ममता बनर्जी का मजाक बनाने वाली प्रियंका शर्मा बोलीं- नहीं मागूंगी माफी, लड़ूंगी केस loksabhaelections2019
- फोटो : PTIपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'मीम' शेयर करने वाली भाजपा युवा मोर्चे की संयोजक प्रियंका शर्मा का आरोप है कि उन्हें उनके परिवार और वकील से नहीं मिलने दिया गया। प्रियंका शर्मा ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से कहा है कि मेरी जमानत तो कल ही हो गई थी लेकिन, 18 घंटे तक मुझे रिहा नहीं किया गया। मुझे मेरे वकील से नहीं मिलने दिया गया। यहां तक की परिवारवालों से भी मुलाकात नहीं करने दी गई। प्रियंका शर्मा ने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी मुझसे माफीनामा लिखवाया जा रहा था। माफीनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा था। उन्होंने कहा है कि वह ममता बनर्जी का मजाक बनाने वाले मामले में बिल्कुल भी माफी नहीं मांगेंगी। मामले की लड़ाई लडेंगी। प्रियंका शर्मा रिहाई के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची थी। प्रियंका को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक बनाने वाले 'मीम' को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पहले अपने आदेश में कहा था कि प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी का मजाक बनाने के लिए लिखित माफीनामा देना होगा, लेकिन बाद में न्यायालय ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें फौरन रिहा करने का आदेश दिया था।भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर फेसबुक पर साझा की थी। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले फोटो पर ममता बनर्जी को दिखाया गया था। इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज करवाया और फिर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका शर्मा को 10 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका के समर्थन में एक मुहिम चली थी। इसमें लोगों ने उनकी गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'मीम' शेयर करने वाली भाजपा युवा मोर्चे की संयोजक प्रियंका शर्मा का आरोप है कि उन्हें उनके परिवार और वकील से नहीं मिलने दिया गया। प्रियंका शर्मा ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से कहा है कि मेरी जमानत तो कल ही हो गई थी लेकिन, 18 घंटे तक मुझे रिहा नहीं किया गया। मुझे मेरे वकील से नहीं मिलने दिया गया। यहां तक की परिवारवालों से भी मुलाकात नहीं करने दी गई। प्रियंका शर्मा ने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी मुझसे माफीनामा लिखवाया जा रहा था। माफीनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा था।BJP Youth Wing Convenor Priyanka Sharma who was arrested for sharing a meme on West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee: My bail was granted y'day, but still I wasn't released for another 18 hours.
They didn't allow me to meet my advocate & family. They made me sign an apology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर वार, कहा- दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए ममतापीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बंकुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है... pmnarendramodi LokSabhaElection2019 ElectionWithJagran BJP4India
Read more »
मुझको PM नहीं मानती हैं ममता, लेकिन PAK के प्रधानमंत्री पर गर्व: मोदी
Read more »
ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आपकी छाती 56 इंच की, मैं कैसे थप्पड़ मार सकती हूंलोकसभा चुनाव में ममता-मोदी युद्ध कुछ ऐसे चल रहा है जैसे एक दिन पीएम मोदी का तो एक दिन ममता का...आज ममता का दिन है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
ममता बनर्जी का मीम शेयर कर फंसी बीजेपी नेता, याचिका पर होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईप्रियंका शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्य है. उन्होंने 9 मई को शाम 5 बजे फेसबुक पर ममता बनर्जी पर बना एक मीम पोस्ट किया. जैसे ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को यह बात पता चली कार्यकर्ता आक्रमक हो गए. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता को उनसे घर से गिरफ्तार किया. प्रियंका शर्मा को 2 सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
Read more »
ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ़्तार भाजपा कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचींममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ़्तार भाजपा कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं MamtaBanerjee PriyankaSharma BJP WestBengal ममताबनर्जी प्रियंकाशर्मा भाजपा पश्चिमबंगाल
Read more »
ममता बनर्जी मॉर्फ्ड फोटो विवाद: प्रियंका शर्मा का सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानतममता बनर्जी की मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली भाजपा यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है।
Read more »
ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ़्तार भाजपा कार्यकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़मानतपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को गिरफ़्तार किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने शुरू में लिखित माफ़ी मांगने की शर्त पर ज़मानत दी लेकिन कुछ देर बाद माफ़ी मांगने की शर्त को वापस ले लिया.
Read more »
फैक्ट चेक: क्या है ममता बनर्जी के भारत पर परमाणु बम गिराने वाले बयान का सच?पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि अगर वे पाकिस्तान में पैदा हुई होतीं तो भारत पर परमाणु बम जरूर गिरा देतीं.
Read more »
जेटली का ममता बनर्जी पर हमला, बंगाल में क्या गैंगस्टर की सरकार है?केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उत्तरी कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड और रैली के दौरान टीएमसी की अड़गेबाजी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया और पूछा कि क्या बंगाल में गैंगस्टर की सरकार है?
Read more »
ममता बनर्जी का अमित शाह पर हमला, पूछा- क्या वह भगवान हैं?Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार (14 मई) शाम टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या अमित शाह भगवान हैं, जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता।
Read more »
