कोलकाता में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में गुरुवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain...
सवाई माधोपुर में पुलिया बही, घरों में पानी भरा; हिमाचल में 357 सड़कें बंददेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और बाकी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां श्योपुर को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं। बुधवार सुबह से रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इधर, हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे 20 लोगों को बचाया गया। मंडी में अभी भी 254 सड़कें बंद हैं। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में 357 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।मंडी में सोमवार को भारी बारिश के चलते घरों के बीच से नाला बह रहा था। हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने के बाद सड़कों पर मलबा आ गया। मंगलवार को भी स्थिति वही बनी रही।मध्य प्रदेश के रायसेन में मंगलवार को तेज बारिश से बाढ़ के हालत बन गए।राजस्थान के सवाई माधोपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान पुराने शहर में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए घुटनों तक पानी से गुजरे।मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है।देश-भर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए.
..मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनकगंज थाना इलाके के गेंडे वाली रोड पर मंगलवार को घर का एक हिस्सा गिर गया था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हिमाचल के कई जिलों में बुधवार को बारिश का अलर्ट है।मध्य प्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। शिवपुरी में कई लोग बाढ़ में फंसे हैं। इनको रेस्क्यू करने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुबह से ही बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना है।हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू में मंगलवार देर रात आनी के पास सैंज ओट नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी 3 गाड़ियां आ गईं। इससे एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार से ही तेज बारिश हो रही है। इसके चलते तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।MP के अशोकनगर जिले की भटौली गांव में बाढ़ में फंसे चार लोगों को रात में सुरक्षित निकाल लिया गया।एसडीआरएफ की टीम के साथ कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी विनीत कुमार जैन मौके पर पहुंचे और चारों युवकों की सुरक्षित निकालकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके बाद घर भेज दिया।राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गलोद के मुख्य गेट के सामने भी दो-दो फीट तक पानी भरा है। इस बीच से निकलकर टीचर्स स्कूल पहुंचे।श्योपुर में सीप नदी उफान पर है। यहां मानपुर में सरकारी अस्पताल में पानी भर जाने के कारण 12 मरीज फंस गए। एसडीईआरएफ की टीम ने सभी को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर बोदल में NH-552 पर स्थित औगाड़ पुलिया बह गई। इससे MP के श्योपुर का संपर्क कट गया।जयपुर में बुधवार सुबह तेज बारिश के साथ अंधेरा छा गया। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। जलमहल का भी जलस्तर बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह जलमहल का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई दिया।अमरनाथ यात्रा आज के लिए रोक दी गई है। पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से किसी भी श्रद्धालु को आगे नहीं जाने दिया गया। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि सुबह से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे रास्ते फिसलन भरे और खतरनाक हो गए हैं।जम्मू-कश्मीर के डोडा में गांडोह और थथरी इलाकों में बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के बाद धरहाली और सकतोह नदियों में पानी बढ़ गया है।झारखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ा है। खासकर संथाल परगना और उसके आसपास के जिलों में झमाझम हुई है। राज्य में सबसे अधिक वर्षा धनबाद जिले के टूंडी क्षेत्र में हुई, जहां 174 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज रांची, कोल्हान समेत 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।पंजाब में आज 72 तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिन भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 3 अगस्त के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में 30 घंटे से बारिश हो रही है। प्रदेश में इससे जान व माल दोनों का नुकसान हुआ है। भारी बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ की घटनाएं देखने को मिली है। मंडी शहर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रदेश में इससे 357 से ज्यादा सड़कें, 700 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 179 से ज्यादा पेयजल योजनाएं ठप पड़ी है। अकेले मंडी जिला में 254 सड़कें और 540 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। मौसम विभाग ने आज भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद बाढ़, जल भराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को सबसे ज्यादा गाजीपुर में 113mm बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते 24 साल बाद जुलाई में सोनभद्र का रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है। बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई है। मंगलवार को नोएडा में तेज बारिश के चलते सड़कों पर 2-3 फीट पानी भर गया। