Moto G57 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स सस्ते में

Moto G57 Power 5G News

Moto G57 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स सस्ते में
Motorola New Phone Launch7000Mah Battery Smartphone50MP Camera Phone
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

मोटोरोला ने भारत में Moto G57 Power 5G लॉन्च किया है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है, लेकिन शुरुआती ऑफर में यह 12,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन 3 दिसंबर से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट भी...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Moto G57 Power 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये लेटेस्ट बजट डिवाइस 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। मोटोरोला के इस नए डिवाइस में कंपनी क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट ऑफर कर रही है। साथ ही डिवाइस में 50-मेगापिक्सल कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स सस्ते में मिल रहे हैं। चलिए पहले डिवाइस की कीमत पर एक नजर डालते हैं.

.. Moto G57 Power 5G की कीमत और उपलब्धता कीमत की बात करें तो Moto G57 Power 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज देखने को मिलती है। हालांकि, शुरुआत में आप डिवाइस को इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सिर्फ 12,999 रुपये में खरीद पाएंगे, जिसमें बैंक ऑफर और एक स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट ऑफर भी शामिल है। इस ऑल न्यू डिवाइस को आप 3 दिसंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया ऑनलाइन स्टोर और दूसरे रिटेल चैनल से खरीद पाएंगे। Moto G57 Power को पैनटोन रेगाटा, पैनटोन फ्लूइडिटी और पैनटोन कॉर्सेयर कलर में लॉन्च किया गया है। Moto G57 Power के स्पेसिफिकेशन्स डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G57 Power में आपको 6.72-इंच की फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलती है। डिवाइस डुअल सिम के साथ आता है और Android 16 से लैस है। इतना ही नहीं डिस्प्ले स्मार्ट वॉटर टच 2.0 को भी सपोर्ट करती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का ऑक्टा कोर 4nm बेस्ड स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। Moto G57 Power के कैमरा स्पेक्स फोटोग्राफी के लिए Moto G57 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है। साथ ही डिवाइस में 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक टू-इन-वन लाइट सेंसर देखने को मिल रहा है। सामने की तरफ डिवाइस में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जिससे आप 60 fps तक के 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा इस मोटोरोला डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। मोटोरोला के इस डिवाइस में कई AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स भी मिल रहे हैं जहां शॉट ऑप्टिमाइजेशन, ऑटो स्माइल कैप्चर, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, रीइमेजिन ऑटो फ्रेम, पोर्ट्रेट ब्लर, पोर्ट्रेट लाइट, स्काई, कलर पॉप और सिनेमैटिक फोटो जैसे कई AI फीचर्स मिल रहे हैं। फोन में 5G सपोर्ट भी मिलता है। यह भी पढ़ें- OnePlus का 7,800mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग भी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Motorola New Phone Launch 7000Mah Battery Smartphone 50MP Camera Phone Budget 5G Smartphone Snapdragon 6S Gen 4 Motorola India Flipkart 33W Fast Charging Android 16

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Poco F8 Series के साथ लॉन्च होगा कंपनी का ये नया टैबलेट भी, मिलेगी 12,000mAh की बैटरीPoco F8 Series के साथ लॉन्च होगा कंपनी का ये नया टैबलेट भी, मिलेगी 12,000mAh की बैटरीPoco Pad M1 अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी ने इसकी बैटरी और डिस्प्ले से जुड़े अहम स्पेसिफिकेशन्स भी कन्फर्म कर दिए हैं। Poco Pad X1 के साथ इसे Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro के लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। हाल ही में लीक्स में सामने आया था कि यह टैबलेट Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट पर चल सकता...
Read more »

बैटरी का बादशाह है Moto G67 Power 5G, रिव्यू में जानें 15,999 रुपये के फोन में कितना दमबैटरी का बादशाह है Moto G67 Power 5G, रिव्यू में जानें 15,999 रुपये के फोन में कितना दममोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन Moto G67 Power दमदार बैटरी के साथ आता है। अपनी टेस्टिंग में मुझे इस फोन से 3 दिन में बिना चार्ज किए 10 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम मिला। 15,999 रुपये का यह फोन कैसा है? जानते हैं र‍िव्‍यू में।
Read more »

कैसा है ₹6,999 में 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे वाला फोन? पढ़ें Lava Shark 2 का रिव्यूकैसा है ₹6,999 में 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे वाला फोन? पढ़ें Lava Shark 2 का रिव्यूलावा का नया बजट स्मार्टफोन Lava Shark 2 एक 4जी स्‍मार्टफोन है। 6,999 रुपये में यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 50MP का AI कैमरा देता है। मैंने करीब 15 दिनों तक इस फोन को इस्तेमाल किया।
Read more »

Realme 16 Pro: जल्द आ रहा है नया स्मार्टफोन, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्सRealme 16 Pro: जल्द आ रहा है नया स्मार्टफोन, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्सRealme जल्द ही Realme 16 Pro लॉन्च कर सकता है, जो Realme 15 Pro का सक्सेसर होगा। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें 12GB तक RAM, 512GB तक स्टोरेज, 6.78-इंच डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा (200MP + 8MP) और 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन ग्रे, गोल्ड और पर्पल रंगों में उपलब्ध हो सकता है।
Read more »

Smartphone Under 13k: Motorola ने लॉन्च किया दो दिन तक चलने वाला फोन, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा इतना कुछSmartphone Under 13k: Motorola ने लॉन्च किया दो दिन तक चलने वाला फोन, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा इतना कुछMoto G57 Power में 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा सेंसर दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर माना जा रहा है. यह खास सेंसर ज्यादा लाइट कैप्चर करता है ताकि रात या कम रोशनी में भी फोटो साफ और डिटेल्ड आएं.
Read more »

moto g57 POWER लॉन्‍च हुआ 8GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ, दुनिया का पहला Snapdragon 6s Gen 4 स्‍मार्टफोनmoto g57 POWER लॉन्‍च हुआ 8GB रैम, 7000mAh बैटरी के साथ, दुनिया का पहला Snapdragon 6s Gen 4 स्‍मार्टफोनमोटोरोला ने अपने नए स्‍मार्टफोन moto g57 POWER को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया गया है। इस फोन में 7 हजार एमएएच बैटरी, 8 जीबी रैम, फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले जैसी खूबियां हैं। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बड़ी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:10:26