MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद: गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से...

।IMD Weather Rainfall Update News

MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद: गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से...
Bihar MausamHimachal FloodLandslide
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 266 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 134%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert

गाजियाबाद में सोसायटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसेMP के विदिशा में नदी किनारे मंदिर आधे डूब गए। यूपी के गाजियाबाद में बेसमेंट धंसने से गाड़ियां मलबे में दब गईं। देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.

2 मिलीमीटर बारिश हुई। सेना ने बुधवार को गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना समेत कई जिलों से सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया। शिवपुरी में गुरुवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उधर, राजस्थान के 13 जिलों में भी आज स्कूल बंद हैं। बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई। सवाई माधोपुर के पास NH-552 पर बना पुल बह गया। यूपी के गाजियाबाद में रात भर की बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी का बेसमेंट करीब 15 फीट धंस गया। बेसमेंट में खड़ी 4 गाड़ियां मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास बुधवार को लैंडस्लाइड हुई। इससे केदारनाथ जाने वाला पैदल रास्ता बंद हो गया, यात्रा 4 दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सड़क के अचानक बंद होने से गौरीकुंड में लगभग 2,500 तीर्थयात्री फंस गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।यूपी के गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास बेसमेंट धंसने से 4 कारें मलबे में समा गईं।MP के रायसेन में बेतिया नदी ओवरफ्लो होने से कई गावों में बाढ़ आ गई है।हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक मानसून ने 170 लोगों की जान ली हिमाचल प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश ने 20 जून से अब तक 170 लोगों की जान ली है। इनमें से 94 मौतें लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, बादल फटने और बिजली जैसी बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण हुई हैं। 76 लोग बारिश के कारण सड़क हादसों में मारे गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी बारिश से 31 जुलाई को सुबह 10 बजे तक 301 सड़कें बंद हैं, 436 बिजली ट्रांसफॉर्मर बाधित हैं और 254 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।शिवपुरी में माधव टाइगर रिजर्व की सांख्य सागर झील ओवरफ्लो हो गई है।गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी का बेसमेंट ढह गया। वहां खड़ी 4 गाड़ियां मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।मलबे में दबी गाड़ियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।अगले दो घंटे के दौरान पूरी दिल्ली में बारिश की संभावना दिल्ली-NCR में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी है। आज सुबह जनपथ, लाजपत नगर और मिंटो ब्रिज क्षेत्र सहित कई इलाकों में बारिश हुई। IMD ने अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली में फिर से बारिश की संभावना जताई है। बारिश से तापमान में भी गिरावट हो रही है। दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम है। इसके अलावा NCR के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।बारिश का पानी दुकानों में भी घुस रहा है, इससे दुकानदार परेशान हैं।गाजियाबाद में गुरुवार सुबह सड़क पर पानी भरने से ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।यूपी के गाजियाबाद में रात भर भारी बारिश के कारण कई इलाकों में दो से तीन फीट पानी भर गया।पंजाब में अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहने वाला है। बुधवार सुबह कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली। गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और पठानकोट जिलों के कुछ हिस्सों में 3 जुलाई से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रातभर बारिश हुई। इससे चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के पंडोह में दोबारा बंद हो गया है। वहीं मनाली में भी बारिश के कारण रात को नेहरू कुंड का जलस्तर बढ़ गया। ब्यास का जलस्तर भी बढ़ गया था।मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश का दौर तो थम गया, लेकिन हालात अब भी बिगड़े हुए हैं। बुधवार को गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना समेत कई जिलों में सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया। कई रास्ते बंद रहे तो नर्मदा समेत अन्य नदियां उफान पर रहीं। इससे रास्ते भी बंद हो गए। गुरुवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी में स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी।राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। गुरुवार को भी कई जगह भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 6 में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बरसात की चेतावनी के चलते 13 जिलों के स्कूलों में आज छुट्‌टी है। वहीं, बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई।बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। आज यानी गुरुवार को 14 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।गुरुवार को गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद सहित 6 जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।40kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। पिछले 48 घंटों में बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों को छोड़ दें तो बाकी जगहों पर ज्यादा बारिश नहीं हुई है। 28 जुलाई तक प्रदेश में 603mm औसत बारिश हुई थी। 28 और 30 जुलाई के बीच सिर्फ 20mm बारिश ही दर्ज की गई।हरियाणा में आज 7 जिलों में बारिश हुई, इनमें पानीपत, अंबाला, फरीदाबाद, पंचकुला, गुरुग्राम, करनाल और नूंह शामिल हैं। वहीं यमुनानगर में फैजपुर मस्जिद के पास 21 लाख की लागत से बना स्टड बारिश में टूट गया। बरसात के तेज बहाव में ये स्टड दो हिस्सों में बंट गया।महिला ने चोरी कर ₹315 करोड़ कमाए, 28 बार जेल गई; जानिए 5 रोचक खबरेंशाह ने कहा- मैं जवाब दे रहा हूं, उन्हें क्यों बुलाना; विपक्ष ने वॉकआउट कियागुजरात के गिर फॉरेस्ट में मशहूर थी दोनों की दोस्ती, 35-40 किमी के क्षेत्र में राज था इनकापटना-लखीसराय में बारिश, 14 जिलों में अलर्टइंदौर में इस जुलाई में कोटे से आधी बारिशगाजियाबाद में अचानक जमीन धंसी, 4 गाड़ियां समाईंसीकर के पाटन में 6 इंच से ज्यादा बारिशगाजियाबाद में रात में बारिश से कई इलाकों में जलभरावकमजोर पड़ा मानसून, 2 दिन में सिर्फ 20MM बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Bihar Mausam Himachal Flood Landslide Uttarakhand Mumbai Rain Rajasthan Delhi MP Rain Alert

