Mangalwar Upay: यदि आप जीवन में बाधाओं, आर्थिक समस्या, मानसिक तनाव या रुकावटों का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार की शाम बताए गए स्थानों पर दीपक जलाने का यह उपाय अवश्य आजमाएं.
Mangalwar Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना गया है. इस दिन भक्त विशेष रूप से हनुमानजी के मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं, प्रसाद चढ़ाते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं.
मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों पर बजरंगबली की विशेष कृपा बरसती है और जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार की शाम खास स्थानों पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है. माना जाता है कि यह उपाय व्यक्ति के दुर्भाग्य को दूर कर जीवन में प्रगति और समृद्धि के नए अवसर खोलता है. आइए जानें मंगलवार की शाम किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. भगवान हनुमान के सामने पंचमुखी दीपक मंगलवार की शाम प्रदोष काल में हनुमानजी के सामने पंचमुखी दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायक माना जाता है. यदि संभव हो तो गाय के घी का प्रयोग करें, अन्यथा सरसों के तेल का दीपक भी जलाया जा सकता है. तेल में थोड़ा-सा गुड़ मिलाने से इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, भय दूर होता है और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं. दक्षिण दिशा में दक्षिण दिशा पितरों और यम देव की दिशा मानी जाती है. मंगलवार को प्रदोष काल में इस दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है. इस दीपक में सरसों या तिल के तेल का प्रयोग करना शुभ माना गया है. माना जाता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में रुके हुए कार्य बनने लगते हैं. मुख्य द्वार पर शाम के समय घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि मुख्य द्वार पर रोशनी रहने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं और मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इस उपाय से घर में सौभाग्य बढ़ता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने लगती है. यह भी पढ़ें: सूर्य वर्ष में इन मूलांक वालों की किस्मत चमकेगी, अथाह धन और सफलता के योग हनुमान मंदिर में यदि संभव हो तो मंगलवार की शाम हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाएं. इससे मानसिक शांति मिलती है, साहस बढ़ता है और शत्रु बाधाएं दूर होती हैं. मंदिर में बैठकर श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करना इस उपाय को और अधिक प्रभावशाली बनाता है. तुलसी के पास तुलसी को पवित्र और मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसलिए शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. विशेषतौर पर मंगलवार के दिन यह उपाय करने से मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है.
Tuesday Ke Upay In Hindi मंगलवार के उपाय मंगलवार को दीपक के उपाय मंगलवार को कौन सा दीपक जलाना चाहिए Mangalwar Ko Deepak Jalane Ke Fayde मंगलवार को दीपक कहां जलाना चाहिए Mangalwar Ko Deepak Ke Upay
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gau Hatya Upay: गौ हत्या के पाप से मुक्ति पाना आसान नहीं, 8 गांवों में भीख मांगने से लेकर करने पड़ते हैं ये महाउपाय!Gau Hatya Paap Mukti Upay in hindi: सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है. गौ माता को
Read more »
कुंडली में सूर्य है कमजोर? रविवार को करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत और मिलेगा मान–सम्मानSurya Upay: अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर है या जीवन में आत्मविश्वास, धन, सफलता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बनी रहती हैं. आइए जानते हैं कि इस समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए क्या करना अच्छा होगा.
Read more »
Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े उपाय, घर में होगा माता लक्ष्मी का वासमोक्षदा एकादशी भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए शुभ मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस दिन तुलसी से जुड़े विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए यहां उन खास उपाय Mokshada Ekadashi 2025 Tulsi Ke Upay को जानते हैं, जो इस प्रकार...
Read more »
Mangalwar Ke Upay : मंगलवार की शाम इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक, दुर्भाग्य होगा दूर, जीवन में तरक्की के खुलेंगे रास्तेMangalwar Ko Deepak Ke Upay : हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित माना गया है। इस दिन भक्त विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। वहीं, मंगलवार की शाम प्रदोष काल में कुछ स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे जातक के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते...
Read more »
Nazar Utarne ke Upay: अगर आपको भी लग गई है किसी की बुरी नजर, तो इन उपाय से मिलेगी राहतज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नजर लगने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चलिए जानते हैं नजर दोष nazar dosh के उपाय के बारे में।
Read more »
