कोलकाता में कल रात से अबतक क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से जानें-Navbharat Times

United States News News

कोलकाता में कल रात से अबतक क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से जानें-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

कोलकाता में कल रात से अबतक क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से जानें via NavbharatTimes WestBengal amitshahroadshow LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes

हाइलाइट्स:कोलकाता में मंगलवार को अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी-टीएमसी में घमासानईश्वर चन्द्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं बीजेपी और टीएमसीमूर्ति तोड़े जाने के विरोध में ममता बनर्जी आज करेंगी पैदल मार्च, विद्यासागर कॉलेज के छात्रों को करेंगी संबोधितअमित शाह ने कहा, हार देख गुंडागर्दी पर उतारू टीएमसी, सीआरपीएफ नहीं होती तो बचना मुश्किल था नई दिल्ली कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में बवाल के बाद से पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस हंगामे की वजह से आखिरी चरण की वोटिंग से पहले टीएमसी और बीजेपी का टकराव गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। ममता बनर्जी ने जहां हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं बीजेपी ने चुनाव आयोग से ममता के चुनाव प्रचार पर बैन की मांग की है। आइए सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं कोलकाता में कल से अबतक क्या-क्या हुआ। TMC के गुंडों ने सहानुभूति के लिए तोड़ी ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा: अमित शाह ममता को चुनौती दे शाह ने शुरू किया रोड शो जाधवपुर में रैली की इजाजत रद्द करने और हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने से भड़के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ममता बनर्जी को चुनौती दी कि वह कोलकाता आ रहे हैं, हिम्मत है तो दीदी गिरफ्तार करें। मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह के रोड शो से पहले कुछ जगहों पर पीएम मोदी और शाह के पोस्टरों को कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया। शाम को शाह का रोड शो शुरू हुआ। सड़क पर भगवा जनसैलाब दिख रहा था। 'जय श्री राम' और 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ अमित शाह का रोड शो आगे बढ़ रहा था। कोलकाता हिंसा पर आमने-सामने शाह और ममता शाम 6.

20 पर कलकत्ता यूनिवर्सिटी गेट पहुंचे शाह शाम 6 बजकर 20 मिनट के आस-पास शाह कलकत्ता यूनिवर्सिटी गेट पहुंचे। वहां तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस ने तत्काल हालात को संभाला। विद्यासागर कॉलेज के सामने रोड शो पर पत्थरबाजी 10 मिनट के भीतर ही विद्यासागर कॉलेज के सामने रोड शो पर पत्थरबाजी हुई। आरोप है कि इसके बाद कुछ बीजेपी समर्थकों ने 2 मोटरसाइकलों और एक साइकल में आग लगा दी। इसके बाद हिंसा तेजी से भड़की और पुलिस को हालात संभालने में पसीने छूट गए। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। शाह पर फेंके गए डंडे और बोतल, ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा खंडित हालात तब और खराब हो गए जब टीएमसी के कुछ समर्थकों ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर झंडों के डंडे और बोतल फेंकने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने अमित शाह को बचाया। बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया। विद्यासागर कॉलेज पास बीजेपी और तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प के दौरान समाज सुधारक ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा टूट गई। इसके लिए बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। करीब सवा 7 बजे पुलिस हालात को संभाल पाई। विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने पर आरोप-प्रत्यारोप अमित शाह के रोड शो में बवाल के बाद बीजेपी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। बीजेपी ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की गई है और सूबे में संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। जवाब में ममता बनर्जी ने भी मोर्चा संभाल लिया और हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाया। ममता ने विद्यासागर कॉलेज का दौरा कर हालात का जायजा लिया। टीएमसी चीफ ने कहा कि बाहरी लोगों को लाकर बीजेपी ने हिंसा कराई है। टीएमसी नेताओं चेंज की ट्विटर पर डीपी, विद्यासागर की तस्वीर लगाई ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा टूटने पर आक्रामक रुख अपनाते हुए टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की डीपी में महान समाज सुधारक की तस्वीर लगा दी। बाद में टीएमसी के सभी प्रमुख नेताओं ने ट्विटर पर अपनी-अपनी डीपी के तौर पर ईश्वर चंद विद्यासागर की तस्वीर को लगा लिया। कोलकाता: अमित शाह के रोड शो में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ पैदल मार्च का ममता का ऐलान टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने बुधवार को बेलाघाट से पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। वह विद्यासागर कॉलेज के छात्रों को भी संबोधित करेंगी। उनका यह मार्च बेलाघाट से शुरू होगा। इस बीच, बुधवार को ही विद्यासागर कॉलेज के छात्रों ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में प्रोटेस्ट मार्च निकाला है। वहीं, बीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में मूक-विरोध शुरू किया है। अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता और टीएमसी पर बोला हमला बुधवार 11 बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया। शाह ने कहा कि रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 3 बार हमले किए। टीएमसी पर ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने सवाल किया कि कॉलेज का गेट बंद था, उनके समर्थक सड़क पर थे तो गेट किसने खोला? इस आधार पर उन्होंने कहा कि मूर्ति को अंदर से तोड़ा गया। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अबतक ममता के चुनाव प्रचार पर रोक क्यों नहीं लगी है। शाह ने कहा कि चुनाव में संभावित हार देख ममता बौखला गईं हैं और चुनाव में गड़बड़ी कर रही हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर सीआरपीएफ नहीं होती हमारा बचना मुश्किल था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Exclusive Interview में रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्होंने मां से क्या सीखाExclusive Interview में रोहित शेट्टी ने बताया कि उन्होंने मां से क्या सीखारोहित शेट्टी ने मदर्स डे पर अपनी मां के बारे में इमोशनल होकर बताया कि क्या है उनकी मां की सीख rohitshetty MothersDay MothersDay2019 MothersDaySpecial
Read more »

