ममता बनर्जी मीम केस: रिहा होने के बाद बोलीं प्रियंका, 'मुझसे जबरन माफीनामे पर साइन कराया' via NavbharatTimes PriyankaSharma
हाइलाइट्स:जेल से रिहा होने के साथ ही प्रियंका शर्मा ने कहा कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगी, माफी नहीं मांगेंगी प्रियंका शर्मा ने कहा, 'पुलिस ने वकील से नहीं मिलने दिया और मुझसे जबरन माफीनामे पर साइन लिया'बीजेपी नेता ने कहा कि मैंने एक मीम शेयर किया था और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है कोलकाता ममता बनर्जी का मीम शेयर करने के कारण जेल में 5 दिन बिताने के बाद प्रियंका शर्मा आखिरकार जेल से रिहा हो गईं। उन्होंने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया और अपना संघर्ष जारी रखूंगी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि जबरन उनसे पुलिस ने माफीनामे पर साइन कराया। उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार कहा कि मुझे मेरे वकील और परिवार से बात करने दिया जाए। इसके बाद भी मुझसे पुलिस ने जबरन माफीनामे पर साइन करवाए। मैं पीछे नहीं हटूंगी और इसके खिलाफ लड़ाई करते रहूंगी।' प्रियंका से जब कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने लिखित माफी मांगने का आदेश दिया है तो उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं करूंगी, लेकिन अपना केस जरूर लड़ूंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अफसोस नहीं है और मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि माफी मांगनी पड़े। जुलाई में मेरे मामले की सुनवाई होगी और मैं अपना पक्ष रखूंगी।' प्रियंका ने जेल में बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि बेल मिलने के बाद भी उन्हें 18 घंटे तक जेल की कोठरी में बिना किसी गलती के बिताने पड़े। उन्होंने टीएमसी के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है। मैं कानूनी संघर्ष जारी रखूंगी। पढ़ें: मीम केस: SC की फटकार, रिहा की गईं प्रियंका प्रियंका ने कहा कि जेल में उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने जेलर पर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अच्छा खाना भी नहीं दिया गया। जेल में वॉशरूम की खराब हालत और पीने का पानी नहीं होने का आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी से जुड़ी हूं और इस कारण मुझे निशाना बनाया गया। हावड़ा के 9 नंबर वॉर्ड के टीएमसी काउंसलर ने मेरे खिलाफ शिकायत की। अगर मीम शेयर करने पर मुझे अरेस्ट किया गया है तो भी फिर बंगाल की सीएम को भी अरेस्ट करना चाहिए। उन्होंने तो प्रधानमंत्री के खिलाफ क्या-क्या बोला है।' राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पहले से बीजेपी से जुड़ी हूं। मैं बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करते रहूंगी। अमित शाह से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मुझे मौका मिलेगा तो जरूर उनसे मिलना चाहूंगी।.
हाइलाइट्स:जेल से रिहा होने के साथ ही प्रियंका शर्मा ने कहा कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगी, माफी नहीं मांगेंगी प्रियंका शर्मा ने कहा, 'पुलिस ने वकील से नहीं मिलने दिया और मुझसे जबरन माफीनामे पर साइन लिया'बीजेपी नेता ने कहा कि मैंने एक मीम शेयर किया था और मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है कोलकाता ममता बनर्जी का मीम शेयर करने के कारण जेल में 5 दिन बिताने के बाद प्रियंका शर्मा आखिरकार जेल से रिहा हो गईं। उन्होंने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया और अपना संघर्ष जारी रखूंगी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि जबरन उनसे पुलिस ने माफीनामे पर साइन कराया। उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार कहा कि मुझे मेरे वकील और परिवार से बात करने दिया जाए। इसके बाद भी मुझसे पुलिस ने जबरन माफीनामे पर साइन करवाए। मैं पीछे नहीं हटूंगी और इसके खिलाफ लड़ाई करते रहूंगी।' प्रियंका से जब कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने लिखित माफी मांगने का आदेश दिया है तो उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं करूंगी, लेकिन अपना केस जरूर लड़ूंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अफसोस