24-27 अक्टूबर तक मध्यम बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

मौसम News

24-27 अक्टूबर तक मध्यम बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
झारखंडमौसमबारिश
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 10 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 51%

झारखंड में 24 अक्टूबर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को रांची सहित कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का एहसास होगा। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सलाह दी गई है।

24 से 27 अक्टूबर तक होगी मध्यम बारिश , तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 24 अक्टूबर से राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। वहीं आज सुबह से ही कोहरा जैसी स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने कहा है कि दोपहर बाद आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।हालांकि, 24 अक्टूबर से दक्षिणी और मध्य झारखंड के हिस्सों में बादल छाने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। रांची का अधिकतम तापमान जो अभी 31 डिग्री के आसपास है, वह 24 अक्टूबर के बाद गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 26 और 27 अक्टूबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे छठ पर्व के दौरान मौसम का असर दिख सकता है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को बारिश से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होगी।राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिणी जिलों में यह 31 से 34 डिग्री तक रहेगा।हालांकि, 24 अक्टूबर से तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने एक चक्रवाती सिस्टम के कारण हो रहा है। बारिश के बाद दिन में गर्मी से राहत और रात में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता महसूस होगा।पंजाब के औसत तापमान में 0.

4 डिग्री की कमीराजस्थान में 2 दिन बाद बारिश का अलर्टउत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसारबंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मौसम बदलासीकर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

झारखंड मौसम बारिश तापमान ठंड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kerala Weather Updates: സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്നും ശക്തമായ മഴ; 12 ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലർട്ട്!Kerala Weather Updates: സംസ്ഥാനത്ത് ഇന്നും ശക്തമായ മഴ; 12 ജില്ലകളിൽ യെല്ലോ അലർട്ട്!കേരള-കർണാടക-ലക്ഷദ്വീപ് തീരങ്ങളിൽ ഒക്ടോബർ 24 വരെ മത്സ്യബന്ധനത്തിന് പോകാൻ പാടില്ലെന്ന് കേന്ദ്ര കാലാവസ്ഥ വകുപ്പ് അറിയിച്ചിട്ടുണ്ട്.
Read more »

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया: झारखंड में छठ पर बारिश का साया, 25 से 28 अक्टूबर तक 17 जिलों में...बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया: झारखंड में छठ पर बारिश का साया, 25 से 28 अक्टूबर तक 17 जिलों में...झारखंड में इस बार छठ महापर्व पर मौसम की मार देखने को मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण राज्य में 24 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम
Read more »

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार पर CBI का शिकंजा, 27 अक्टूबर से सुनवाई शुरूIRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार पर CBI का शिकंजा, 27 अक्टूबर से सुनवाई शुरूबिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले, सीबीआई ने IRCTC घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जांच तेज कर दी है। 27 अक्टूबर से इस मामले में विशेष अदालत में सुनवाई शुरू होगी, जिसमें कई गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट ने पहले ही लालू परिवार पर आरोप तय कर दिए हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Read more »

Kali Puja 2025: ভেঙে গুঁড়িয়ে দেওয়া হয়েছে মাথা! কালী মন্দিরের জাগ্রত প্রতিমা ভাংচুর... ব্যাপক চাঞ্চল্য...Kali Puja 2025: ভেঙে গুঁড়িয়ে দেওয়া হয়েছে মাথা! কালী মন্দিরের জাগ্রত প্রতিমা ভাংচুর... ব্যাপক চাঞ্চল্য...Kali Puja 2025: Kali Idol has been vandalized in Kakdwip South 24 Parganas
Read more »

Jalore|फिर चमकेगा जालोर का स्वर्णगिरी दुर्ग, पहाड़ काटकर बनेगी 27 करोड़ की सड़कJalore|फिर चमकेगा जालोर का स्वर्णगिरी दुर्ग, पहाड़ काटकर बनेगी 27 करोड़ की सड़कJalore News: राजस्थान के जालोर जिले में जालोर दुर्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो चुका है और 27 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाने की योजना पर कम हो रहा है.
Read more »

29 अक्टूबर से बारिश का अनुमान, वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीद29 अक्टूबर से बारिश का अनुमान, वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीदहरियाणा में दीपावली के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण, 29 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। 27 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:54