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सावधान! पटना, मुंगेर... 26 जिलों में बारिश से बाढ़ का खतरा, नदियों में उफानसावधान! पटना, मुंगेर... 26 जिलों में बारिश से बाढ़ का खतरा, नदियों में उफानBihar Weather Today: पटना, मुंगेर... 26 जिलों में बाढ़-बारिश का खतरा, पानी से लबालब हुए बांध...नदियों में उफान
Read more »

लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद: MP में बाढ़ के हालात, राजस्थान के जालोर में 136mm बारिश; हिमाचल में ...लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद: MP में बाढ़ के हालात, राजस्थान के जालोर में 136mm बारिश; हिमाचल में ...IMD Weather Forecast and Warnings Tracker State Wise Update.
Read more »

कंगना नहीं तो गांववाले ही सही! मंडी में बाढ़ के बाद एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए लोग, राशन इकट्ठा कर घर-घर पहुंचायाकंगना नहीं तो गांववाले ही सही! मंडी में बाढ़ के बाद एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए लोग, राशन इकट्ठा कर घर-घर पहुंचायाHimachal Pradesh के मंडी में बादल फटने से बाढ़ का प्रकोप जारी है. ऐसे में बाढ़ और लैंडस्लाइड से Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राजस्थान में भारी बारिश, 6 की मौत: MP के 4 जिलों में बाढ़; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, वाराणसी म...राजस्थान में भारी बारिश, 6 की मौत: MP के 4 जिलों में बाढ़; लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, वाराणसी म...हिमाचल प्रदेश के 20 जून मानसून की एंट्री से लेकर 13 जुलाई तक 98 लोगों की मौत बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड की घटनाओं में हो चुकी है। राज्य में अबतक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 90 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह
Read more »

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, इन पांच जिलों में बारिश का येले अलर्टराजस्थान में मौसम ने ली करवट, इन पांच जिलों में बारिश का येले अलर्टRajasthan Weather Live: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, बाढ़ जैसे हालात बरकरार, 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Read more »

राजस्थान-MP में बाढ़ के हालात, 18 जिलों में स्कूल बंद: सवाई माधोपुर में पुलिया बही, घरों में पानी भरा; हिमा...राजस्थान-MP में बाढ़ के हालात, 18 जिलों में स्कूल बंद: सवाई माधोपुर में पुलिया बही, घरों में पानी भरा; हिमा...कोलकाता में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में गुरुवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:26:41