MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी को इस सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पास

United States News News

MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी को इस सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पास
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी एक बार फिर से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव (रिपोर्ट-ReporterRavish )

मध्य प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को उम्मीदवार बनाए जाने का प्रस्ताव कांग्रेस जिला इकाई ने पास कर दिया है. प्रियदर्शिनी राजे को लोकसभा चुनाव में उतारने का कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने समर्थन किया है.

हालांकि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस बीच #MadhyaPradesh Minister Lakhan Singh: Our Congress leaders from Gwalior's urban&rural committees together have passed the proposal to field Priyadarshini Raje Scindia from Gwalior Lok Sabha seat. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/WjDBNqQ7Xq — ANI March 24, 2019प्रस्ताव पास होने के बाद उसकी कॉपी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी भेज दी गई है. स्थानीय कांग्रेस नेताओं की मानें तो ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से लोगों की जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया है. बता दें कि घर होने के चलते ग्वालियर को सिंधिया परिवार का मज़बूत गढ़ माना जाता है, इसलिए जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया जहां गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से अपनी दावेदारी में लगे हैं तो वहीं उनकी पत्नी को ग्वालियर से खड़ा कर कांग्रेस 2 सीटों पर कब्ज़ा करना चाहती है. हालांकि कांग्रेस कार्यकर्तओं की पहली पसंद उनके महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया ही हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य अगर गुना से ही लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो उनकी पत्नी को ग्वालियर से चुनाव लड़ाने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की है.इस बैठक में कमलनाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और लाखन सिंह यादव शामिल हुए. इन तीनों मंत्रियों ने भी ज़िला कांग्रेस के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इलाके की जनता और कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए प्रियदर्शिनी सिंधिया को ग्वालियर से लोकसभा का टिकट दिया जाए. गौरतलब है कि ग्वालियर लोकसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद हैं और उन्हें पार्टी ने इस बार मुरैना संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. ग्वालियर में बीते तीन चुनावों से बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं. हालांकि यह सीट सिंधिया राजघराने के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है. यहां से वर्ष 1984 से 1998 तक माधवराव सिंधिया लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं. इसके अलावा यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2007 के उपचुनाव और वर्ष 2009 के चुनाव में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व किया था.मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को होगा. राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 29 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों पर होंगे चुनाव होंगे, जिनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा शामिल हैं. दूसरे चरण में 6 मई को सात सीटों पर चुनाव होंगे, इनमें टीकमगढ़, दमोह, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, खजुराहो एवं रीवा शामिल हैं. तीसरे चरण में 12 मई को 8 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, भोपाल, सागर ,विदिशा एवं राजगढ़ शामिल हैं. वहीं चौथे चरण में 19 मई को 8 सीटों पर चुनाव होंगे. इनमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगौन एवं खंडवा शामिल हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूज18 हिंदी का असर: सीआरपीएफ के शहीद की पत्नी को 4 साल बाद मिला मुआवजा – News18 हिंदीन्यूज18 हिंदी का असर: सीआरपीएफ के शहीद की पत्नी को 4 साल बाद मिला मुआवजा – News18 हिंदीझारखण्ड से नक्सलियों का पीछा करते हुए बिहार में ये मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान हीरा कुमार और उनके जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था.
Read more »

बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »

न्यूज18 हिंदी इंपैक्ट: सीआरपीएफ शहीद की पत्नी को चार साल बाद मिला न्याय!– News18 हिंदीन्यूज18 हिंदी इंपैक्ट: सीआरपीएफ शहीद की पत्नी को चार साल बाद मिला न्याय!– News18 हिंदीझारखण्ड से नक्सलियों का पीछा करते हुए बिहार में ये मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान हीरा कुमार और उनके जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था.
Read more »

जामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी- Amarujalaजामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी- Amarujalaरिवाबा को हाल ही में गुजरात की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के लिए नामित किया गया था। अब क्षत्रिय समुदाय के समर्थन
Read more »

14 की उम्र में आतंकियों को खदेड़ने वाले वाले रमजान को शौर्य चक्र14 की उम्र में आतंकियों को खदेड़ने वाले वाले रमजान को शौर्य चक्रPresident Ram Nath Kovind Confers Shaurya Chakra Award upon Irfan Ramzan Sheikh of Jammu and Kashmir | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ले. जनरल अनिल भट्‌ट को दिया उत्तम युद्ध सेवा मेडल आतंकी हमलों को नाकाम करने पर सिपाही विजय, प्रदीप को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
Read more »

व्हाट्सएप पर शेयर की पत्नी की अश्लील फोटो, पति और ग्रुप एडमिन को हुई जेल..व्हाट्सएप पर शेयर की पत्नी की अश्लील फोटो, पति और ग्रुप एडमिन को हुई जेल..इंदौर में एक व्यक्ति को इसलिए जेल जाना पड़ गया क्योंकि वह एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो पर शेयर कर दी थी।
Read more »

Exclusive: प्रियंका की यात्रा पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- गंगा किसी की बपौती नहीं– News18 हिंदीExclusive: प्रियंका की यात्रा पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- गंगा किसी की बपौती नहीं– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव और पूर्व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. इसी क्रम में वे गंगा यात्रा कर रही हैं. उनकी यात्रा पर पूरे देश के राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं
Read more »

वेस्ट यूपी में चुनावी जंग शुरू, कांग्रेसियों को अखर रही ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरमौजूदगी-Navbharat Timesवेस्ट यूपी में चुनावी जंग शुरू, कांग्रेसियों को अखर रही ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरमौजूदगी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ राजनेताओं की सक्रियता बढ़ गई है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी अपने नेता की क्षेत्र में कम उपस्थिति से परेशान हैं। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए सिंधिया ने गिने-चुने मौकों पर वेस्ट यूपी का दौरा किया है।
Read more »

पुलवामा शहीदों को KXIP का सलाम, पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख की मदद- Amarujalaपुलवामा शहीदों को KXIP का सलाम, पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख की मदद- Amarujalaकिंग्स इलेवन पंजाब ने फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों (पंजाब और हिमाचल) के परिवारों
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:52:28