कौन है TMC के नेता कुणाल घोष, जिनसे ममता बनर्जी ने स्टार कैंपेनर का दर्जा छीन लिया

कुणाल घोष टीएमसी News

कौन है TMC के नेता कुणाल घोष, जिनसे ममता बनर्जी ने स्टार कैंपेनर का दर्जा छीन लिया
Kunal Ghoshकुणाल घोषतृणमूल कांग्रेस
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 9 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

Lok Sabha Election 2024: तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद कुणाल घोष को स्टार प्रचारक की सूची से बाहर कर दिया है। घोष ने पार्टी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैंने इसके लिए पार्टी से अनुरोध किया...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के नेता कुणाल घोष को स्टारक प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। कुणाल घोष को टीएमसी ने जुलाई 2020 में तृणमूल कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया था। इसके बाद एक साल बाद पार्टी ने उन्हें स्टेट जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब पार्टी ने कुणाल घोष को स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। स्टार प्रचारकों की सूची में नाम हटाए जाने पर कुणाल घोष की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इसमें उन्होंने कहा है कि एक महीने पहले मैंने पार्टी से कहा था कि मुझे मेरे कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाए। मैं भी स्टार प्रचारकों की सूची में था, लेकिन अब नहीं हूं। घोष बोले, कॉमेडी चल रही है घोष ने स्टार प्रचारक के पद से हटने के बाद पार्टी की स्थिति पर तंज कसा है। कुणाल घोष ने कहा है कि पार्टी ने नए को मौका दिया है। यह अच्छी बात है। पार्टी को लंबे समय से जानकारी थी कि नौकरी भर्ती मामले में कुछ गड़बड़ है। यही कारण है कि 2021 में पार्थ चटर्जी को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया था। अगर पार्टी ने गंभीरता से हस्तक्षेप किया होता बात यह है कि नौकरी चाहने वालों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। हम सिस्टम को असहज होने से रोक सकते थे। कुणाल घोष ने कहा कि मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं पार्टी में चल रहे दृश्यों का आनंद ले रहा हूं, यह एक कॉमेडी फिल्म चल रही है। कुणाल घोष पूर्व में एक कार्यकाल के लिए राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।पत्रकारिता से राजनीति में आए थे घोष स्टार प्रचारक से हटाए जाने के बाद घोष ने पार्टी की नीति और फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं लेकिन ममता बनर्जी की तारीफ की। 20 जून 1968 को जन्में कुणाल घोष पत्रकारिता को छोड़कर राजनीति में आए थे। घोष ने टीवी चैनल के साथ-साथ कई अखबारों के लिए भी काम किया। घोष बंगाल की पहली निजी समाचार पत्रिका प्रभा के एडीटर भी रहे। 2013 में घोष पर सारदा चिटफंड घोटाले में आरोप लगा था। नवंबर, 2013 में जब उन्हें एसआईटी ने अरेस्ट किया था तो उन्होंने इस मामले में ममता बनर्जी का नाम घसीटा था। उस वक्त पर घोष ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही थी। घोष ने कथित तौर पर 2.

67 करोड़ रुपये लौटा दिए थे। जो उन्होंने सारदा समूह से वेतन के रूप में और विज्ञापनों के लिए अर्जित किए थे। घोष अप्रैल, 2012 से अप्रैल 2018 तक राज्य सभा के सदस्य रहे थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kunal Ghosh कुणाल घोष तृणमूल कांग्रेस Trinamool Congress पश्चिम बंगाल हिंदी न्यूज लोकसभा चुनाव 2024 Lok Sabha Election 2024 तृणमृल कांग्रेस ममता बनर्जी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video ViralTMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video Viralलोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच TMC ने शनिवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
Read more »

TMC का घोषणापत्र जारी, ममता बनर्जी का वादा- हर गरीब को फ्री सिलेंडर, CAA-NRC करेंगे बंदTMC का घोषणापत्र जारी, ममता बनर्जी का वादा- हर गरीब को फ्री सिलेंडर, CAA-NRC करेंगे बंदTMC Manifesto for Lok Sabha Election लोकसभा चुनावों के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.
Read more »

Lok Sabha Elections: ‘वोट दिए बिना मत जाना, वरना छिन जाएगी नागरिकता’, ममता बनर्जी ने मुस्लिमों से की बड़ी अपीलMamata Banerjee in Murshidabad: ममता बनर्जी ने दावा किया है कि लोगों के आधार कार्ड के साथ ही उनकी नागरिकता भी छीन ली जाएगी।
Read more »

पश्चिम बंगाल भर्ती घोटाला मामला: ममता सरकार ने SC में दी HC के फैसले को चुनौती, रद्द हुई थी 24000 शिक्षकों की भर्तीपश्चिम बंगाल भर्ती घोटाला मामला: ममता सरकार ने SC में दी HC के फैसले को चुनौती, रद्द हुई थी 24000 शिक्षकों की भर्तीSchool Job Scam: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी (TMC) सरकार ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कलकत्ता HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
Read more »

West Bengal: कुणाल घोष पर तृणमूल कांग्रेस की सख्त कार्रवाई, प्रदेश महासचिव के पद से किया बर्खास्तWest Bengal: कुणाल घोष पर तृणमूल कांग्रेस की सख्त कार्रवाई, प्रदेश महासचिव के पद से किया बर्खास्ततृणमूल कांग्रेस टीएमसी ने कुणाल घोष TMC removes Kunal Ghosh को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटा दिया है। यह निर्णय घोष की उन विचारों की अभिव्यक्ति के कारण लिया गया जो पार्टी के रुख के अनुरूप नहीं हैं । पार्टी ने एक बयान में कहा कि हाल ही में कुणाल घोष ऐसे विचार व्यक्त कर रहे हैं जो पार्टी के विचारों से मेल नहीं खाते...
Read more »

Kunal Ghosh: TMC ने कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटाया; BJP प्रत्याशी को बताया था योग्य उम्मीदवारKunal Ghosh: TMC ने कुणाल घोष को राज्य संगठन के महासचिव पद से हटाया; BJP प्रत्याशी को बताया था योग्य उम्मीदवारतृणमूल कांग्रेस ने कुणाल घोष को पार्टी के विचारों से मेल नहीं खाने वाले विचार व्यक्त करने के लिए राज्य संगठन के महासचिव पद से हटाया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:37:12