाले क्षेत्रों में एंटी-लार्वा रसायन का छिड़काव और फागिंग नियमित रूप से करने की सलाह दी गई है। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें अगर किसी व्यक्ति में तेज बुखार, सिरदर्द, या डेंगू के अन्य गंभीर लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और स्वयं से दवाइयां लेने से बचना चाहिए। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि जल्द इलाज शुरू करने से मरीज जल्दी ठीक हो सकते हैं और गंभीर स्थिति से बच सकते हैं।
Patna Dengue Cases Dengue Prevention Tips Bihar Dengue Update Dengue Symptoms Aedes Mosquito Control Patna Health Advisory Dengue Fever Treatment Dengue Cases In Bihar Patna Civil Surgeon Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kali Puja 2025: ভেঙে গুঁড়িয়ে দেওয়া হয়েছে মাথা! কালী মন্দিরের জাগ্রত প্রতিমা ভাংচুর... ব্যাপক চাঞ্চল্য...Kali Puja 2025: Kali Idol has been vandalized in Kakdwip South 24 Parganas
Read more »
यूपी रोडवेज ने बसों के संचालन में किया बड़ा बदलाव, 24 घंटे शटलिंग करेंगी ये बसेंभैया दूज के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने 300 किलोमीटर तक के शहरों के लिए विशेष बसें चलाई हैं। ये बसें बुधवार से शुक्रवार तक 24 घंटे चलेंगी। मेरठ से दिल्ली, देहरादून, बिजनौर, नोएडा और शामली के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर, खुर्जा, आगरा और अलीगढ़ के लिए भी बसें चलाई जा रही...
Read more »
बांग्लादेश में चुनाव से पहले सेना बनाम कोर्ट, आईसीटी ने 15 सैन्य अधिकारियों को भेजा जेलबांग्लादेश में चुनाव से पहले सेना बनाम कोर्ट, आईसीटी ने 15 सैन्य अधिकारियों को भेजा जेल
Read more »
रायबरेली में पटाखा छुड़ाते समय हुए हादसों में महिला समेत 24 घायल, सात गंभीररायबरेली में पटाखा जलाते समय हुए हादसों में 24 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर है। महराजगंज, नसीराबाद, गदागंज समेत कई क्षेत्रों में दुर्घटनाएं हुईं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read more »
'15 मिनिटं दिले होतं पण...', वर्षा बंगल्यावरील उद्धव ठाकरेंशी झालेल्या भेटीमध्ये नेमकं काय घडलं? महेश मांजरेकर म्हणाले...Mahesh Manjrekar On Uddhav Thackeray : उद्धव ठाकरेंनी वर्षा बंगल्यावर 15 मिनिटं भेटण्यासाठी गेलो होतो, तेव्हा नेमकं काय घडलं याबद्दल त्यांनी झी २४ तास ला दिलेल्या मुलाखत सांगितलं.
Read more »
24-27 अक्टूबर तक मध्यम बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडझारखंड में 24 अक्टूबर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को रांची सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का एहसास होगा। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सलाह दी गई है।
Read more »