नहीं है और मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि माफी मांगनी पड़े। जुलाई में मेरे मामले की सुनवाई होगी और मैं अपना पक्ष रखूंगी।' प्रियंका ने जेल में बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि बेल मिलने के बाद भी उन्हें 18 घंटे तक जेल की कोठरी में बिना किसी गलती के बिताने पड़े। उन्होंने टीएमसी के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है। मैं कानूनी संघर्ष जारी रखूंगी। पढ़ें: मीम केस: SC की फटकार, रिहा की गईं प्रियंका प्रियंका ने कहा कि जेल में उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने जेलर पर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अच्छा खाना भी नहीं दिया गया। जेल में वॉशरूम की खराब हालत और पीने का पानी नहीं होने का आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी से जुड़ी हूं और इस कारण मुझे निशाना बनाया गया। हावड़ा के 9 नंबर वॉर्ड के टीएमसी काउंसलर ने मेरे खिलाफ शिकायत की। अगर मीम शेयर करने पर मुझे अरेस्ट किया गया है तो भी फिर बंगाल की सीएम को भी अरेस्ट करना चाहिए। उन्होंने तो प्रधानमंत्री के खिलाफ क्या-क्या बोला है।' राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पहले से बीजेपी से जुड़ी हूं। मैं बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करते रहूंगी। अमित शाह से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मुझे मौका मिलेगा तो जरूर उनसे मिलना चाहूंगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
सियासत का संग्राम: प्रधानमंत्री मोदी पर प्रियंका गांधी के अबतक के 10 बड़े प्रहारकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब प्रहार कर रही हैं। पढ़ें प्रियंका के अबतक के 10 बड़े प्रहार। वोटकरो votekaro LokSabhaElections2019
Read more »
'गेंद से छेड़छाड़' मामले के बाद सुधर गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 7 साल बाद मिली 'क्लीन शीट'ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने 2018-19 सीजन में एक बार भी गलत आचरण नहीं किया. यह पिछले सात वर्षों में पहला अवसर है.
Read more »
SC के फैसले के बाद, बिहार के नियोजित शिक्षक अपना सकते हैं यह रास्ता...बिहार के नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं मिलेगा. पटना हाईकोर्ट के आदेश को अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को खारिज कर दिया है.
Read more »
IPL-12: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, रनर्स-अप को मिलेंगे इतने रुपयेआईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश होगी. चैंपियन टीम पर पैसों की बरसात होगी तो वहीं फाइनल में हारने वाली टीम भी बड़े इनाम की हकदार बनेगी.
Read more »
कौन हैं 90 साल की ज्वाला देवी, जिन्हें वोट डालने के बाद प्रियंका ने लगाया गले?दरअसल, 90 साल की ये बुजुर्ग महिला का नाम ज्वाला देवी हैं. जो लोदी एस्टेट में प्रियंका गांधी के घर के बाहर ही रहती हैं. प्रियंका अक्सर इनसे मुलाकात करती रही हैं और जब वह वोट डालने आती हैं तो उनसे जरूर मिलती हैं.
Read more »
वोट डालने के बाद बुजुर्ग महिला से गले मिलीं प्रियंका, मिला 'आशीर्वाद'नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर के बुजुर्ग महिला को गले लगाया। प्रियंका से इस तरह मिलने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रही इस महिला ने सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
Read more »
तकनीकी खामी के बाद कोलकाता हवाईअड्डे पर नौ घंटे बाद बहाल हुईं सामान्य सेवाएंकोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क में खराबी आ गई थी जिससे ‘चेक-इन’ प्रणाली बाधित हो गई. बाद में काफी प्रयास के बाद सेवा बहाल की जा सकी.
Read more »
दिल्ली के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर 'चेक-इन' सिस्टम हुआ खराब, 9 घंटे बाद सेवा बहालनेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क में खराबी आ गई थी जिससे ‘चेक-इन’ प्रणाली बाधित हो गई. तकनीकी खराबी की वजह से बोर्डिंग पास ‘मैन्युअल’ तरीके से जारी करने पड़े जिससे करीब 30 उड़ानों में औसतन 20-25 मिनट की देरी हुई.
Read more »
