Makar Sankranti 2025 Rashi Anusaar Daan : मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान बना सकता है आपको धनवान, देखें क्‍या दान करना होगा आपके लिए शुभ

Makar Sankranti 2025 News

Makar Sankranti 2025 Rashi Anusaar Daan : मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान बना सकता है आपको धनवान, देखें क्‍या दान करना होगा आपके लिए शुभ
Makar Sankranti 2025 Rashi Anusaar DaanMakar Sankranti Par Rashi Anusaar Daanमकर संक्रांति 2025
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 255 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 129%
  • Publisher: 51%

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में जाने पर मनाया जाने वाला महापर्व है। इस दिन दान पुण्‍य के कार्य करने और पवित्र नदी में स्‍नान करने का खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है। साथ ही यह भी मान्‍यता है कि मकर संक्रांति पर सभी लोग अपनी राशि के अनुसार वस्‍तुओं का दान करें तो उन्‍हें महापुण्‍य की प्राप्ति होती है और उनके जीवन...

Makar Sankranti Par Rashi Anusaar Daan : मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह दिन नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। दान-पुण्य करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस दिन जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। शास्‍त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांत‍ि पर यदि हम अपनी राशि के अनुसार और ग्रहों की अनुकूलता को ध्‍यान में रखते हुए दान करें तो इस दिन किया गया दान हमारे कष्‍ट दूर करने के साथ ही हमें धनवान भी बना सकता है। तो आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लोगों को मकर संक्रांति पर क्‍या दान करना चाहिए।मेष राशि वालों का दान मेष राशि वालों के राशि स्‍वामी मंगल होते हैं और इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गुड़, मूंगफली और तिल का दान करना चाहिए। वस्त्र दान भी शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को सब्‍जी में गाजर दान करना चाहिए और इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति लाल वस्‍त्र का दान करें। साथ ही मेष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन हनुमानजी के मंदिर में शाम के वक्‍त दीपक भी जलाना चाहिए। वृषभ राशि वालों का दान वृषभ राशि के जातकों के राशि स्‍वामी शुक्र होते हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर सफेद अनाज का दान करना चाहिए। इस राशि के लोगों को सफेद कपड़ा, दही और तिल दान करना फलदायी होगा। आपको लाभ होगा और करियर से जुड़े सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के अपनी किसी प्रिय वस्‍तु को भी हाथ से छूकर दान करना चाहिए। मिथुन राशि वालों का दान मिथुन राशि के स्‍वामी बुध होते हैं और उनका प्रिय रंग हरा है तो मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल, चावल और कंबल दान करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए काला तिल, चादर और छाता भी दान कर सकते हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गाय को गुड़ और तिल जरूर खिलाएं। इस उपाय को करने से आपके मानसिक और बौद्धिक विकास में मदद मिलती है। कर्क राशि वालों का दान कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा होते हैं और सफेद रंग की वस्‍तुएं उनको बेहद प्रिय हैं। कर्क राशि के लोगों को मकर संक्रांत‍ि के दिन सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन आपको पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। कर्क राशि के जातक चावल, चांदी और सफेद तिल का दान करें। पीले वस्त्र, दूध या घी का दान भी अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन शिवलिंग पर जल भी चढ़ाना चाहिए। इससे आपके कष्‍ट दूर होते हैं। सिंह राशि वालों का दान सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य होते हैं और मकर संक्रांति सूर्य देवता को ही समर्पित होता है। इस राशि के लोगों को पीली या नारंगी रंग की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। सिंह राशि के लोग किसी गरीब को कंबल दान करें, इससे बहुत लाभ होगा। लाल कपड़ा, तांबा और गेहूं का दान भी कर सकते हैं। साथ ही इस दिन सिंह राशि के लोगों को अपने प्रियजनों को तिल का प्रसाद भी दान करना चाहिए। कन्‍या राशि वालों का दान कन्‍या राशि के लोगों को मकर संक्रांत‍ि के दिन हरे रंग की वस्‍तुएं दान करनी चाहिए। किसी गरीब जरूरतमंद सुहागिन महिला को आप हरे रंग की साड़ी दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस दिन स्‍वयं गुड़, तिल और चू़ड़े का सेवन करना चाहिए। कन्या राशि वालों को खिचड़ी, कंबल और हरे रंग के कपड़े दान करने चाहिए।तुला राशि वालों का दान तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन शहद का दान करना चाहिए। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े भी दान कर सकते हैं। तुला राशि के जातक सफेद कपड़ा, चीनी और कंबल दान कर सकते हैं। तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन लक्ष्‍मी माता के मंदिर में जाकर गुलाब के फूल की माला चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वृश्चिक राशि वालों का दान वृश्चिक राशि के स्‍वामी मंगल होते हैं जो कि स्वभाव से बहुत ही उग्र माने जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को दान में जरूरतमंद लोगों को लोग गुड़, लाल कपड़ा और तिल का दान करना चाहिए। इस इसके साथ ही मकर संक्रांति पर आपको गाय के बछड़े को कुछ ताजे हरे पत्‍ते जरूर दान में देने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। धनु राशि वालों का दान धनु राशि के लोगों को मकर मकर संक्रांति के दिन पीली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। इस राशि के स्‍वामी गुरु माने गए हैं। इस राशि के लोगों को स्‍वयं भी इस दिन पीले वस्‍त्र धारण करके ही कोई शुभ कार्य करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को पीला कपड़ा, पीली दाल और हल्दी दान करनी चाहिए। साथ ही परिवार में सुख की कामना के लिए इस दिन चांदी या फिर कांसे के पात्र का दान करें।मकर राशि वालों का दान मकर राशि के स्‍वामी शनि होते हैं और काले नीले रंग की वस्‍तुएं शनि को सबसे प्रिय होती हैं। इसलिए मकर संक्रांति के दिन आपको काले रंग की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। किसी जरूरतमंद को काले कपड़े, काले तिल या फिर काले रंग के जूते दान करने चाहिए। मकर राशि वालों के लिए कंबल, काले तिल और तेल का दान शुभ फलदायी होगा। आपको शनि की दशा में भी लाभ मिलता है। कुंभ राशि वालों का दान कुंभ राशि के जातक काली उड़द, काला कपड़ा और काले तिल का दान करें। इस राशि के स्‍वामी भी शन‍ि होते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन सवा किलो सरसों के तेल का भी दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से शनि आपके जीवन के सभी कष्‍ट दूर करते हैं और साथ ही आपको जीवन में लाभ और तरक्‍की प्रदान करते हैं। मीन राशि वालों का दान मीन राशि के स्‍वामी गुरु कहलाते हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन लाल फलों का दान करना चाहिए। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, तिल और चावल का दान करना चाहिए। साथ ही आप स्‍वयं भी काले तिल का लड्डू और गुड़ का सेवन इस दिन जरूर करें। मकर संक्रांति पर इन उपायों को करने से साल भर आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।.

