'विपक्षी गठबंधन बिहार की सत्ता में आया तो बड़े पैमाने पर घुसपैठ होगी' अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?

Amit Shah News

'विपक्षी गठबंधन बिहार की सत्ता में आया तो बड़े पैमाने पर घुसपैठ होगी' अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?
Amit Shah BiharBihar Amit ShahAmit Shah News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 'इंडिया' गठबंधन के 'झूठे विमर्श' का पर्दाफाश करें। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष के सत्ता में आने पर बिहार 'घुसपैठियों से भर जाएगा।' अमित शाह ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को बांग्लादेशी घुसपैठियों की रक्षा करने का प्रयास...

सासाराम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के वोट चोरी संबंधी 'झूठे विमर्श' का पर्दाफाश करने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो राज्य 'घुसपैठियों से भर जाएगा।' भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले पटना से लगभग 50 किलोमीटर दूर डिहरी ऑन सोन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का जिक्र करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया, 'आप जानते हैं कि इसका उद्देश्य क्या था? इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की रक्षा करना था।' अमित शाह के निशाने पर राहुल गांधी और लालू यादव अमित शाह ने कहा, 'आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए, हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि यदि वे सत्ता में आ गए तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा।' उन्होंने गांधी के वोट चोरी के आरोप को भी 'झूठा विमर्श' करार दिया और कहा कि उन्होंने पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।'एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना समृद्ध होगा'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा। लालू परिवार पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। रोहतास जिले के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राजद और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं। इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती। अगर युवाओं को आगे बढ़ना है और बिहार को विकास की राह पर ले जाना है तो आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस क्षेत्र की 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाएं।वोट अधिकार यात्रा को 'घुसपैठिए बचाओ यात्रा' बताया अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को 'घुसपैठिये बचाओ यात्रा' बताया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार होना चाहिए, क्या उन्हें राशन या आयुष्मान कार्ड मिलना चाहिए? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, उनकी जानकारी हर घर तक पहुंचाएं। अमित शाह ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि ये लोग अगर सत्ता में आते हैं तो घुसपैठिए बढ़ेंगे।बिहार सरकार की ओर से हाल ही में की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाई गई है। भ्रष्टाचार करने वाले बिहार की भलाई नहीं कर सकते हैं; बिहार का भविष्य एनडीए है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने जो काम किए, लालू यादव पूरे जीवन में उतना नहीं कर सकते हैं। इन्होंने चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया और जेल में घोटाला किया। एक ओर भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी सरकार है, जिस पर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं हैं।.

सासाराम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के वोट चोरी संबंधी 'झूठे विमर्श' का पर्दाफाश करने के लिए कहा। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो राज्य 'घुसपैठियों से भर जाएगा।' भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले पटना से लगभग 50 किलोमीटर दूर डिहरी ऑन सोन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का जिक्र करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया, 'आप जानते हैं कि इसका उद्देश्य क्या था? इसका उद्देश्य बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की रक्षा करना था।'अमित शाह के निशाने पर राहुल गांधी और लालू यादवअमित शाह ने कहा, 'आपको पूरे राज्य में जाना चाहिए, हर घर में जाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि यदि वे सत्ता में आ गए तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा।' उन्होंने गांधी के वोट चोरी के आरोप को भी 'झूठा विमर्श' करार दिया और कहा कि उन्होंने पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी जब उन्होंने आरोप लगाया था कि हम अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।'एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना समृद्ध होगा'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा। लालू परिवार पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। रोहतास जिले के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राजद और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं। इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती। अगर युवाओं को आगे बढ़ना है और बिहार को विकास की राह पर ले जाना है तो आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस क्षेत्र की 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाएं।वोट अधिकार यात्रा को 'घुसपैठिए बचाओ यात्रा' बतायाअमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को 'घुसपैठिये बचाओ यात्रा' बताया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार होना चाहिए, क्या उन्हें राशन या आयुष्मान कार्ड मिलना चाहिए? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, उनकी जानकारी हर घर तक पहुंचाएं। अमित शाह ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि ये लोग अगर सत्ता में आते हैं तो घुसपैठिए बढ़ेंगे।बिहार सरकार की ओर से हाल ही में की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाई गई है। भ्रष्टाचार करने वाले बिहार की भलाई नहीं कर सकते हैं; बिहार का भविष्य एनडीए है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने जो काम किए, लालू यादव पूरे जीवन में उतना नहीं कर सकते हैं। इन्होंने चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया और जेल में घोटाला किया। एक ओर भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी सरकार है, जिस पर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Amit Shah Bihar Bihar Amit Shah Amit Shah News Amit Shah Bihar News अमित शाह बिहार बिहार अमित शाह अमित शाह समाचार अमित शाह बिहार समाचार अमित शाह

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 21:52:57