शेयर मार्केट में पिछले कई महीनों से जारी गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन इस बीच इकॉनमी के मोर्चे पर गुड न्यूज आई है। फरवरी में खुदरा महंगाई सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई जबकि जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 5% की तेजी आई।
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले कई महीनों से जारी गिरावट के बीच भारतीय इकॉनमी के लिए आज का दिन अच्छा रहा। कई मोर्चों पर अच्छी खबर आई है। आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि फरवरी में खुदरा महंगाई में काफी गिरावट देखने को मिली है और यह सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई तो 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। देश में औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन में इस साल जनवरी में 5% की वृद्धि हुई। इस बीच मूडीज रेटिंग्स ने 2025-26 भारत की जीडीपी की ग्रोथ 6.
5% से अधिक रहने का अनुमान जताया है।जीडीपी ग्रोथभारत की जीडीपी का ग्रोथ रेट अगले वित्त वर्ष में 6.5% से अधिक रहेगी। मूडीज रेटिंग्स ने यह अनुमान लगाया है। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.3% की दर से बढ़ने का अनुमान है। मूडीज का कहना है कि सरकारी पूंजीगत व्यय में तेजी, कर कटौती तथा ब्याज दर में कमी से उपभोग बढ़ने से अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक तेज रफ्तार से बढ़ेगी। बैंकिंग क्षेत्र के लिए स्थिर परिदृश्य का अनुमान लगाते हुए मूडीज ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय बैंकों का परिचालन वातावरण अनुकूल बना रहेगा। दमदार इकॉनमी से मंदी की आशंका... केवल 20 दिन में कैसे बदल गए अमेरिका के हालात?औद्योगिक उत्पादनदेश में औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है। विनिर्माण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन में इस साल जनवरी में 5% की वृद्धि हुई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के संदर्भ में मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी, 2024 में 4.2 प्रतिशत बढ़ा था। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी, 2025 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 5.5% बढ़ा जो एक साल पहले इसी महीने में 3.6% बढ़ा था।खुदरा महंगाईउपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर फरवरी में सात महीने के निचले स्तर 3.61%पर रही है जो कि जनवरी के आंकड़े से 0.65% कम है। इसकी वजह खाद्य उत्पादों की कीमत में कमी आना है। देश में जुलाई 2024 के बाद खुदरा महंगाई का यह सबसे निचला स्तर है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि फरवरी में खाद्य महंगाई दर मई 2023 के बाद सबसे निचले स्तरों पर आ गई है और जनवरी के मुकाबले इसमें 2.22% की कमी देखने को मिली है। मुख्य महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में फरवरी में आई गिरावट की वजह सब्जियों, अड्डों, मीट और मछ्ली, दालों और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में कमी आना है।
Moodys GDP Prediction Share Market Update IIP In January Inflation In India GDP Update शेयर मार्केट में गिरावट महंगाई की खबर औद्योगिक उत्पादन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
त्रिकोणीय सीरीज जीतना न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अच्छी बात होगी: साउदीत्रिकोणीय सीरीज जीतना न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अच्छी बात होगी: साउदी
Read more »
खुशखबरी: नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन की आई तारीख, जानें कब शुरू होंगी फ्लाइटमुंबईकरों के लिए बड़ी खुशखबरी, नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन की आई तारीख, जानें कब से शुरू होगी फ्लाइट
Read more »
पेलक इंटरचेंज से छज्जूनगर टोल प्लाजा की आज तय होंगी नई दरें, 3 किमी के सफर के लिए काटे जा रहे थे 285 रुपयेपेलक इंटरचेज से केजीपी पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छज्जूनगर टोल प्लाजा क्रॉस करने वाले वाहन चालकों के लिए आज से नई दरें लागू की जाएंगी।
Read more »
Bihar News: जीविका दीदियों का बढ़ गया काम, बिहार में मनरेगा मजदूरों को भी होली से पहले मिल गई बड़ी खुशखबरीहोली से पहले बिहार के किसानों को एक नई खुशखबरी मिली है। अब उन्हें ड्रोन के जरिए फसलों में कीटनाशक और उर्वरक छिड़कने की सुविधा मिलेगी। जीविका दीदियां भी इस योजना से जुड़कर ड्रोन उड़ाएंगी। वहीं मनरेगा मजदूरों के लिए भी अच्छी खबर है उनकी मजदूरी बढ़ा दी गई है। चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
Read more »
सोशल मीडिया पर नजर, धार्मिक नेताओं के साथ बैठक... होली को लेकर योगी सरकार ने जारी किए दिशा निर्देशउत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली के त्योहार के लिए निर्देश जारी कर कहा कि असामाजिक तत्वों की पहले से पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए.
Read more »
नए फाइनेंशियल ईयर को लेकर मूडीज ने सुनाई खुशखबरी, इस रफ्तार से बढ़ेगी देश की जीडीपीMoodys Ratings: टैक्स कटौती और ब्याज दर में कमी का असर 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए फाइनेंशियल ईयर में दिखाई देने की उम्मीद है. मूडीज रेटिंग्स की तरफ से यह अनुमान जताया गया कि देश की जीडीपी ग्रोथ अगले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत से ज्यादा रहेगी.
Read more »