Makar Sankranti Par Rashi Anusaar Daan : मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह दिन नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। दान-पुण्य करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस दिन जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। शास्‍त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रांत‍ि पर यदि हम अपनी राशि के अनुसार और ग्रहों की अनुकूलता को ध्‍यान में रखते हुए दान करें तो इस दिन किया गया दान हमारे कष्‍ट दूर करने के साथ ही हमें धनवान भी बना सकता है। तो आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लोगों को मकर संक्रांति पर क्‍या दान करना चाहिए।मेष राशि वालों का दान मेष राशि वालों के राशि स्‍वामी मंगल होते हैं और इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गुड़, मूंगफली और तिल का दान करना चाहिए। वस्त्र दान भी शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को सब्‍जी में गाजर दान करना चाहिए और इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति लाल वस्‍त्र का दान करें। साथ ही मेष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन हनुमानजी के मंदिर में शाम के वक्‍त दीपक भी जलाना चाहिए। वृषभ राशि वालों का दान वृषभ राशि के जातकों के राशि स्‍वामी शुक्र होते हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर सफेद अनाज का दान करना चाहिए। इस राशि के लोगों को सफेद कपड़ा, दही और तिल दान करना फलदायी होगा। आपको लाभ होगा और करियर से जुड़े सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के अपनी किसी प्रिय वस्‍तु को भी हाथ से छूकर दान करना चाहिए। मिथुन राशि वालों का दान मिथुन राशि के स्‍वामी बुध होते हैं और उनका प्रिय रंग हरा है तो मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल, चावल और कंबल दान करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए काला तिल, चादर और छाता भी दान कर सकते हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गाय को गुड़ और तिल जरूर खिलाएं। इस उपाय को करने से आपके मानसिक और बौद्धिक विकास में मदद मिलती है। कर्क राशि वालों का दान कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा होते हैं और सफेद रंग की वस्‍तुएं उनको बेहद प्रिय हैं। कर्क राशि के लोगों को मकर संक्रांत‍ि के दिन सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन आपको पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान करना चाहिए। कर्क राशि के जातक चावल, चांदी और सफेद तिल का दान करें। पीले वस्त्र, दूध या घी का दान भी अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन शिवलिंग पर जल भी चढ़ाना चाहिए। इससे आपके कष्‍ट दूर होते हैं। सिंह राशि वालों का दान सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य होते हैं और मकर संक्रांति सूर्य देवता को ही समर्पित होता है। इस राशि के लोगों को पीली या नारंगी रंग की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। सिंह राशि के लोग किसी गरीब को कंबल दान करें, इससे बहुत लाभ होगा। लाल कपड़ा, तांबा और गेहूं का दान भी कर सकते हैं। साथ ही इस दिन सिंह राशि के लोगों को अपने प्रियजनों को तिल का प्रसाद भी दान करना चाहिए। कन्‍या राशि वालों का दान कन्‍या राशि के लोगों को मकर संक्रांत‍ि के दिन हरे रंग की वस्‍तुएं दान करनी चाहिए। किसी गरीब जरूरतमंद सुहागिन महिला को आप हरे रंग की साड़ी दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस दिन स्‍वयं गुड़, तिल और चू़ड़े का सेवन करना चाहिए। कन्या राशि वालों को खिचड़ी, कंबल और हरे रंग के कपड़े दान करने चाहिए।तुला राशि वालों का दान तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन शहद का दान करना चाहिए। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े भी दान कर सकते हैं। तुला राशि के जातक सफेद कपड़ा, चीनी और कंबल दान कर सकते हैं। तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन लक्ष्‍मी माता के मंदिर में जाकर गुलाब के फूल की माला चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वृश्चिक राशि वालों का दान वृश्चिक राशि के स्‍वामी मंगल होते हैं जो कि स्वभाव से बहुत ही उग्र माने जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोगों को दान में जरूरतमंद लोगों को लोग गुड़, लाल कपड़ा और तिल का दान करना चाहिए। इस इसके साथ ही मकर संक्रांति पर आपको गाय के बछड़े को कुछ ताजे हरे पत्‍ते जरूर दान में देने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। धनु राशि वालों का दान धनु राशि के लोगों को मकर मकर संक्रांति के दिन पीली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। इस राशि के स्‍वामी गुरु माने गए हैं। इस राशि के लोगों को स्‍वयं भी इस दिन पीले वस्‍त्र धारण करके ही कोई शुभ कार्य करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को पीला कपड़ा, पीली दाल और हल्दी दान करनी चाहिए। साथ ही परिवार में सुख की कामना के लिए इस दिन चांदी या फिर कांसे के पात्र का दान करें।मकर राशि वालों का दान मकर राशि के स्‍वामी शनि होते हैं और काले नीले रंग की वस्‍तुएं शनि को सबसे प्रिय होती हैं। इसलिए मकर संक्रांति के दिन आपको काले रंग की वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। किसी जरूरतमंद को काले कपड़े, काले तिल या फिर काले रंग के जूते दान करने चाहिए। मकर राशि वालों के लिए कंबल, काले तिल और तेल का दान शुभ फलदायी होगा। आपको शनि की दशा में भी लाभ मिलता है। कुंभ राशि वालों का दान कुंभ राशि के जातक काली उड़द, काला कपड़ा और काले तिल का दान करें। इस राशि के स्‍वामी भी शन‍ि होते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन सवा किलो सरसों के तेल का भी दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से शनि आपके जीवन के सभी कष्‍ट दूर करते हैं और साथ ही आपको जीवन में लाभ और तरक्‍की प्रदान करते हैं। मीन राशि वालों का दान मीन राशि के स्‍वामी गुरु कहलाते हैं। इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन लाल फलों का दान करना चाहिए। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, तिल और चावल का दान करना चाहिए। साथ ही आप स्‍वयं भी काले तिल का लड्डू और गुड़ का सेवन इस दिन जरूर करें। मकर संक्रांति पर इन उपायों को करने से साल भर आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Makar Sankranti 2025 Rashi Anusaar Daan Makar Sankranti Par Rashi Anusaar Daan मकर संक्रांति 2025 मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान मकर संक्रांति पर दान मंकर संक्रांति पर क्‍या दान करें What To Donate On Makar Sankranti

