मध्यप्रदेश के 4 जिले- छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात है। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में तो धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
आज 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; छतरपुर में पिकअप बही, एक की मौतमध्यप्रदेश के 4 जिले- छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में तो धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।सोमवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलेगा। कुल 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे पहले रविवार को गुना में 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। श्योपुर में सवा इंच, खरगोन-टीकमगढ़ में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा जबकि पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, सागर, बालाघाट, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा समेत कई जिलों में भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर बना रहा। रात में भी पानी गिरा।रविवार को छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। इसमें सवार दो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। छतरपुर के खजुराहो में रनगुवां बांध के 15 गेट खोल दिए गए। शिवपुरी में उफनते नाले को पार करते वक्त तीन युवक बाइक समेत बह गए। पेड़ों की डालियों को पकड़ने पर उनकी जान बची। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उनको बाहर निकाला। खजुराहो में पुल टूटने से देवगांव-देवरा मार्ग बंद हो गया। छतरपुर-पन्ना जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। बिजली के 6 खंभे बह जाने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। टीकमगढ़ में पुरानी टिहरी रोड पर बने पुल के बगल की दीवार और पेड़ गिर गया। हनुमान सागर तालाब ओवरफ्लो हो गया। वार्ड नंबर 20 की शिव शक्ति कॉलोनी में घरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। अशोकनगर में आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में करीब 4 फीट तक पानी भर गया। दुकानों में रखी सब्जी बह गई। कुंडेश्वर में नवोदय विद्यालय की कैंटीन सहित क्लास रूम में 3 फीट तक पानी भर गया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। जमडार नदी के उफान पर होने से टीकमगढ़-ललितपुर रोड बंद हो गया।छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया। हादसे में यूपी के ललितपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य लोगों ने गाड़ी का कांच तोड़कर अपनी जान बचाई।गुना में रविवार को करीब दो इंच बारिश हो गई। इससे पुरानी छावनी में सड़कों पर पानी भर गया। आवाजाही बंद रही। शिवपुरी में नाले को पार करते वक्त तीन युवक बाइक समेत बह गए। पेड़ों की डालियों को पकड़ने पर उनकी जान बची।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की भी एक्टिविटी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले दो दिन तक पश्चिमी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ेगा।भोपाल में जुलाई में खूब बारिश होती है। यहां एक ही महीने में 1031.
4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 में हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। साल 2024 में पूरे जुलाई महीने में 15.70 इंच बारिश हुई थी। भोपाल में जुलाई महीने में एवरेज 15 दिन बारिश होती है यानी हर दूसरे दिन पानी बरसता है। महीने की एवरेज बारिश 367.7 मिमी यानी 14.4 इंच है। बारिश के चलते दिन का तापमान 30 और रात में पारा 25 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है।इंदौर की बात करें तो 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 27 जुलाई 1913 को हुई थी। वर्ष 1973 में पूरे महीने 30.5 इंच पानी गिरा था। बारिश के चलते यहां भी तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। इंदौर में महीने की एवरेज बारिश 12 इंच है। एवरेज 13 दिन यहां बारिश होती है। पिछले साल इंदौर में पूरे महीने 8.77 इंच बारिश हुई थी।चारों बड़े शहरों में जबलपुर ऐसा है, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। वर्ष 1930 में यहां करीब 45 इंच पानी बरसा था जबकि 30 जुलाई 1915 को 24 घंटे की सर्वाधिक 13.5 इंच बारिश हुई थी। 2013 और 2016 में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।ग्वालियर में कम बारिश का ट्रेंड भोपाल, इंदौर और जबलपुर की तुलना में ग्वालियर में जुलाई के महीने में सबसे कम बारिश होती है। पिछले 10 साल में 6 बार ऐसा हुआ, जब 8 इंच से कम पानी गिरा हो जबकि यहां की एवरेज बारिश 9 इंच के करीब है। ग्वालियर में वर्ष 1935 में महीने की सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। तब 623.3 मिमी यानी 24.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस बार बारिश के अच्छे संकेत हैं। मानसून की दस्तक के साथ यहां तेज बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश की बात करें तो 12 जुलाई 2015 को 190.6 मिमी यानी साढ़े 7 इंच पानी बरसा था। ग्वालियर में जुलाई के महीने में एवरेज 11 दिन बारिश होती है।उज्जैन में पूरे जुलाई महीने में 36 इंच बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड है। इतनी बारिश साल 2015 में हुई थी। 2023 में 21 इंच से ज्यादा पानी गिर गया था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 19 जुलाई 2015 को 12.55 इंच हुई थी। उज्जैन में जुलाई की औसत बारिश 13 इंच है। महीने में 12 दिन पानी बरसता है।स्ट्रॉन्ग सिस्टम की बदौलत मध्यप्रदेश में 1 महीने के अंदर ही कोटे की 45% यानी औसत 17.4 इंच बारिश हो गई है। निवाड़ी में कोटा फुल हो चुका है। यहां 102% पानी गिर चुका है। टीकमगढ़ में 90 फीसदी बारिश हुई है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से-जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर के साथ नर्मदापुरम ग्वालियर-चंबल संभाग की तस्वीर भी बेहतर है, लेकिन इंदौर-उज्जैन पिछड़े हुए हैं। यहां के 15 जिलों में से 10 में दस इंच से कम पानी गिरा है।पाली शहर में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टियांअंबाला में आधा घंटे बारिश में कई इलाके जलमग्नसवाई के सभी रेनगेज सेंटर पर औसत 46.95MM बारिश दर्जएमपी के 4 जिलों में बाढ़, घरों में पानी भरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों मे अलर्टChhattisgarh Weather: 24 घंटे में बदलेगा छत्तीसगढ़ की मौसम! रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित इज जिलों में बारिश का अलर्ट
Read more »
आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »
कौशांबी में DM ऑफिस के बाहर पानी भरा: गोंडा में 2 घंटे तेज बारिश, 30 जिलों में अलर्ट; यूपी में 56 जिलों तक ...Uttar Pradesh (UP) Weather Tracker, Monsoon Rainfall District Wise IMD Forecast Update उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से शुरू होकर मानसून का प्रभाव तराई, मध्य और पश्चिमी इलाकों में भी दिखा। प्रयागराज, मिर्जापुर, अमेठी, उन्नाव आदि में बादल जमकर बरसे। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश हुई।...
Read more »
ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश: यूपी के 20 जिलों भारी बारिश का अलर्ट, जालौन में बिजली से 7 बकरियां ...यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज मौसम विभाग ने पश्चिम के 10 जिलों में हल्की बारिश तो तराई-पश्चिम के 20 जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट है। मानसूनी बारिश का दायरा पूरब और तराई होते हुए अब पश्चिम तक पहुंच चुकायूपी के 40 जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 15 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। UP Monsoon Updates Rain...
Read more »
MP के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में जमकर बरसेगा पानी16 जिलों में बुधवार को हैवी रेन का अलर्ट है. भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं. मंगलवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है.
Read more »
सावधान! पटना, मुंगेर... 26 जिलों में बारिश से बाढ़ का खतरा, नदियों में उफानBihar Weather Today: पटना, मुंगेर... 26 जिलों में बाढ़-बारिश का खतरा, पानी से लबालब हुए बांध...नदियों में उफान
Read more »