नक्सलियाें से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाईनक्सलियाें से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाईचाईबासा /नक्सलियों से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाई Chaibasa ASPManishRaman ManishRaman Naxals Phase6 VotingRound6
Read more »

Election violence: बिहार में बूथ पर चली गोली, मतदान कर्मी घायल, कोलकाता में एक की हत्‍याElection violence: बिहार में बूथ पर चली गोली, मतदान कर्मी घायल, कोलकाता में एक की हत्‍याElection violence: बिहार में बूथ पर चली गोली, मतदान कर्मी घायल, कोलकाता में एक की हत्‍या MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 ElectionViolence
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

कोलकाता की झुग्गियों से निकली जिद्दी लड़की चीन में करेगी मुक्‍केबाजी-Navbharat Timesकोलकाता की झुग्गियों से निकली जिद्दी लड़की चीन में करेगी मुक्‍केबाजी-Navbharat Times22 साल की सुमन कोलकाता की झुग्गियों में पली है। पैसे की कमी और लड़की होना उसे पेशेवर मुक्‍केबाज बनने से नहीं रोक पाया। अब वह चीन में एक चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है।
Read more »

कोलकाता एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन, यात्री दिखे परेशानकोलकाता एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन, यात्री दिखे परेशानकोलकाता एयरपोर्ट पर सर्वर खराब होने से विमान के उड़ने में देरी हुई. एयरपोर्ट के अंदर लोकल एरिया नेटवर्क में खराबी के कारण ऐसा हुआ. ये दिक्कत शाम 5:15 बजे से शुरू हुई.
Read more »

LIVE: बंगाल में इंच-इंच की लड़ाई, आज कोलकाता में ममता-शाहLIVE: बंगाल में इंच-इंच की लड़ाई, आज कोलकाता में ममता-शाहआज कोलकाता में MamataOfficial (ममता)- AmitShah होंगे आमने-सामने LokSabhaElections2019 से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें :
Read more »

कोलकाता: अमित शाह के रोडशो में पत्थरबाजी, लेफ्ट और बीजेपी समर्थकों में झड़प-Navbharat Timesकोलकाता: अमित शाह के रोडशो में पत्थरबाजी, लेफ्ट और बीजेपी समर्थकों में झड़प-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कोलकाता में अमित शाह के रोडशो के दौरान बीजेपी समर्थकों और लेफ्ट समर्थकों के बीच जमकर झड़पें हुईं। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
Read more »

कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान भारी हिंसा, आगजनी से हालात तनावपूर्णकोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान भारी हिंसा, आगजनी से हालात तनावपूर्णअमित शाह ने सवाल किया कि मेरे तो देशभर में कार्यक्रम होते हैं, लेकिन हिंसा पश्चिम बंगाल में ही क्यों होती है. अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी की पार्टी ये हिंसा करा रही है. पुलिस के संरक्षण में ये सब हो रहा.
Read more »

LIVE: कोलकाता हिंसा पर BJP दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, बंगाल में ममता की पदयात्राLIVE: कोलकाता हिंसा पर BJP दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, बंगाल में ममता की पदयात्राकोलकाता हिंसा पर BJP दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, बंगाल में ममता की पदयात्रा LokSabhaElections2019
Read more »

अंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूअंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूलोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में यूपी 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग है. ये सभी सीटें पूर्वांचल इलाके की हैं. यूपी की जिन 13 सीटों में से आधी सीटें ऐसी हैं जहां दलबदलू के ताल ठोकने से राजनीतिक दलों के समीकरण बिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:23