Mahila Samriddhi Yojana : If you want to get 2500 rupees, get a BPL card made immediately, : 2500 रुपए लेने हैं तो तुरंत बनवा लें यह कार्ड, वरना हाथ रह जाएंगे खाली
Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली में चुनाव से पहले बीजेपी ने जो वादा किया था वह अब रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा कर दिया है. दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का ऐलान कर दिया है. इसके तहत दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 का इंतजार है.
अगर आप भी दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना का हिस्सा बनना चाहती हैं तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि इससे जुड़े नियमों को एक बार ध्यान से जान लीजिए. दरअसल, दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए जो नियम तय किए हैं, उनके अनुसार सिर्फ बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं के ही खाते में ₹2500 आएंगे. Advertisment यह खबर भी पढ़ें- Weather Forecast Today : दिल्ली में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना, Holi पर कैसा रहेगा मौसम? इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ केवल बीपीएल कार्ड ना होने के अलावा महिला समृद्धि योजना के दायरे से वो महिलाएं भी बाहर हो जाएंगी जिनके, परिवार की सालाना घरेलू आय ₹2.5 लाख से ज्यादा है. योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है. इसके साथ-साथ महिला समृद्धियोजना का लाभ सिर्फ 18 से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को ही मिलेगा. आपको बता दें कि महिला दिवस पर आयोजित प्रोग्राम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया, लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे. दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई, लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया. यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : 20वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, केवल इन किसानों को मिलेगा पैसा दिल्ली सरकार डेवलप कर रही ऑनलाइन पोर्टल इस योजना के लिए अप्लाई करना है तो उसके लिए दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल डेवलप कर रही है, जिस पर महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. वैसे अभी तक इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है कि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए असल में किन कागजों की जरूरत है. लेकिन आवेदकों को कुछ दस्तावेज अपने पास रखने चाहिएं. जैसे आधार कार्ड, बीपीएल, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र यानी एड्रेस प्रूफ, वोटर आईडी, इनकम सर्टिफिकेट और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर.
Mahila Samriddhi Yojana News Mahila Samriddhi Yojana News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हद से ज्यादा गिर रहे हैं बाल तो तुरंत सुधार लें ये 1 आदत, वरना समय से पहले हो जाएंगे गंजेहद से ज्यादा गिर रहे हैं बाल तो तुरंत सुधार लें ये 1 आदत, वरना समय से पहले हो जाएंगे गंजे
Read more »
Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की महिलाएं कर लें तैयारी, इस कागज के बिना नहीं मिलेंगे 2500 रुपएMahila Samriddhi Yojana : Delhi women 2500 Rupees Scheme, Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की महिलाएं कर लें तैयारी, इस कागज के बिना नहीं मिलेंगे 2500 रुपए राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
Mahila Samman Yojana : दिल्ली में महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए? आया अपडेटMahila Samman Yojana : दिल्ली में महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए, आया अपडेट, Mahila Samman Yojana : These women of Delhi will not get money
Read more »
Mahila Samriddhi Yojana: महिला समृद्धि योजना को दिल्ली सरकार की मंजूरी, ये रहेंगी पात्रताएंDelhi Cabinet approves Mahila Samriddhi Yojana CM Rekha Gupta Mahila Samriddhi Yojana: महिला समृद्धि योजना को दिल्ली सरकार की मंजूरी, ये रहेंगी पात्रताएं राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
Mahila Samriddhi Yojana : 2500 रुपए लेने के लिए महिलाएं कैसे करें आवेदन? ये है रजिस्ट्रेशन पूरा प्रोसेसMahila Samriddhi Yojana: How can women apply to get Rs 2500, Mahila Samriddhi Yojana : 2500 रुपए लेने के लिए महिलाएं कैसे करें आवेदन, ये है रजिस्ट्रेशन पूरा प्रोसेस
Read more »
Mahila Samriddhi Yojana: 2500 रुपये लेने हैं तो तुरंत बनवा लें BPL कार्ड, ऐसे करें आवेदनMahila Samriddhi Yojana : If you want to get 2500 rupees, get a BPL card made immediately, 2500 रुपए लेने हैं तो तुरंत बनवा लें BPL कार्ड, ऐसे करें आवेदन
Read more »
