MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध

India News News

MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध
Nationalindia News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध

चीन और सियाचिन से जुड़े शक्सगाम घाटी में निर्माण गतिविधियों के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने जमीनी स्थिति में एकतरफा बदलाव के 'अवैध' प्रयास के खिलाफ मजबूती से अपना पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि निर्माण की खबरों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सरकार ने चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्हों साफ किया कि शक्सगाम घाटी ऐतिहासिल रूप से भारत का हिस्सा है। 1963 के तथाकथित चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को भारत ने कभी स्वीकार नहीं किया। इस समझौते के माध्यम से पाकिस्तान ने 'अवैध रूप से' इस क्षेत्र को चीन को सौंपने की साजिश की। #WATCH | On Chinese activities near Siachen, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We consider Shaksgam Valley to be our territory.

We have never accepted the so-called China-Pakistan boundary agreement of 1963 through which Pakistan unlawfully attempted to cede the area to… pic.twitter.com/z8atFy5m2T — ANI May 2, 2024 चीन के प्रयासों का कड़ा विरोध विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत ने लगातार अपनी अस्वीकृति व्यक्त की है। हमने जमीनी हकीकत में बदलाव के अवैध प्रयासों के खिलाफ चीनी पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। बता दें कि शक्सगाम घाटी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। फिलहाल यह भौगोलिक इलाका पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का हिस्सा है। हाल ही में आई यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम की रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय ने कहा, यह संस्था पहले भी अपनी रिपोर्ट जारी करती रही है। यूएससीआईआरएफ को एक पक्षपाती संगठन के रूप में जाना जाता है, जिसका अपना राजनीतिक एजेंडा है। यह संस्था वार्षिक रिपोर्ट के हिस्से के रूप में भारत से जुड़ा अपना दुष्प्रचार कर रही है। #WATCH | On The United States Commission on International Religious Freedom report, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "The USCIRF released their report 2024 yesterday. They have been releasing their reports earlier as well...The USCIRF is known as a biased… pic.twitter.com/UgH8zabr7O — ANI May 2, 2024 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमें कोई उम्मीद नहीं है कि यूएससीआईआरएफ भारत के सबसे बड़े चुनावी अभ्यास, यहां की विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझ सकेगा। चुनाव में हस्तक्षेप करने के प्रयासों में कभी सफलता नहीं मिलेगी। 2020 में 'रहस्यमयी सूचनाओं को चुराने' की कोशिश के कथित आरोपों के तहत ऑस्ट्रेलिया से निष्कासित किए गए दो भारतीय जासूसों के बारे में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम उन रिपोर्ट्स पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। भारत सरकार ऐसी खबरों को काल्पनिक रिपोर्ट के रूप में देखती है। #WATCH | On ANI's question about Australian media reports about two Indian spies expelled from Australia for trying to 'steal secrets' in 2020, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We really have no comments to make on those reports. We see them as speculative reports and we… pic.twitter.com/bYB5KbHtR9 — ANI May 2, 2024 क्या हैं ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में आई खबरें गौरतलब है कि बीते 30 अप्रैल और एक मई की दरम्यानी रात ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया ने संवेदनशील रक्षा परियोजनाओं और हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय सामान चुराने के प्रयास के आरोप में 2020 में दो भारतीय जासूसों को निष्कासित कर दिया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जर्मनी में गर्भपात को मंजूरी दी जानी चाहिएः विशेषज्ञजर्मनी में गर्भपात को मंजूरी दी जानी चाहिएः विशेषज्ञजर्मन सरकार के नियुक्त किए विशेषज्ञों ने उन्हें सलाह दी है कि जर्मनी में गर्भपात को अपराध की श्रेणी से बाहर निकाला जाना चाहिए.
Read more »

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की मंजूरी देने की मांग, हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिकाArvind Kejriwal: केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की मंजूरी देने की मांग, हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिकाअब केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की मंजूरी की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है।
Read more »

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल का वर्ल्ड कप टीम से कट सकता है पत्ता, जानिए क्या है वजह!टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा। इस टीम में चहल को जगह दिए जाने की संभावना नहीं के बराबर है।
Read more »

इस्राएल को दी जा रही सैन्य मदद जारी रखेगा जर्मनीइस्राएल को दी जा रही सैन्य मदद जारी रखेगा जर्मनीसंयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय अदालत ने निकारागुआ द्वारा जर्मनी के खिलाफ दायर केस में फैसला सुनाया है कि वह इस्राएल को जर्मनी से मिल रही सैन्य मदद पर रोक नहीं लगाएगा.
Read more »

SC: 'केंद्र के नियंत्रण में नहीं सीबीआई', पश्चिम बंगाल मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकारSC: 'केंद्र के नियंत्रण में नहीं सीबीआई', पश्चिम बंगाल मामले में सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकारपश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि सीबीआई ने कई मामलों में जांच के लिए राज्य सरकार की मंजूरी नहीं ली है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:03