MP में गरबा को लेकर सियासत, BJP नेता बोले- सनातन अपना लें, जनेऊ पहन लें, अम्मी-अब्बू संग आएं

Bhopal Garba Controversy News

MP में गरबा को लेकर सियासत, BJP नेता बोले- सनातन अपना लें, जनेऊ पहन लें, अम्मी-अब्बू संग आएं
Mp Bjp Leader On GarbaNavratri 2025Garba Events In Bhopal
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

Bhopal Garba Controversy: भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने नवरात्रि को लेकर कहा कि यह सनातन का पर्व है. इन 9 दिनों मां शक्ति की आराधना की जाती है. इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं. वे लोग हमारे त्योहारों में आते ही क्यों हैं और अगर उन्हें आना हैं, तो वे सनातन अपना लें और जनेऊ धारण कर लें.

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता, भोपाल. मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. गैर-हिंदुओं को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. कोई जनेऊ धारण करने की बात कर रहा है, तो कोई अम्मी-अब्बू और खाला के साथ गरबा पंडालों में जाने की नसीहत दे रहा है.

यहां तक कि गरबा पंडाल आयोजकों को भी गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर खुलेआम चेतावनी दी जा रही है. नेताओं के बयानों ने नवरात्रि से पहले गरबा को लेकर सियासी पारा बढ़ा दिया है. नवरात्रि का पर्व आने वाला है. 22 सितंबर से यह पर्व शुरू है. हिंदू मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना करते हैं. नवरात्रि पर गरबे का बड़ा महत्व होता है. जगह-जगह गरबा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लेकिन राजधानी भोपाल में इसपर एक अलग ही तरह का विवाद छिड़ा हुआ है. गरबे में भाईजान की एंट्री को लेकर एक तरफ हिंदू संगठन चेतावनी दे रहे हैं कि कोई भी गैर-हिंदू गरबे में दिखाई दिया, तो उसे बजरंग दल की शैली में जवाब दिया जाएगा. वहीं भाजपा नेता भी अलग-अलग बयान दे रहे हैं. भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि यह सनातन का पर्व है. मां शक्ति की उपासना की जाती है. इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं. वे लोग हमारे त्योहारों में आते ही क्यों हैं और अगर आना हैं, तो सनातन अपना लो, जनेऊ धारण करो. इतना ही नहीं, भाजपा विधायक ने आगे कहा कि चार-पांच पीढ़ी ऊपर देखेंगे, तो इनके पूर्वज भी सनातनी ही निकलेंगे. भाईजान की एंट्री पर लगे बैन नवरात्रि से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में गरबा पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. बीजेपी नेताओं ने गरबा पंडालों में दूसरे धर्म के लोगों पर बैन लगाने की मांग की है. भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने पंडालों में भाईजान की एंट्री पर बैन लगाने की बात कही, तो इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि आयोजक गरबा पंडालों में एंट्री से पहले आईडी चेक करें. नवरात्रि पर घर वापसी अभियान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि नवरात्रि पर घर वापसी अभियान चला रहे हैं. हम तो अब सनातन का प्रचार-प्रसार तेजी से बढ़ा रहे हैं. गरबे में कोई भी आए, आपत्ति नहीं है. जो लोग ईसाई, मुसलमान बन गए हैं, अगर वे सनातन धर्म में वापसी करते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. अकेले लड़के क्यों आ रहे हैं, अपनी बहन, अब्बा-अम्मी को भी लेकर आएं. वे आएं, उन्हें गंगाजल पिलवाएंगे. जय श्रीराम, जय गुरुनानक के नारे लगवाएंगे. दुर्गा जी की आरती करवाएंगे. तिलक लगाएंगे. कब तक दूर-दूर रहेंगे, आ जाएं सभी लोग, सनातन में उनका स्वागत है. माहौल खराब करने के लिए बयानबाजी वहीं गरबा को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी नेता त्योहारों से पहले जान-बूझकर इस तरह की बयानबाजी करते हैं. भाजपा के लोग माहौल खराब करने के लिए बयानबाजी करते हैं. जब मुस्लिम गरबे में जाता ही नहीं है, उसका गरबे से कोई लेना-देना ही नहीं है, नवरात्रि मनाता ही नहीं है, तो फिर क्यों हम धर्म परिवर्तन कर लें. बीजेपी अभियान चलाए, परिचय पत्र चेक करें, आधार चेक करें. सरकार आपकी है, कानून आपका है, अगर कोई जान-बूझकर ऐसा करता है और गरबा कार्यक्रम में घुसता है, तो उसपर कार्रवाई कीजिए. माहौल बनाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जाती है. हमारा गरबे से कोई लेना-देना नहीं है. मुस्लिम समाज को कोई समिति आमंत्रण नहीं भेजती है. मुस्लिमों को भी गरबे में नहीं जाना चाहिए. जबा मना है, तो नहीं जाना चाहिए. गरबा कार्यक्रमों में फिल्मी गाने बैन बताते चलें कि खंडवा में इस बार नवरात्रि पर गरबा कार्यक्रमों में न फिल्मी गाने बजेंगे और न ही महिलाएं बैकलेस ड्रेस पहन सकती हैं. गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर भी बैन लगाया गया है. आयोजक खुद सुरक्षा इंतजाम करेंगे. संस्कृति, देशभक्ति और नारी शक्ति पर फोकस रहेगा. हिंदू संगठनों ने कहा कि अगर सनातन धर्म के त्योहारों का मजाक बना, तो जिसकी करनी होगी, वही भुगतेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Mp Bjp Leader On Garba Navratri 2025 Garba Events In Bhopal Local 18 Mp News Bhopal News Garba Muslim Entry Ban भोपाल गरबा पंडाल विवाद भोपाल गरबा कार्यक्रम विवाद गरबा पर बीजेपी नेताओं के बयान गरबा मुस्लिम एंट्री बैन लोकल 18 एमपी न्यूज भोपाल न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अब से कुछ देर बाद धार आएंगे प्रधानमंत्री: भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे; 3 लाख रोजग...अब से कुछ देर बाद धार आएंगे प्रधानमंत्री: भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे; 3 लाख रोजग...PM Narendra Modi Dhar PM Mitra Park Live Photos Videos Update; Follow PM Modi Birthday, Mohan Yadav, Kailash Vijayvargiya, BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Narendra Modi Birthday: গুজরাট মডেল থেকে মেক ইনি ইন্ডিয়া, মোদীর জন্মদিন জেনে নিন তাঁর সম্পর্কে ১০ গুরুত্বপূর্ণ তথ্যNarendra Modi Birthday: গুজরাট মডেল থেকে মেক ইনি ইন্ডিয়া, মোদীর জন্মদিন জেনে নিন তাঁর সম্পর্কে ১০ গুরুত্বপূর্ণ তথ্যBJP celebrates Narendra Modi 75th birth day all over country
Read more »

