MP में महंगी हुई बिजली... 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, 150 यूनिट के बाद बढ़ेगा बिल

MP Electricity Tariff Hike News

MP में महंगी हुई बिजली... 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, 150 यूनिट के बाद बढ़ेगा बिल
Madhya Pradesh Power Rates 2026Electricity Bill Increase MPMP New Electricity Rates April 1
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से महंगाई का झटका लगने वाला है. राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में करीब 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. हालांकि 100 यूनिट तक राहत बरकरार रहेगी, लेकिन 150 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत करने वालों का बिल बढ़ेगा.

मध्य प्रदेश की जनता को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है. रसोई गैस और अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के बीच अब बिजली दरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ जारी किया है, जिसके तहत बिजली दरों में करीब 4.

80 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. इसका असर प्रदेश के करीब डेढ़ करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. और पढ़ेंहालांकि आयोग ने निम्न दाब और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उनकी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके अलावा, 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह रियायत मिलती रहेगी. लेकिन 150 यूनिट से ज्यादा खपत करने वालों पर इस बढ़ोतरी का असर पड़ेगा.नई व्यवस्था के तहत 151 यूनिट का स्लैब पार करते ही प्रति यूनिट दर के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज भी बढ़ जाएगा. फिक्स्ड चार्ज को 28 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए प्रति 0.1 किलोवॉट कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं का कुल बिल बढ़ना तय है.अगर अलग-अलग खपत के हिसाब से देखें तो 150 यूनिट से ज्यादा खपत पर बिजली बिल करीब 1017 रुपए तक पहुंच सकता है, जो लगभग 4.94 प्रतिशत की वृद्धि है. वहीं 200 यूनिट से ज्यादा खपत पर बिल करीब 1696 रुपए तक हो सकता है, यानी करीब 5.30 प्रतिशत बढ़ोतरी. इसी तरह 250 यूनिट पर बिल लगभग 2183 रुपए , 300 यूनिट पर 2668 रुपए और 400 यूनिट से अधिक खपत पर बिल करीब 3689 रुपए तक पहुंच सकता है. Advertisement यह भी पढ़ें: इटावा: 1.60 लाख का बिजली बिल देख गरीब चाय वाले को आया हार्ट अटैक, मौत के बाद बवाल जानकारों का मानना है कि इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर गर्मियों के मौसम में होगा, जब एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ऐसे में ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भारी बिल का सामना करना पड़ सकता है.इसके अलावा, नई दरों में टाइम ऑफ डे व्यवस्था को भी प्रभावी किया गया है. इसके तहत शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच बिजली की खपत पर ज्यादा फीस देनी होगी. यानी पीक ऑवर्स में बिजली का इस्तेमाल महंगा पड़ेगा, जबकि दिन के समय बिजली इस्तेमाल करने पर कम खर्च आएगा. अनुमान है कि पीक टाइम में बिल 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.बिजली कंपनियों ने आयोग के सामने 10.19 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. कंपनियों का तर्क था कि पिछले वित्तीय वर्ष में उन्हें करीब 6,044 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए दरें बढ़ाना जरूरी है. हालांकि आयोग ने इस प्रस्ताव को कम करते हुए 4.80 प्रतिशत तक ही वृद्धि को मंजूरी दी. कुल मिलाकर, नई दरों के लागू होने के बाद मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अपने खर्च में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना होगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Madhya Pradesh Power Rates 2026 Electricity Bill Increase MP MP New Electricity Rates April 1 Power Tariff Hike India TOD Electricity Charges MP MP Electricity News Power Bill Increase

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP Board 5th, 8th Result 2026 LIVE: 1.30 बजे जारी होगा MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्टMP Board 5th, 8th Result 2026 LIVE: 1.30 बजे जारी होगा MP बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्टMP Board RSKMP 5th, 8th Result 2026 LIVE Updates: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. बोर्ड 1.30 रिजल्ट की घोषणा करेगी. इस दौरान परीक्षा में शामिल 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा.
Read more »

MP Board Class 5th Result 2026: दोपहर 1 बजे आएगा रिजल्ट​​MP Board Class 5th Result 2026: दोपहर 1 बजे आएगा रिजल्ट​​Madhya Board 5th Class Result 2026 Kab Aayega, Direct Link rskmp.
Read more »

क्या बांका के JDU MP गिरिधारी यादव की सदस्यता जाएगी? लोकसभा अध्यक्ष के नोटिस में MP दिनेश्वर कामत की भी है चर्चाक्या बांका के JDU MP गिरिधारी यादव की सदस्यता जाएगी? लोकसभा अध्यक्ष के नोटिस में MP दिनेश्वर कामत की भी है चर्चाजदयू सांसद गिरिधारी यादव को लोकसभा अध्यक्ष से नोटिस मिला है, जिससे उनकी सदस्यता पर सवाल उठ रहे हैं। सुपौल के सांसद दिनेश्वर कामत ने अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी।
Read more »

कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेशकोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेशकोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेश
Read more »

IPL 2026: केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, 150 की रफ्तार से करता है गेंदबाजीIPL 2026: केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, 150 की रफ्तार से करता है गेंदबाजीकोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को अपने साथ जोड़ा है। भारत के लिए खेल चुके सैनी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं।
Read more »

हरियाणा में एक और बैंक का घोटाला, नगर निगम के 150 करोड़ रुपये का गबन, रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तारहरियाणा में एक और बैंक का घोटाला, नगर निगम के 150 करोड़ रुपये का गबन, रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तारपंचकूला के कोटक महिंद्र बैंक में हुए करीब 150 करोड़ रुपये घोटाले में कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बैंक के रिलेशनशिम मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चार दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:21:02