Mamata Banerjee Meme Case: रिहा होते ही बोलीं प्रियंका, लडूंगी केस, नहीं मांगूंगी माफी MamataBanerjee PriyankaSharma MamataMeme MamataOfficial
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मीम बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुईं भाजपा यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा ने बुधवार को कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी फिर भी मुझे 18 घंटे तक जमानत नहीं दी गई। मुझे मेरे वकील और परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने मुझसे एक माफीनामे पर दस्तखत करने के लिए कहा गया लेकिन मैं माफी नहीं मांगूंगी, मुकदमा लडूंगी। वहीं दूसरी ओर प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हालांकि, बंगाल सरकार ने कहा है कि शर्मा को आज 9.
40 बजे रिहा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'जमानत देने के बाद भी प्रियंका को तत्काल रिहा क्यों नहीं किया गया..? हमारा आदेश स्पष्ट था और इसका तुरंत पालन होना चाहिए। यदि उन्हें तत्काल रिहा नहीं किया गया तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा।' बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में दासनगर थाना पुलिस ने भाजपा यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा के खिलाफ बीते शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके दूसरे दिन शनिवार को प्राथमिक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने प्रियंका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिसके खिलाफ उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कल मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रियंका शर्मा को सशर्त जमानत दे दी थी। जमानत देते वक्त पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रियंका शर्मा को जमानत दी जा सकती है, बशर्ते वह माफी मांगने के लिए तैयार हों। प्रियंका शर्मा के वकील ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इससे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर असर होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं की भी मजाकिया तस्वीरें बनाए जाने का हवाला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि प्रियंका शर्मा माफी मांगती हैं, तो जमानत मिल सकती है। कोर्ट ने कहा कि जमानत पर छूटते ही प्रियंका शर्मा लिखित में माफी मांगेंगी। साथ ही, कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करना सही नहीं था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया, जिस पर छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कि इस केस में हम तथ्यों के आधार पर यह फैसला दे रहे है। मेरिट पर सुनवाई बाद में होगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका का मोदी पर वार, बोलीं- इनसे बड़ा कायर, कमजोर पीएम कभी नहीं देखाप्रतापगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा. राजनैतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है.
Read more »
ममता की फोटो से छेड़छाड़ मामले में माफी मांगें प्रियंका- सुप्रीम कोर्ट– News18 हिंदीममता की फोटो से छेड़छाड़ मामले में माफी मांगें प्रियंका- सुप्रीम कोर्ट
Read more »
ममता बनर्जी मीम केस: बीजेपी नेता प्रियंका शर्मा को बेल, मांगनी होगी माफी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: ममता बनर्जी की मॉर्फ्ड तस्वीर पोस्ट करने पर अरेस्ट बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने बेल दे दी है। कोर्ट ने अपने पहले के आदेश में माफी मांगने के आदेश में बदलाव करते हुए प्रियंका को सीधे जमानत देने का फैसला सुनाया।
Read more »
ममता मामले में SC ने प्रियंका को दी ज़मानत, माफी से भी दी छूट– News18 हिंदीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी यूथ विंग वर्कर प्रियंका शर्मा की माफी की शर्त को रद्द कर दिया.
Read more »
ममता बनर्जी मीम केस: रिहा होने के बाद बोलीं प्रियंका, 'मुझसे जबरन माफीनामे पर साइन कराया'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी नेता प्रियंका शर्मा को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से छूटने के बाद प्रियंका ने आरोप लगाया कि मुझे अपने परिवार और वकील से मिलने नहीं दिया गया और जबरन पुलिस ने माफीनामे पर हस्ताक्षर करवाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में उन्हें काफी टॉर्चर किया गया।
Read more »
BJP नेता प्रियंका शर्मा बोलीं- 'जेलर ने मुझे जेल के अंदर धक्का दिया, जबरन लिखवाया माफीनामा'प्रियंका ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार लोगों के साथ गलत कर रही है. उन्होंने कहा, मैं मांफी नहीं मांगूगी, मैंने केस किया और मैं इसके लिए लडूंगी.
Read more »
ममता बनर्जी का मजाक बनाने वाली प्रियंका शर्मा बोलीं- नहीं मागूंगी माफी, लड़ूंगी केसपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'मीम' शेयर करने वाली भाजपा युवा मोर्चे की संयोजक प्रियंका शर्मा का कहना
Read more »
ममता बनर्जी पर मीम बनाने वाली बीजेपी की प्रियंका जेल से रिहा, बोलीं- नहीं मांगूंगी माफीभाजपा नेता ने कहा कि उनकी जमानत को कोर्ट से कल ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद मुझे रिहा करने में 18 घंटे की देरी की गई। मुझे मेरे परिवार और मेरे वकील से नहीं मिलने दिया गया।
Read more »