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में हुई बारिश में सड़क पर खड़ी एक कारोबारी की मर्सिडीज डूब गई। बनवाने में 5 लाख का खर्च आया है। अब मुआवजे के लिए कारोबारी ने नगर निगम को नोटिस भेजा है।मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने 6 जिले- नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम केंद्र जयपुर ने बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और अन्य 24 जिलों में यलो अलर्ट है। आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। इधर, मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर शहर में हो रही बरसात से बाढ़ के हालात हो गए हैं। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। कई सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं। बुधवार सुबह से रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं।सवाई माधोपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान पुराने शहर में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली। लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए घुटनों तक पानी में से गुजरे। सवाई माधोपुर में मंगलवार को तेज बारिश के बाद पुराने शहर स्थित फलमंडी में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। बालोतरा जिले की चौथी फाटक के पास मंगलवार सुबह बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूणी नदी में बह गई। ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। रेवा नदी का जलस्तर बढ़ने से भवानीमंडी के कई गांवों का संपर्क कट गया है। जिला कलेक्टर और एसपी को भी यहां पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पिछले 24 घंटों में हुई अच्छी बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।कोटा में लगातार बारिश के चलते बारां-झालावाड़ हाईवे पर स्थित बपावरखुर्द के पास परवन नदी की पुलिया पर 4 फीट पानी आ गया।पाकिस्तान के DGMO ने गुहार लगाई- बस करो, अब ज्यादा मार झेलने की ताकत नहींलोकसभा में शाह बोले- हमले के दिन प्लानिंग की, 3 महीने ट्रैक किया, फिर घेरकर माराराहुल ने मेज पर हाथ मारा, प्रियंका की स्पीच के दौरान लगे हिंदू-हिंदू के नारे; नड्डा ने खड़गे से माफी मांगी15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह राय रखेंगे; पिछली मीटिंग में दो पूर्व CJI शामिल हुए थेलखनऊ में तेज बारिश हुईकांग्रेस बोली- 56 करोड़ की सड़क इसी बारिश में बहीचित्तौड़गढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावनानागौर में बादल छाए, कल से बारिश की संभावना
बीरभूम नदिया मुर्शिदाबाद उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में गुरुवार तक भार Bihar Himachal Flood | Uttarakhand Mumbai Rajasth
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान के 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात, बांधों से पानी छोड़ा, डूबने से म...Rajasthan Monsoon Rain Forecast Today Update News Jaipur Meteorological Center राजस्थान में कल पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में कल 2 इंच तक पानी बरसा। बारिश के कारण पूर्वी हिस्सों में जहां लोगों को गर्मी से राहत रही, वहीं पश्चिमी जिलों में धूप निकलने से2 inches of rain in eastern...
Read more »
स्कूल के कक्षा-कक्षों तक जाए तो कैसे, भरा पानी: बालाथल स्कूल में पहली बारिश से स्कूल में पानी भरा, चारदीवार...उदयपुर के वल्लभनगर ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में पहली बारिश में पानी भर जाने से स्कूल के कक्षा-कक्ष तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
Read more »
Sawai Madhopur News | अंधेरे में डूबा हादसा, सुबह मिली लाश!सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र स्थित गलवा नदी की जगमोदा-शेरसिंहपुरा पुलिया से बीती रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर नदी में गिर गई.
Read more »
एमपी के 4 जिलों में बाढ़, घरों में पानी भरा: आज 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; छतरपुर में पिकअप बही, एक की...मध्यप्रदेश के 4 जिले- छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात है। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में तो धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Read more »
राजस्थान में मौसम ने ली करवट, इन पांच जिलों में बारिश का येले अलर्टRajasthan Weather Live: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, बाढ़ जैसे हालात बरकरार, 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Read more »
सवाई माधोपुर में रविवार को हल्की बारिश, भारी बारिश का अलर्टसवाई माधोपुर जिले में रविवार को अधिकांश भागों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर के लिए सोमवार से बुधवार तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read more »
