ममता बनर्जी मीम मामला: BJP कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं करने पर SC नाराज, कोर्ट ने पूछा- जेल मैन्यूअल हमारे आदेश से बड़ा है?

United States News News

ममता बनर्जी मीम मामला: BJP कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं करने पर SC नाराज, कोर्ट ने पूछा- जेल मैन्यूअल हमारे आदेश से बड़ा है?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 63%

ममता बनर्जी मीम मामला: BJP कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं करने पर SC नाराज, कोर्ट ने पूछा- जेल मैन्यूअल हमारे आदेश से बड़ा है? MamataBanerjee BJP

नई दिल्ली: ममता बनर्जी का 'आपत्तिजनक' मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोमवार को रिहा ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में प्रियंका की गिरफ्तारी मनमानी है.

अगर उसे रिहा नहीं किया गया तो अवमानना का मामला शुरू करेंगे. साथ ही कोर्ट ने कहा कि आधे घंटे में प्रियंका को रिहा किया जाए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि उसे सुबह 9.40 पर रिहा किया गया और वह रातभर जेल में रहीं. बता दें, सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को प्रियंका शर्मा को जमानत दी थी. कोर्ट को पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि डीजी जेल के मुताबिक उसे 9.40 बजे रिहा किया गया है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि ये आदेश कल जारी किया गया था, उसे कल रिहा क्यों नहीं किया गया? पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि ये आदेश शाम पांच बजे मिला था, जेल मैन्यूअल के चलते रिहाई नहीं हो पाई. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई कि क्या जेल मैन्यूअल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बड़ा है? ममता बनर्जी का मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने वालीं BJP कार्यकर्ता को मिली जमानत, SC ने कहा- छूटते ही मांगेंगी माफी प्रियंका के वकील नीरज किशन कौल ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की तो इसकी जानकारी राज्य सरकार और जेल प्रशासन ने ना तो प्रियंका के परिवार को दी ना ही मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया. सुप्रीम कोर्ट अब जुलाई में याचिका पर सुनवाई करेगा कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद माफी की जरूरत नहीं है. प्रियंका के वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रियंका को रिहा करने से पहले जबरन माफीनामा लिखवाया गया. ममता बनर्जी का 'मीम' पोस्ट करने वालीं BJP की प्रियंका शर्मा ने गिरफ्तारी के खिलाफ खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा बता दें, भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ता प्रियंका पिछले शुक्रवार से कोलकाता की जेल में बंद थी. 25 वर्षीय प्रियंका की ओर से उनके परिवार ने दर्ज FIR रद्द करने और जमानत पर रिहा करने की अर्ज़ी सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी. सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल में प्रियंका ने खुद को हावड़ा जिला BJYM के क्लब सेल का संयोजक बताया है. प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा-जोनास की तस्वीर पर ममता बनर्जी का चेहरा सुपर इम्पोज कर मजाकिया तस्वीर शेयर की थी. जिसके बाद हावडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था. टिप्पणियांमता बनर्जी के मीम पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर का जवाब, बोले- बंगाल की महिला दाऊद बनना बंद करें दीदी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पानी न मिलने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई फटकार, गठित की जांच कमेटीपानी न मिलने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई फटकार, गठित की जांच कमेटीकोर्ट ने हरियाणा को 2014 में दिए गए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने का भी सख्त आदेश दिया है कि जिसमें दिल्ली को पर्याप्त पानी देने के आदेश दिए गए थे. कोर्ट इस बात पर नाराज था कि आखिर क्यों कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है.
Read more »

कोर्ट का आदेश, मानहानि मामले में कांग्रेस की दिव्या स्पंदना को मिलेगा 50 लाख का मुआवज़ाकोर्ट का आदेश, मानहानि मामले में कांग्रेस की दिव्या स्पंदना को मिलेगा 50 लाख का मुआवज़ाआरोप है कि सुवर्णा न्यूज़ ने आईपीएल सट्टेबाज़ी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना के शामिल होने का दावा करते हुए एक ख़बर चलाई थी. इसी मामले को लेकर दिव्या ने 2013 में मानहानि का केस दर्ज कराया था.
Read more »

SSC 2017 एग्जाम का रिजल्ट जारी करने का SC का आदेश-Navbharat TimesSSC 2017 एग्जाम का रिजल्ट जारी करने का SC का आदेश-Navbharat TimesEducation News: 2017 में एसएससी के पेपर के लीक होने को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय एग्जाम के रिजल्ट को जारी करने पर रोक लगा दिया था।
Read more »

LIVE UPDATES: Supreme Court Hearing On Ayodhya Case - बिहार: 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को SC से झटका, पढ़ें पूरी खबरसुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में मध्यस्थता पैनल की और समय देने की मांग स्वीकार करते हुए उसके कार्यकाल को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में कोर्ट ने बिहार के कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को बड़ा झटका देते हुए पटना हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को भी नियमित टीचर्स की तरह सैलरी का आदेश दिया था। आज ही राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले पर सुनवाई होनी है।पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

LIVE UPDATES: Supreme Court Hearing On Ayodhya Case - नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव की ओर से चार सप्ताह की पैरोल की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है।सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में मध्यस्थता पैनल की और समय देने की मांग स्वीकार करते हुए उसके कार्यकाल को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में कोर्ट ने बिहार के कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को बड़ा झटका देते हुए पटना हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को भी नियमित टीचर्स की तरह सैलरी का आदेश दिया था। आज ही राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले पर सुनवाई होनी है।पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

क्रिश्चियन मिशेल बोला- मुझे चिड़ियाघर का बंदर बना दिया, कोर्ट ने तिहाड़ जेल को भेजा समनक्रिश्चियन मिशेल बोला- मुझे चिड़ियाघर का बंदर बना दिया, कोर्ट ने तिहाड़ जेल को भेजा समनअगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल ने जेल में दुर्व्यवहार होने की शिकायत दर्ज कराई है। कोर्ट ने इस मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों को समन जारी करके पेश होने का आदेश दिया है।
Read more »

भ्रष्टाचार के आरोप में लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेशभ्रष्टाचार के आरोप में लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेशसीनियर लेफ्टिनेंट जनरल पर आरोप है कि अधिकारी ने सरकारी फंड का इस्तेमाल अपने निजी इंस्टीट्यूट के लिए एयर कंडीशनर, फर्नीचर और अन्य सामान खरीदने के लिए किया था.
Read more »

गुरमीत राम रहीम ने शादी के लिए हाईकोर्ट से मांगी अनुमति, जज ने कहा...– News18 हिंदीगुरमीत राम रहीम ने शादी के लिए हाईकोर्ट से मांगी अनुमति, जज ने कहा...– News18 हिंदीपंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई औऱ कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया. राम रहीम की मुंहबोली बेटी गुरांश की शादी सिरसा में ही होनी है.
Read more »

बाहुबली मुख्तार अंसारी ने जताई जेल में हत्या की आशंका, कोर्ट ने कहा- पर्याप्त सुरक्षा दें– News18 हिंदीबाहुबली मुख्तार अंसारी ने जताई जेल में हत्या की आशंका, कोर्ट ने कहा- पर्याप्त सुरक्षा दें– News18 हिंदीप्रयागराज की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि सुरक्षा मुहैया कराना शासन की जिम्मेदारी है. कोर्ट ने कहा अधिकारी इसे सुनिश्चित करें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:04