मीनाताई ठाकरेंच्या पुतळ्यावर रंग फेकल्यानंतर भाजपाकडून पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले 'निश्चित यामागे....'मीनाताई ठाकरेंच्या पुतळ्यावर रंग फेकल्यानंतर भाजपाकडून पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले 'निश्चित यामागे....'BJP on Meenatai Thackeray Statue: मीनाताई ठाकरे यांच्या पुतळ्यावर लाल रंग फेकल्यानंतर दादरमधील शिवाजी पार्क परिसरात तणाव निर्माण झाला आहे.
Read more »

BJP leader adult Video: নাবালিকার সঙ্গে যৌন সঙ্গম! আদরে মাখামাখি বিছানায় ঠোঁটে ঠোঁট-হাতে হাত! মুহূর্ত ভাইরাল বিজেপি নেতার সেক্স ভিডিয়ো...BJP leader adult Video: নাবালিকার সঙ্গে যৌন সঙ্গম! আদরে মাখামাখি বিছানায় ঠোঁটে ঠোঁট-হাতে হাত! মুহূর্ত ভাইরাল বিজেপি নেতার সেক্স ভিডিয়ো...BJP Leader Gaurishankar Agrahari Expelled After Video With Minor Surfaces
Read more »

'त्यावेळी राज ठाकरेंनी आपली पेन्सिल...'; शाह पिता-पुत्राच्या व्यंगचित्रावरुन भाजपाचा थेट सवाल'त्यावेळी राज ठाकरेंनी आपली पेन्सिल...'; शाह पिता-पुत्राच्या व्यंगचित्रावरुन भाजपाचा थेट सवालBJP On MNS Chief Raj Thackeray Caricature Of Amit Shah Jay Shah: अमित शाह आणि जय शाह यांना भारत पाकिस्तान सामन्यावरुन डिवचणाऱ्या राज ठाकरेंना भाजपाचं उत्तर
Read more »

'कांग्रेस छोड़कर BJP में आना चाहते थे MLA चौधरी...',BJP सांसद का बड़ा दावा'कांग्रेस छोड़कर BJP में आना चाहते थे MLA चौधरी...',BJP सांसद का बड़ा दावाHimachal Politics: 'BJP में आना चाहते थे कांग्रेस MLA राम कुमार चौधरी', BJP सांसद हर्ष महाजन का बड़ा दावा, CBI रेड का था डर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:41:01