Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 Voting : बिहार के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर के बूथ पर महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए खास इंतजाम किया गया है।
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुजफ्फरपुर जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों के 4186 मतदान केंद्रों पर गुरुवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जहां जिले के करीब 32.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से कई बूथों को थीम आधारित सजाया गया है। इन्हीं में से एक है लीची थीम पर बना गुलाबी बूथ, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।मुजफ्फरपुर की पहचान है शाही लीचीमुजफ्फरपुर की पहचान देश और विदेश में उसकी मीठी शाही लीची से है। इसी खास पहचान को ध्यान में रखते हुए जिले के बूथ संख्या 80, 81 और 83 को लीची की थीम पर सजाया गया है। बूथ के चारों ओर गुलाबी रंग के फूल, लीची के गुच्छों जैसी सजावट और गुलाबी पर्दों से इसे खास रूप दिया गया है।महिला मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का है मकसदउप निर्वाचन पदाधिकारी विक्रम वीरकर ने बताया कि महिला मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस बूथ पर पूरी टीम भी महिला कर्मियों की तैनात की गई है। मतदाताओं ने भी इस अनोखे प्रयास की सराहना की और कहा कि मतदान केंद्र का यह नया रूप लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सहायक साबित हो रहा है।कितना बड़ा है कारोबारमुजफ्फरपुर क्षेत्र लीची की खेती के लिए बेहतर क्लाइमेट और मिट्टी उपलब्ध कराता है। हजारों किसान अपनी आजीविका चलाने के लिए इसकी खेती करते हैं। इसकी प्रमुख किस्मों में 'शाही' , 'चाइना' और 'रोज सेंटेड' शामिल हैं। 'शाही' लीची को 2018 में जीआई टैग मिला, जिससे इसके ब्रांड मूल्य और निर्यात क्षमता को बढ़ाने में मदद मिली है। मुजफ्फरपुर की लीची देशभर के प्रमुख घरेलू बाजारों में बेची जाती है। यही नहीं ब्रिटेन और मध्य पूर्व जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात भी की जाती है। ब्लिंकिट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों ने भी देशव्यापी पहुंच को सुविधाजनक बनाया है।.
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुजफ्फरपुर जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों के 4186 मतदान केंद्रों पर गुरुवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जहां जिले के करीब 32.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से कई बूथों को थीम आधारित सजाया गया है। इन्हीं में से एक है लीची थीम पर बना गुलाबी बूथ, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।मुजफ्फरपुर की पहचान है शाही लीचीमुजफ्फरपुर की पहचान देश और विदेश में उसकी मीठी शाही लीची से है। इसी खास पहचान को ध्यान में रखते हुए जिले के बूथ संख्या 80, 81 और 83 को लीची की थीम पर सजाया गया है। बूथ के चारों ओर गुलाबी रंग के फूल, लीची के गुच्छों जैसी सजावट और गुलाबी पर्दों से इसे खास रूप दिया गया है।महिला मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का है मकसदउप निर्वाचन पदाधिकारी विक्रम वीरकर ने बताया कि महिला मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस बूथ पर पूरी टीम भी महिला कर्मियों की तैनात की गई है। मतदाताओं ने भी इस अनोखे प्रयास की सराहना की और कहा कि मतदान केंद्र का यह नया रूप लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में सहायक साबित हो रहा है।कितना बड़ा है कारोबारमुजफ्फरपुर क्षेत्र लीची की खेती के लिए बेहतर क्लाइमेट और मिट्टी उपलब्ध कराता है। हजारों किसान अपनी आजीविका चलाने के लिए इसकी खेती करते हैं। इसकी प्रमुख किस्मों में 'शाही' , 'चाइना' और 'रोज सेंटेड' शामिल हैं। 'शाही' लीची को 2018 में जीआई टैग मिला, जिससे इसके ब्रांड मूल्य और निर्यात क्षमता को बढ़ाने में मदद मिली है। मुजफ्फरपुर की लीची देशभर के प्रमुख घरेलू बाजारों में बेची जाती है। यही नहीं ब्रिटेन और मध्य पूर्व जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात भी की जाती है। ब्लिंकिट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों ने भी देशव्यापी पहुंच को सुविधाजनक बनाया है।
Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Bihar Election Voting Phase 1 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार चुनाव 2025 बिहार फेज 1 वोटिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Muzaffarpur News : मरीज नहीं रहा जिंदा, फिर भी चलता रहा इलाज, गुहार लगाता रहा परिवार!मुजफ्फरपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक मरीज की मृत्यु के बाद भी डॉक्टर उसका इलाज करते रहे। परिजनों के निवेदन के बावजूद, डॉक्टरों ने इलाज जारी रखा, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और न्याय की मांग की है।
Read more »
Muzaffarpur News: मणिपुर से भागकर बिहार पहुंची तीन लड़कियां लापता, होटल संचालक पर लगे गंभीर आरोपमणिपुर से बिहार आई तीन लड़कियां मुजफ्फरपुर से लापता हो गई हैं। परिजनों ने एक होटल संचालक पर लड़कियों को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और होटल संचालक से पूछताछ कर रही है। लड़कियों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला...
Read more »
Mokama Seat Live Updates: मोकामा हॉट सीट पर बाहुबली अनंत सिंह Vs बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच सियासी युद्धMokama Seat Live Updates: मोकामा विधानसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर सुबह से वोटिंग जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस सीट पर जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद जेल भेजे गए अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच टक्कर है। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद प्रचार की कमान उनकी पत्नी ने संभाली...
Read more »
Bihar election Bahadurpur seat live updates: बहादुरपुर के रण में मंत्री मदन सहनी का मुकाबला RJD के भोला यादव सेBihar Election 2025 Bahadurpur assembly seat Voting: दरभंगा जिले के बहादरपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला जेडीयू के नेता और मंत्री मदन सहनी और आरजेडी के भोला यादव के बीच है।
Read more »
Bihar election Maner seat live updates: मनेर सीट पर RJD के दिग्गज भाई वीरेंद्र 5वीं बार चुनावी समर मेंBihar Election 2025 Maner assembly seat Voting: पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र और लोक जनशक्ति पार्टी के जितेंद्र यादव के बीच है।
Read more »
Siwan Seat Live Updates: सिवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और 6 बार के MLA रहे अवध बिहारी चौधरी के बीच सियासी जंगSiwan Seat Live Updates: सिवान में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और महागठबंधन से आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी मैदान में हैं। इस बार मुख्य मुकाबला 6 बार से एमएलए रहे अवध बिहारी चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच बताया जा रहा है। आइए जानते हैं, सिवान विधानसभा सीट पर वोटिंग के लाइव...
Read more »
