Madhubani News: मधुबनी से रिश्वत लेने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक विशेष टीम ने मधुबनी जिले में नियोजन पदाधिकारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
Madhubani News: बिहार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी के तहत आज निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक विशेष टीम ने मधुबनी जिले में नियोजन पदाधिकारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
ब्यूरो कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी के जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी को 20 हजार रुपये और जिला नियोजन कार्यालय में पदस्थापित डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि वैशाली जिला के किला गांव के रहने वाले नीतीश मोहन ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों द्वारा बिहार कौशल विकास के दो केंद्रों को रद्द करने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की जा रही है. नीतीश मोहन बिहार कौशल विकास के दो केंद्र का संचालन करते हैं. ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया और सत्यापन के क्रम में आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक अमरेंद्र कुमार विद्यार्थी को पूरे मामले का अनुसंधान करने का जिम्मा सौंपा गया. यह भी पढ़ें: BJP ने बिहार में तैनात कर दिया सबसे बड़ा रणनीतिकार, जानें प्रधान का विनिंग रेट पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया है. धावादल ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी मृणाल कुमार चौधरी को 20 हजार रुपये और राहुल कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इस वर्ष भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 85वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है. इसमें यह ट्रैप संबंधी 69वां कांड है. अभी तक 79 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया जा चुका है. इस दौरान रिश्वत के 27.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. -आईएएनएस बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार का फैसला- अब हर आपदा के लिए अलग मंत्रालय को जिम्माbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: जर्मनी ने भारतीय कामगारों को आने का न्योता दिया; अमेरिका के H-1B वीजा की फीस बढ़ाने के बाद ...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »
लद्दाख: राज्य के दर्जे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, भाजपा कार्यालय में आग लगाईHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
गुजरात: सूरत सिविल अस्पताल में आसाराम की फोटो लगाकर पूजा किए जाने पर विवादHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पंजाब के श्रमिकों के साथ प्रताड़ना के आरोप पर एफआईआर का आदेशHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
