कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को अपने साथ जोड़ा है। भारत के लिए खेल चुके सैनी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्म अप मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी। इसकी वजह से वह आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। केकेआर की टीम को हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट मिल गया है। नवदीप सैनी केकेआर में शामिल हुएलंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सिंह केकेआर की टीम में शामिल हो गए हैं। सैनी एक समय आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज थे। उनकी सबसे तेज गेंद 152.
85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी। हरियाणा के करनाल में जन्मे सैनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। सैनी केकेआर की टीम के साथ पहले ही जुड़ गए थे। उन्होंने टीम के वॉर्म अप मैच में भी हिस्सा लिया था। View this post on Instagram A post shared by Kolkata Knight Riders भारत के लिए 21 मैच खेल चुके नवदीप सैनी33 साल के नवदीप सैनी भारत के लिए दो टेस्ट के साथ 8 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम कुल 23 विकेट हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में गाबा टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत में नवदीप सैनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा था। जब ऋषभ पंत ने विनिंग शॉट खेला था तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर सैनी ही थी। 2021 के बाद उन्हों टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। नवदीप सैनी का आईपीएल करियर कैसा रहा?नवदीप सैनी आईपीएल में दिल्ली के साथ ही आरसीबी और राजस्थान का हिस्सा रह चुके हैं। लेग में खेले 32 मैचों में उनके नाम 23 विकेट हैं। उनके बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर तीन विकेट है। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला 2023 में राजस्थान के लिए खेला था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 212, लिस्ट ए में 118 और टी20 क्रिकेट में 77 विकेट हैं।
Ipl 2026 Navdeep Saini Navdeep Saini Ipl Record नवदीप सैनी केकेआर हर्षित राणा हर्षित राणा रिप्लेसमेंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वो 3 दिग्गज जो खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल सीजन! टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यासIPL 2026: आज हम आपको बताने वाले हैं उन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में, जो शायद आईपीएल 2026 के बाद संन्यास ले लें।
Read more »
अभ्यास में 11 नंबर की जर्सी, मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी, भगदड़ में मरे फैंस को श्रद्धांजली देगी आरसीबीIPL 2026: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पिछले साल आरसीबी के सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्हें श्रद्धांजली देगी।
Read more »
IPL 2026: बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 से नाम वापस लियाIPL 2026 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Read more »
IPL 2026: एक दिन में मची उथल-पुथल, CSK, SRH और KKR को मिला रिप्लेसमेंट, तो DC और RCB को लगा बड़ा झटकाIPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से कई टीमों को झटका लग चुका है. CSK, SRH और KKR ने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. वहीं RCB और DC के खिलाड़ियों ने IPL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026: रिंकू सिंह बने कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तानआईपीएल 2026 से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है। यह घोषणा 'नाइट्स अनप्लग्ड 3.0' कार्यक्रम के दौरान की गई।
Read more »
IPL 2026 कैप्टंस मीट मुंबई में हुई: पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को RCB Vs SRHIndian Premier League (IPL) 2026 Captains BCCI Meeting Mumbai Update; Follow IPL 2026 Captains List, Match Schedule, Venue Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
