हरियाणा में एक और बैंक का घोटाला, नगर निगम के 150 करोड़ रुपये का गबन, रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

Haryana News News

हरियाणा में एक और बैंक का घोटाला, नगर निगम के 150 करोड़ रुपये का गबन, रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
Haryana News In HindiKotak Mahindra BankKotak Mahindra Bank Scam
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 15 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

पंचकूला के कोटक महिंद्र बैंक में हुए करीब 150 करोड़ रुपये घोटाले में कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बैंक के रिलेशनशिम मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चार दिनों की रिमांड पर लिया गया है।

चंडीगढ़: नगर निगम पंचकूला के 150 करोड़ रुपये के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दलीप राघव को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया गया। एसीबी के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी जानकारी में बताया कि आरोपी राघव ने मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर नगर निगम को एफडीआर के संबंध में फर्जी रिपोर्ट भेजी थीं। जांच में सामने आया है कि घोटाले का मास्टरमाइंड बैंक का एक वरिष्ठ अधिकारी है। वो सेक्टर-11 शाखा का प्रमुख रह चुका है। फिलहाल वह बैंक में ऊंचे पद पर रहते हुए स्टडी लीव पर है। उसका मकान सेक्टर-2 पंचकूला में बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले उसके घर पर आयकर विभाग की छापेमारी भी हो चुकी है।150 करोड़ रुपये का भारी अंतरनगर निगम का दावा है कि उसके आधिकारिक रिकॉर्ड और कोटक महिंद्रा बैंक के रिकॉर्ड में 150 करोड़ रुपये का भारी अंतर है। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के प्रवक्ता ने कहा है कि अब तक की जांच के अनुसार सभी लेनदेन बैंकिंग नियमों के तहत हुए हैं। बैंक ने स्वयं भी पंचकूला पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और वह जांच में सहयोग कर रहा है।बैंक का आंकड़ा निगम के आंकड़ों से मेल नहीं खाताएसवीएसीबी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नगर निगम के दस्तावेजों में 16 सावधि जमा रसीदों के रूप में 145 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा थी, जिसकी परिपक्वता राशि 158 करोड़ रुपये से ज्यादा होनी चाहिए थी। हालांकि, बैंक विवरण के अनुसार खाते में अपेक्षित 50 करोड़ रुपये के बजाय केवल 2.

17 करोड़ रुपये ही दर्ज थे। बाद में बैंक ने शेष राशि 12.85 करोड़ रुपये बताई, जो निगम के आंकड़ों से मेल नहीं खाती। ब्यूरो ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Haryana News In Hindi Kotak Mahindra Bank Kotak Mahindra Bank Scam Kotak Mahindra Bank Scam Haryana हरियाणा समाचार हरियाणा न्यूज हरियाणा बैंक घोटाला कोटक महिंद्र बैंक कोटक महिंद्र बैंक घोटाला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिक्किम में भारी बारिश ने मचाया कहर, चुंगथांग में 150 से 200 पर्यटक फंसे; कई जगहों पर भूस्खलनसिक्किम में भारी बारिश ने मचाया कहर, चुंगथांग में 150 से 200 पर्यटक फंसे; कई जगहों पर भूस्खलनउत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चुंगथांग में 150-200 पर्यटक फंस गए हैं, जिन्हें आईटीबीपी कैंप और गुरुद्वारे में सुरक्षित रखा गया है।
Read more »

कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेशकोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेशकोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला ब्रांच में 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला, जांच के आदेश
Read more »

IPL 2026: केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, 150 की रफ्तार से करता है गेंदबाजीIPL 2026: केकेआर को मिला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, 150 की रफ्तार से करता है गेंदबाजीकोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को अपने साथ जोड़ा है। भारत के लिए खेल चुके सैनी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं।
Read more »

खान एवं भूतत्व विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओरखान एवं भूतत्व विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओरउप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के तय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। विभाग ने 3252 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है और 400 करोड़ रुपये कार्य विभागों और 150 करोड़ रुपये घाटों से प्राप्त होने की उम्मीद है। 10 से अधिक जिलों ने लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह किया है। इस दौरान 24 लोगों को बिहारी खनन योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार ने चार वृहद खनन ब्लाक का टेंडर किया है और जिन बंदोबस्तधारियों ने घाट सरेंडर कर दिए हैं उन्हें दोबारा नीलामी में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा।
Read more »

Suzuki अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी नया स्कूटर! टीजर में आकर्षक हेडलैंप की दिखी झलकSuzuki अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगी नया स्कूटर! टीजर में आकर्षक हेडलैंप की दिखी झलकसुजुकी मोटरसाइकल इंडिया अगले हफ्ते 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में अपना नया टू-व्हीलर लॉन्च करने जा रही है और माना जा रहा है कि यह या तो बर्गमैन स्ट्रीट 125 का फेसलिफ्ट मॉडल या बर्गमैन 150 हो सकता है। कंपनी ने नया टीजर जारी किया है, जिसमें बेहद आकर्षक हेडलाइट सेटअप दिख रा है। आइए, इस बारे में विस्तार से बताते...
Read more »

11 गांवों में सफलता के बाद पूरे पंजाब में नशा सर्वे का फैसला; होगी ड्रग एंड सोशियो इक्नामिक जनगणना11 गांवों में सफलता के बाद पूरे पंजाब में नशा सर्वे का फैसला; होगी ड्रग एंड सोशियो इक्नामिक जनगणनापंजाब सरकार पूरे राज्य में घर-घर नशा सर्वे कराएगी। 150 करोड़ रुपये की योजना से 28 हजार कर्मचारी तैनात होंगे। इसका उद्देश्य नशेड़ियों की पहचान, उनके उपचार और तस्करों पर कार्रवाई को मजबूत करना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:23:23