Siwan Seat Live Updates: सिवान में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और महागठबंधन से आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी मैदान में हैं। इस बार मुख्य मुकाबला 6 बार से एमएलए रहे अवध बिहारी चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बीच बताया जा रहा है। आइए जानते हैं, सिवान विधानसभा सीट पर वोटिंग के लाइव...
सिवान: शहाबुद्दीन के गढ़ सिवान में सुबह से ही वोटिंग जारी है। मतदाता मतदान केंद्रों पर आकर वोटिंग कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सिवान विधानसभा सीट भी हॉट सीट बन गई है। सिवान विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प है, जहां दो बड़े राजनीतिक दिग्गज आमने-सामने हैं। एनडीए की तरफ से पहली बार सिवान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मैदान में हैं, जिनके पास हिमाचल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद के अनुभवी नेता अवध बिहारी चौधरी ताल ठोक रहे हैं, जो इस सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। यह सीट अक्सर कम वोटों के अंतर से हार-जीत का गवाह बनती रही है। इस बार के चुनाव में बीजेपी द्वारा सवर्ण उम्मीदवार को उतारना और राजद का अपने अनुभवी ओबीसी चेहरे पर भरोसा जताना, सिवान के पुराने चुनावी समीकरण को चुनौती दे रहा है।सीट का सियासी समीकरणबीजेपी ने 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ अपने पारंपरिक वोट बैंक—अतिपिछड़ा, सवर्ण, वैश्य और कोयरी—को साधने की कोशिश की है, जबकि राजद की मुख्य ताकत उसका एमवाई समीकरण है। सिवान की राजनीति में इस बार सामाजिक इंजीनियरिंग और प्रचार की रणनीति निर्णायक साबित हो सकती है। बीजेपी ने सबसे पहले बागी नेताओं, जैसे एमएलसी मनोज सिंह और पूर्व विधायक व्यास देव के परिवार की नाराजगी को सफलतापूर्वक दूर किया है, जो मंगल पांडेय के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार अभियान ने सिवान में हिंदुत्व के जागरण की कोशिश की, लेकिन इसके विपरीत असर से मुस्लिम समुदाय की गोलबंदी भी तेज हुई है, जिससे राजद के एमवाई समीकरण को मजबूती मिल सकती है। योगी आदित्यनाथ ने 'माफिया के अंत' और 'भारत की सांस्कृतिक विरासत' के अपमान जैसे मुद्दों को उठाया, जिसने चुनावी माहौल को और अधिक ध्रुवीकृत कर दिया है।सिवान सीट पर वोटिंग जारीइस त्रिकोणीय मुकाबले में एआईएमआईएम के शमशीर और जन सुराज के इंतिखाब अहमद जैसे उम्मीदवार 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं। ये दोनों उम्मीदवार जितने मजबूत होकर उभरेंगे, उतना ही वे राजद के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाएंगे, जिसका सीधा फायदा बीजेपी उम्मीदवार मंगल पांडेय को मिल सकता है। सिवान का इतिहास बताता है कि यहां की जनता किसी एक चेहरे से बंधी नहीं है; जहाँ 1985 से 2005 तक अवध बिहारी चौधरी का दबदबा रहा, वहीं 2005 से 2015 तक बीजेपी के व्यास देव ने परचम लहराया, और 2020 में फिर राजद की वापसी हुई। यह चुनाव मंगल पांडेय के प्रबंधन कौशल और अवध बिहारी चौधरी के अनुभव के बीच की सीधी लड़ाई है, जिसका अंतिम परिणाम ही बताएगा कि सिवान की जनता ने इस बार किस सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को अपनाया है। फिलहाल, वोटिंग जारी है और दोनों उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में लगातार कैद हो रहा है।वोटिंग के लाइव अपडेट्स यहां देखेंपेज लगातार अपडेट हो रहा है, रीफ्रेश करके लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।7:00 AM: सिवान में वोटिंग शुरू.