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति 2025 तारीख , दान पुण्य मुहूर्त और महत्वMakar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति 2025 तारीख , दान पुण्य मुहूर्त और महत्वMakar Sankranti 2025 Kab hai : मकर संक्रांति हिंदू धर्म का पहला और विशेष पर्व है। मकर संक्रांति का पर्व हर साल मनाया जाता है लेकिन, इसकी तारीख हर साल अलग-अलग होती है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं मकर संक्रांति साल 2025 में कब मनाई जाएगी साथ ही जानें दान पुण्य का मुहूर्त और...
Read more »

मकर संक्रांति 2025: 4 दुर्लभ शुभ योगों के साथ, अपने राशि के अनुसार करें ये चीजें का दानमकर संक्रांति 2025: 4 दुर्लभ शुभ योगों के साथ, अपने राशि के अनुसार करें ये चीजें का दानमकर संक्रांति 2025 की विशेषता 4 दुर्लभ शुभ योगों के साथ है. जानिए मकर संक्रांति पर दान करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.
Read more »

मकर संक्रांति के लिए यहां से करें सबसे सस्ती शॉपिंग, होलसेल रेट में मिलेंगे सामानमकर संक्रांति के लिए यहां से करें सबसे सस्ती शॉपिंग, होलसेल रेट में मिलेंगे सामानMakar Sankranti 2025 : अगर आप भी मकर संक्रांति के लिए कम बज में शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं.
Read more »

मकर संक्रांति 2025: पर्व, उपाय और राशि अनुसार दानमकर संक्रांति 2025: पर्व, उपाय और राशि अनुसार दानमकर संक्रांति 2025 की तिथि और महत्व, पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान का महत्व, सूर्य देव की पूजा और दान-पुण्य के महत्व पर जानकारी दी गई है। साथ ही, प्रत्येक राशि के लिए मकर संक्रांति पर दान करने की चीजें बताई गई हैं।
Read more »

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू क्यों बनाए जाते हैं, क्या है मान्यता?Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू क्यों बनाए जाते हैं, क्या है मान्यता?मकर संक्रांति का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस साल यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। यह त्योहार हर साल भव्यता के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन Makar Sankranti 2025 दान-पुण्य करने से घर में खुशहाली आती है। इसके साथ ही इस दिन को लेकर कई सारी मान्यताएं आइए उनके बारे में जानते...
Read more »

Makar Sankranti 2025: भीष्म पितामह ने मकर संक्रांति के दिन ही क्यों त्यागी थी देह? जानें इसका रहस्यMakar Sankranti 2025: भीष्म पितामह ने मकर संक्रांति के दिन ही क्यों त्यागी थी देह? जानें इसका रहस्यMakar Sankranti 2025 Story: क्या आप जानते हैं कि आखिर भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागने के लिए मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त का इतजार क्यों किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:13