भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरार

Breaking News Hindi News

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में भारत मंडपम के पास 1 करोड़ के गहनों की लूट, आरोपी फरार
Breaking News TodayBreaking News Today BhopalBreaking News Live
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

breaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news

दिल्ली में बुधवार को भारत मंडपम के पास बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर करीब ₹1 करोड़ के गहने लूट लिए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित शिवम कुमार यादव और उनके सहयोगी राघव चांदनी चौक से स्कूटर पर गहनों का पार्सल लेकर भैरों मंदिर की ओर जा रहे थे। दोपहर में जब वे मंदिर के पार्किंग इलाके के पास पहुंचे, तभी दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उनका सामान छीन लिया और फरार हो गए। उनके पास से 500 ग्राम सोना और 35 किलो चांदी से भरे दो बैग लूटे गए। पुलिस ने इलाके लगे CCTV चेक किए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।वोटर लिस्ट में नाम हटाने-जोड़ने के लिए OTP जरूरी होगा, गड़बड़ी रोकने के लिए EC का कदम निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने या जोड़ने की प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने के लिए नया ई-वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत अब अगर कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट से किसी का नाम हटाने या जोड़ने की आपत्ति दर्ज करता है, तो उसके ‌रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति किसी और का नाम या मोबाइल नंबर देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर देता है। नया फीचर इस तरह की गड़बड़ी को रोकने में मदद करेगा। यह फीचर एक हफ्ते पहले लागू किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यह कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की गलत कोशिशों के जवाब में नहीं किया गया है।केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है। शीर्ष सैन्य अधिकारी के रूप में जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। वह 30 सितंबर, 2022 से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जनरल चौहान का कार्यकाल अगले साल 30 मई तक या अगले आदेश तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।महाराष्ट्र के चंद्रपुर के अनुराग अनिल बोरकर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। नीट में 99.

99 पर्सेंटाइल लाने वाले अनुराग को मंगलवार को यूपी के गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेना था। ओबीसी कैटेगरी में उसकी ऑल इंडिया रैंक 1475 थी। सुसाइड नोट में लिखा है, ‘मुझे एमबीबीएस नहीं करना। जितना एक डॉक्टर कमाता है, उतना एक बिजनेसमैन भी कमा सकता है। पांच साल की पढ़ाई और फिर एमडी यह सब मुझे नहीं करना है।’रेलवे के 10.91 लाख कर्मियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने त्योहारों के बीच बुधवार को इसकी मंजूरी दी। यह बोनस नॉन-गजटेड कर्मियों को मिलेगा। इसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ग्रुप सी के अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपए तक का बोनस मिलेगा। कैबिनेट ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अपग्रेड करने की योजना को भी मंजूरी दी। इसके तहत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 5 हजार पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी। मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5,023 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई जाएंगी।नालंदा-बेतिया समेत 3 जिलों में तेज बारिश, 26 में अलर्ट8 जिलों से 97 दिन बाद मानसून लौटापंजाब में बाढ़ को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाहरियाणा में अभी और सताएगी गर्मी, बारिश की संभावना नहींपंजाब में 24 घंटे में विदा हो जाएगा मानसून

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Breaking News Today Breaking News Today Bhopal Breaking News Live Breaking News Afghanistan Breaking News Headlines Breaking News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिकी यूनिवर्सिटी में अश्वेत छात्र का शव पेड़ से लटका मिला; मौत की वजह साफ नहींवर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिकी यूनिवर्सिटी में अश्वेत छात्र का शव पेड़ से लटका मिला; मौत की वजह साफ नहींInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: जल्द अमेरिका जा सकते हैं वाणिज्य मंत्री गोयल, व्यापार समझौते पर तेजी से बढ़ रही बातचीतवर्ल्ड अपडेट्स: जल्द अमेरिका जा सकते हैं वाणिज्य मंत्री गोयल, व्यापार समझौते पर तेजी से बढ़ रही बातचीतInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: भारत का इकलौता ज्वालामुखी फटा, अंडमान-निकोबार के बेरन आइलैंड में 8 दिन में 2 बार धमाकाभास्कर अपडेट्स: भारत का इकलौता ज्वालामुखी फटा, अंडमान-निकोबार के बेरन आइलैंड में 8 दिन में 2 बार धमाकाbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में सेकेंड वर्ल्ड वॉर का 453.6 किलो वजनी बम मिला, 6 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर ...वर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में सेकेंड वर्ल्ड वॉर का 453.6 किलो वजनी बम मिला, 6 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर ...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »

भास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार का फैसला- अब हर आपदा के लिए अलग मंत्रालय को जिम्माभास्कर अपडेट्स: केंद्र सरकार का फैसला- अब हर आपदा के लिए अलग मंत्रालय को जिम्माbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: जर्मनी ने भारतीय कामगारों को आने का न्योता दिया; अमेरिका के H-1B वीजा की फीस बढ़ाने के बाद ...वर्ल्ड अपडेट्स: जर्मनी ने भारतीय कामगारों को आने का न्योता दिया; अमेरिका के H-1B वीजा की फीस बढ़ाने के बाद ...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:52:43