सिवान: शहाबुद्दीन के गढ़ सिवान में सुबह से ही वोटिंग जारी है। मतदाता मतदान केंद्रों पर आकर वोटिंग कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सिवान विधानसभा सीट भी हॉट सीट बन गई है। सिवान विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प है, जहां दो बड़े राजनीतिक दिग्गज आमने-सामने हैं। एनडीए की तरफ से पहली बार सिवान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मैदान में हैं, जिनके पास हिमाचल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद के अनुभवी नेता अवध बिहारी चौधरी ताल ठोक रहे हैं, जो इस सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। यह सीट अक्सर कम वोटों के अंतर से हार-जीत का गवाह बनती रही है। इस बार के चुनाव में बीजेपी द्वारा सवर्ण उम्मीदवार को उतारना और राजद का अपने अनुभवी ओबीसी चेहरे पर भरोसा जताना, सिवान के पुराने चुनावी समीकरण को चुनौती दे रहा है।सीट का सियासी समीकरणबीजेपी ने 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ अपने पारंपरिक वोट बैंक—अतिपिछड़ा, सवर्ण, वैश्य और कोयरी—को साधने की कोशिश की है, जबकि राजद की मुख्य ताकत उसका एमवाई समीकरण है। सिवान की राजनीति में इस बार सामाजिक इंजीनियरिंग और प्रचार की रणनीति निर्णायक साबित हो सकती है। बीजेपी ने सबसे पहले बागी नेताओं, जैसे एमएलसी मनोज सिंह और पूर्व विधायक व्यास देव के परिवार की नाराजगी को सफलतापूर्वक दूर किया है, जो मंगल पांडेय के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार अभियान ने सिवान में हिंदुत्व के जागरण की कोशिश की, लेकिन इसके विपरीत असर से मुस्लिम समुदाय की गोलबंदी भी तेज हुई है, जिससे राजद के एमवाई समीकरण को मजबूती मिल सकती है। योगी आदित्यनाथ ने 'माफिया के अंत' और 'भारत की सांस्कृतिक विरासत' के अपमान जैसे मुद्दों को उठाया, जिसने चुनावी माहौल को और अधिक ध्रुवीकृत कर दिया है।सिवान सीट पर वोटिंग जारीइस त्रिकोणीय मुकाबले में एआईएमआईएम के शमशीर और जन सुराज के इंतिखाब अहमद जैसे उम्मीदवार 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं। ये दोनों उम्मीदवार जितने मजबूत होकर उभरेंगे, उतना ही वे राजद के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाएंगे, जिसका सीधा फायदा बीजेपी उम्मीदवार मंगल पांडेय को मिल सकता है। सिवान का इतिहास बताता है कि यहां की जनता किसी एक चेहरे से बंधी नहीं है; जहाँ 1985 से 2005 तक अवध बिहारी चौधरी का दबदबा रहा, वहीं 2005 से 2015 तक बीजेपी के व्यास देव ने परचम लहराया, और 2020 में फिर राजद की वापसी हुई। यह चुनाव मंगल पांडेय के प्रबंधन कौशल और अवध बिहारी चौधरी के अनुभव के बीच की सीधी लड़ाई है, जिसका अंतिम परिणाम ही बताएगा कि सिवान की जनता ने इस बार किस सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को अपनाया है। फिलहाल, वोटिंग जारी है और दोनों उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में लगातार कैद हो रहा है।वोटिंग के लाइव अपडेट्स यहां देखेंपेज लगातार अपडेट हो रहा है, रीफ्रेश करके लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।7:00 AM: सिवान में वोटिंग शुरू
News About Bihar Election News About बिहार चुनाव 2025 बिहार चुनाव न्यूज बिहार चुनाव 2025 न्यूज Bihar Election First Phase Voting बिहार चुनाव पहले चरण का मतदान Siwan Seat Live Updates Siwan Seat Voting Live मंगल पांडेय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live Updates : जिल्हा परिषदाच्या निवडणूका घोषित होण्याची शक्यताTodays Breaking News Live Updates : महाराष्ट्राबरोबरच देशभरातील महत्त्वाच्या बातम्यांचा धावता आढावा एकाच ठिकाणी
Read more »
तेजस्वी बोले- 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे: माई-बहिन योजना की एकमुश्त राशि मिलेगी; पहले फेज के लिए...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
Bihar Election 2025 Live Updates: Mahagathbandhan Hikes Stakes As Tejashwi Yadav Pledges Financial Aid For WomenBihar Election 2025 Live Updates: With the NDA and Mahagathbandhan locked in a closely fought contest, the election results are poised to have significant implications for Bihars political future.
Read more »
लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...Bihar RJD Supremo Lalu Prasad Yadav Patna Danapur Road Show LIVE Photos Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
पूर्णिया में JDU नेता के भाई-भाभी, भतीजी की संदिग्ध मौत: पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप-तेजस्वी आमने-सामने हुए,...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
Bihar Election Voting 2025 Live Updates: Phase 1 Voting Begins At 7 AM, Samrat Choudhary, Tejashwi Yadav In FrayBihar Election Voting 2025 Live Updates: The state has entered the final countdown to a high-stakes poll that will shape the political landscape for the next five years.
Read more »
